Anita Hassanandani बनी माँ, पति रोहित ने शेयर की ये Good News

SHUBHAM SHARMA
1 Min Read

मुंबई: बॉलीवुड और टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अनिता हसनंदानी के फैंस के लिए गुड न्यूज है. अनिता ने 8 साल पहले शादी की थी और अब वो एक बेटे की मां बनी हैं. उनके पति रोहित रेड्डी ने ये खबर सबसे साझा की.

9 फरवरी को बच्चे का जन्म

अनिता के पति रोहित रेड्डी ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर बेटे के जन्म की सूचना की. इससे पहले रोहित ने अनिता के साथ मैटरनिटी शूट की एक प्‍यारी तस्‍वीर शेयर की थी.

टीवी की वजह से घर घर में पहचान

अनिता हसनंदानी को टीवी पर काम की वजह से घर घर पहचान मिली. उन्होंने एकता कपूर के सीरियल ‘काव्यांजलि’ से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई. इसके बाद ‘ये हैं मोहब्बते’, ‘नागिन’ जैसी सीरियल्स में भी उन्होंने काम किया. बच्चे के जन्म से पहले तक वो ‘नागिन-5’ सीरियल में काम कर रही थी, जिसमें उनका नाम विशाखा है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *