Homeबॉलीवुडबर्थडे स्पेशल: सोनाक्षी ने कॉस्ट्यूम डिजाइनर के तौर पर की थी करियर...

बर्थडे स्पेशल: सोनाक्षी ने कॉस्ट्यूम डिजाइनर के तौर पर की थी करियर की शुरुआत

Date:

बॉलीवुड की बिंदास अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का जन्म 2 जून, 1987 को पटना (बिहार) में हुआ था। सोनाक्षी मशहूर अभिनेता एवं राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा और अभिनेत्री पूनम सिन्हा की बेटी हैं। सोनाक्षी की शिक्षा मुंबई में हुई है।

उन्होंने श्रीमती नाथीबाई दामोदर ठाकरसी महिला विद्यापीठ, मुंबई से फैशन डिजाइनिंग में स्‍नातक की पढ़ाई की और उसके बाद अपना करियर बनाने में लग गई। सोनाक्षी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2005 में आई फिल्म ‘दिल ले के देखो’ के कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में की थी।

साल 2010 में आई सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘दबंग’ से सोनाक्षी ने अभिनय जगत में कदम रखा। ‘दबंग’ सोनाक्षी की डेब्यू फिल्म थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही।

इस फिल्‍म में ‘रज्जो ‘ के किरदार में सोनाक्षी सिन्‍हा को दर्शकों ने काफी पसंद किया और उनके अभिनय को सभी ने सराहा। इस फिल्म में उन्‍हें अपने शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्‍ठ नवोदित अभिनेत्री का फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार भी मिला। इसके साथ ही सोनाक्षी ने खुद को फिल्म जगत में भी स्थापित कर लिया।

इसके बाद सोनाक्षी को कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। उन्होंने फिल्म जगत के कई बड़े कलाकारों जैसे अजय देवगन, अक्षय कुमार, प्रभुदेवा आदि के साथ काम किया।

सोनाक्षी ने हिंदी के साथ-साथ तमिल फिल्मों में भी काम किया है। सोनाक्षी की प्रमुख फिल्मों में राउडी राठौर, लुटेरा, वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा, फॉर्स 2, हैप्पी फिर भाग जायेगी, मिशन मंगल, लाल कप्तान आदि शामिल हैं।

फिल्मों के साथ-साथ सोनाक्षी छोटे पर्दे पर भी नजर आईं। वह सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो इंडियन आइडल जूनियर और स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले शो नच बलिये में जज की भूमिका में नजर आईं। सोनाक्षी अभिनय के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहती हैं।

सोनाक्षी के चाहने वालों की संख्या लाखो में हैं। सोनाक्षी जल्द ही अभिनेता अजय देवगन और संजय दत्त के साथ फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में नजर आयेंगी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related