Home Blog Page 464

Union Budget 2023 Date Time: केंद्रीय बजट 2023 की तारीख, समय और कहां Live देख पाएंगे निर्मला सीतारमण का भाषण; जानिए

0

Union Budget 2023 Date Time: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी (बुधवार) को सुबह 11 बजे केंद्रीय बजट 2023 पेश करेंगी. 1 अप्रैल से शुरू होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए यह सीतारमण का पांचवां सीधा बजट होगा. पिछले दो की तरह, केंद्रीय बजट 2023-24 भी पेपर लेस रूप में दिया जाएगा. 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले यह मोदी सरकार का आखिरी पूर्ण बजट होगा.

अगले वित्तीय वर्ष (2023-24) के लिए वार्षिक बजट तैयार करने की औपचारिक कवायद 10 अक्टूबर से शुरू हुई।

बजट पेश करने का मंच 31 जनवरी को आर्थिक सर्वेक्षण की प्रस्तुति के साथ निर्धारित किया जाएगा।

Union Budget 2023: केंद्रीय बजट 2023 लाइव कहां देखें

कोई भी वित्त वर्ष 2023-2024 के लिए निर्मला सीतारमण के बजट की लाइव प्रस्तुति को संसद टीवी और दूरदर्शन पर देख सकता है. सीधा प्रसारण उनके यूट्यूब चैनलों पर भी उपलब्ध होगा. पत्र सूचना कार्यालय (PIB) बजट 2023 को अपने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी स्ट्रीम करेगा.

लोग अन्य समाचार चैनलों और YouTube पर भी देख सकते हैं. केंद्रीय बजट के लाइव अपडेट्स और विस्तृत विश्लेषण पढ़ने के लिए खबर सत्ता की वेबसाइट या ऐप पर जा सकते हैं।

केंद्रीय बजट मोबाइल ऐप – Union Budget Mobile App

संविधान द्वारा निर्धारित वार्षिक वित्तीय विवरण (आमतौर पर बजट के रूप में जाना जाता है), अनुदान की मांग (डीजी), वित्त विधेयक आदि सहित सभी 14 केंद्रीय बजट दस्तावेज परेशानी के लिए “Union Budget Mobile App” पर उपलब्ध होंगे- वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि संसद के सदस्यों और आम जनता द्वारा बजट दस्तावेजों की मुफ्त पहुंच.

ऐप द्विभाषी (अंग्रेजी और हिंदी) है और एंड्रॉइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा. इसे केंद्रीय बजट वेब पोर्टल www.indiabudget.gov.in से भी डाउनलोड किया जा सकता है.

1 फरवरी, 2023 को संसद में वित्त मंत्री द्वारा बजट भाषण पूरा होने के बाद बजट दस्तावेज ऐप पर उपलब्ध होंगे.

Bank Holidays In February 2023: फरवरी में बैंक रहेंगे 10 दिनों तक बंद, फरवरी में बैंक छुट्टियों की जारी लिस्ट देखें

0

Bank Holidays List February 2023: जनवरी का महीना खत्म होने में सिर्फ 1 दिन शेष है. रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) ने फरवरी (Bank Holidays List February 2023) में बांको की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है. 12 महीनो में सिर्फ फरवरी ही एक ऐसा माह है, जिस माह में 30 या 31 नहीं सिर्फ 28 दिन होते हैं.

और इन 28 दिनों वाले माह फरवरी में भी बैंक 10 दिनों तक बंद रहेंगे. ऐसे में आपके यदि बैंक के कुछ जरूरी काम रहे तो वह अटक सकते है, इसलिए काम निपटाने के लिए फरवरी के महीने में बैंक कितने दिन, और कब कब बंद (Bank Holidays in February) रहने वाले हैं जान लीजिए.

फरवरी माह के बड़े त्योहारों को बात करें तो देवों के देव महादेव की महाशिवरात्रि पर सम्पूर्ण भारत में बैंक बंद रहेंगे. तो इसके साथ ही अब जान लीजिये कि फरवरी में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक?

फरवरी में बैंक की छुट्टी की लिस्ट

  • 15 फरवरी – लुई-नगाई-नी – इम्फाल में बंद रहेंगे बैंक
  • 18 फरवरी – महाशिवरात्रि – देश के लगभग सभी हिस्सों में बंद रहेंगे बैंक
  • 20 फरवरी – राज्य दिवस – Aizwal में बंद रहेंगे बैंक
  • 21 फरवरी – लोसार (Losar) – गंगटोक में बंद रहेंगे बैंक

बैंकों की छुट्टी में साप्ताहिक अवकाश भी शामिल

  • 5 फरवरी – रविवार
  • 11 फरवरी – दूसरा शनिवार
  • 12 फरवरी – रविवार
  • 19 फरवरी – रविवार
  • 25 फरवरी – चौथा शनिवार
  • 26 फरवरी – रविवार

राज्यों के हिसाब से होती हैं बैंकों की छुट्टियां

जानकारी के लिए आपको बता दें कि देश के हर राज्य में बैंकों के लिए छुट्टियों की लिस्ट अलग अलग होती है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ऑफिसियल वेबसाइट पर पूरी लिस्ट जारी की जाती है. जिसमे देश के सभी राज्यों के हिसाब से अलग त्योहारों पर बांको की रहने वाली छुट्टियों की जानकारी रहती है.

UPSC Students: क्या आप जानते है IAS ऑफिसर बनने के बाद कितनी होगी सैलरी? घर, कार समेत ‘इतनी’ सुविधाएं भी मिलेंगी

0

Indian Administrative Services (भारतीय प्रशासनिक सेवा) : केंद्रीय लोक सेवा आयोग की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को आईएस बनने का मौका मिलता है.

यूपीएससी परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को भारत में सरकारी सेवा में नौकरी पाने का मौका मिलता है. एक IAS अधिकारी विभिन्न मंत्रालयों और प्रशासनिक विभागों में तैनात होता है. 

IAS अधिकारी के लिए सर्वोच्च पद कैबिनेट सचिव होता है. एक कलेक्टर या अन्य किसी पद पर नियुक्त आईएएस अधिकारी के वेतन और उस अधिकारी को क्या-क्या सुविधाएं दी जाती हैं, इसके बारे में विस्तृत जानकारी जानिए।

सातवें वेतन आयोग के अनुसार एक आईएएस अधिकारी का वेतन

7वें वेतन आयोग के अनुसार किसी भी IAS अधिकारी को 56100 रुपये प्रति माह का मूल वेतन मिलता है. इसके अलावा अधिकारी को टीए, डीए और एचआर समेत अन्य भत्ते मिलते हैं. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक आईएएस ऑफिसर को शुरुआती दिनों में हर महीने 1 लाख रुपये से ज्यादा मिलते हैं, जिसमें सभी भत्ते शामिल हैं. आईएएस अधिकारी, कैबिनेट सचिव के सर्वोच्च पद पर होने के बाद, आईएएस अधिकारी को प्रति माह लगभग 2.5 लाख रुपये और अन्य भत्ते का भुगतान किया जाता है।

किस पद के लिए कितना मूल वेतन?

एसडीएम, अवर सचिव, सहायक सचिव के पद के लिए 56100 रुपये, एडीएम के पद के लिए 67,700 रुपये, उप सचिव, अवर सचिव के पद के लिए 78800 रुपये, जिलाधिकारी, संयुक्त सचिव, उप सचिव के पद के लिए 118500 रुपये जिलाधिकारी, उप सचिव, निदेशक, संभागीय आयुक्त पद के लिए सचिव सह आयुक्त संयुक्त सचिव पद के लिए 144200 रु. मुख्य सचिव पद के लिए सचिव रु.205400 और कैबिनेट सचिव पद के लिए सचिव रु.225000 रु.25000.

वेतन के साथ-साथ भारी लाभ वेतन के अलावा, एक आईएएस अधिकारी को विभिन्न वेतन बैंडों के कारण अन्य महान लाभ भी मिलते हैं. एक आईएएस अधिकारी को मूल वेतन के अलावा महंगाई भत्ता (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA), सब्सिडाइज्ड बिल, मेडिकल अलाउंस और ट्रांसपोर्ट अलाउंस मिलता है.

इसके अलावा, वेतन बैंड के आधार पर एक एएएस अधिकारी को घर, सुरक्षा, रसोइया और अन्य कर्मचारियों सहित कई सुविधाएं मिलती हैं. एक एएएस अधिकारी को यात्रा के लिए एक कार और ड्राइवर भी प्रदान किया जाता है. तवल भत्ता के अलावा सरकारी आवास भी तबादले के बाद दिए जाते हैं।

MP Weather Alert Today: एमपी के इन 16 जिलों में होगी बारिश, कोहरे का बना रहेगा असर, फिर बदलेगा मौसम

MP Weather Alert Today: मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम में बदलाव होने लगा है. उपर की तरफ यानी जम्मू-कश्मीर में आए पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी की वजह से मध्यप्रदेश का मौसम बदलता नजर आ रहा है.

MP Weather Alert Today: आज 16 जिलों में बारिश के आसार

बीते 24 घंटों में कई दिनों के बाद कइ इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरे और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मध्यप्रदेश मौसम विभाग के अनुसार, आज 30 जनवरी सोमवार को मध्यप्रदेश के ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, भोपाल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। वही ग्वालियर चंबल में भी हवा के साथ बारिश के संकेत है।

मध्यप्रदेश मौसम विभाग के अनुसार, आज 30 जनवरी 2023 को भोपाल, ग्वालियर-चंबल समेत 16 जिलों में बारिश के आसार हैं। इसके अलावा अलीराजपुर, झाबुआ, मंदसौर, नीमच, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी बारिश के आसार है। 30 व 31 जनवरी को बादल छाए रहेंगे और बारिश के भी आसार है।

वही ग्वालियर, चंबल, उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं एवं राजगढ़ जिले में वर्षा होने के आसार हैं। मंदसौर सहित आसपास के जिलों में भी सोमवार को भी बारिश होने की संभावना है। वही मंगलवार से मौसम साफ हो जाएगा। इसके बाद नमी आने से कोहरे की दस्तक होगी और पश्चिमी विक्षोभ गुजर जाने के बाद उत्तरी हवा चलनी शुरू होगी और सर्दी बढ़ेगी।

सिवनी ब्रेकिंग: क्षितिज सिंघल होंगे सिवनी के नए कलेक्टर, राहुल हरिदास फटिंग का बड़वानी ट्रान्सफर

Seoni Collector Transfer: मध्यप्रदेश राज्य शासन ने आज 29 जनवरी को एक बार फिर मध्यप्रदेश के कई आईएस अधिकारीयों के तबादले अफसरों को नए पद सौंपने के साथ कर दिए है. इसमें एक नाम सिवनी जिला कलेक्टर राहुल हरिदास फटिंग का भी है. इनका ट्रांसफर बड़वानी किया गया है. अब सिवनी के नए कलेक्टर होंगे (Seoni New Collector Kshtij Singhal) क्षितिज सिंघल.

मध्यप्रदेश शासन ने 29 जनवरी 2023 को ट्रान्सफर की लिस्ट जारी की है। सिवनी जिला कलेक्टर राहुल हरिदास फटिंग (Rahul Haridas Fating) को सिवनी जिले से स्थान्तरित कर बड़वानी कलेक्टर बनाया गया है. अब बड़वानी के नए कलेक्टर (Badwani New Collector Rahul Haridas Fating) होंगे राहुल हरिदास फटिंग

सागर जिले के मुख्य कार्यपालन अधिकारी क्षितिज सिंघल (Kshtij Singhal) को सिवनी कलेक्टर (Seoni New Collector Kshtij Singhal) बनाया गया है. सिवनी जिले के साथ ही अन्य कई जिलों में आईएस अधिकारियों के तबादले की लिस्ट जारी हुई है जिसे आप नीचे देख सकते है.

सिवनी: पानी पर विवाद, गले में धारदार हथियार से हमला, हृदयराम सनोडिया की मौत; 7 आरोपियों को बंडोल पुलिस ने 48 घंटे में किया गिरफ्तार

सिवनी। दिनाँक 27 जनवरी 2023 को थाना बंडोल मे सूचना प्राप्त कि ग्राम चन्दोरी खुर्द हार में सागर निवासी हृदयराम सनोडिया को आरोपी मंगल सनोडिया व नीरज सनोडिया एवं उनके साथी सोनू सैयाम, गजेन्द्र उईके, रोहित सनोडिया, संदीप सेन व एक नाबालिग बालक ने मिलकर नहर का पानी खेत मे बगाने की बात लेकर बाद विवाद किये।

तथा धारदार हथियार से चोट पहुँचाकर घायल कर दिये जिसे इलाज हेतु अस्पताल सिवनी लेकर गये है। सूचना पर थाना प्रभारी बंडोल व्दारा तत्काल एक टीम जिला अस्पताल सिवनी रवाना किया गया अस्पताल सिवनी में डॉक्टर साहब व्दारा हृदयराम सनोडिया को मृत घोषित किया गया गई।

अस्पताल सिवनी में प्रार्थी विकाश पिता रामस्वरूप सनोडिया निवासी सागर से पुछताछ कर रिपोर्ट लेख की गई जिसने बताया कि उसका व मृतक हद्रयराम सनोडिया का खेत पास पास है।

मृतक हृदयराम सनोडिया व आरोपी मंगल सनोडिया, का सुबह 07/30 बजे नहर का पानी खेत में सिचाई को लेकर विवाद हुआ था जिस पर मंगल सनोडिया ने भतीजा नीरज सनोडिया को फोन करके बुलाया।

नीरज अपने साथ सिवनी के सोनू सैयाम, गजेन्द्र उईके, व सागर के रोहित सनोडिया, संदीप सेन एवं एक नाबालिग बालक के साथ चार मोटर सायकिल में घटना स्थल चन्दोरी खुर्द हार में स्थित खेत मे जहाँ पानी सिचाई को लेकर विवाद हुआ था।

सभी ने मिलकर हृदयराम सनोडिया को लोहे की गुप्ती, चाकू व लाठी डंडो से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर मोके से फरार हो गये जिसे इलाज हेतु जिला अस्पताल सिवनी लेकर आये जहाँ डॉक्टर साहब ने मृत घोषित किया है रिपोर्ट पर अपराध धारा 302,147, 148, 149 ता0हि0 का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया।

पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री राम जी श्रीवास्तव के मार्गदर्शन मे व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री श्याम कुमार मरावी एसडीओपी सिवनी श्रीमति पारूल शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी बंडोल उ.नि. दिलीप पंचेश्वर व्दारा तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु उत्कृष्ट कार्य का प्रदर्शन करते हुए 48 घंटे में हत्या जैसी जघन्य घटना में सम्मलित मुख्य आरोपी नीरज सनोडिया मंगल सनोडिया सोनू सैयाम, गजेन्द्र उईके, रोहित सनोडिया, संदीप सेन व अपचारी बालक को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियार व कुल 04 मोटर सायकिल जप्त किया गया है।सभी आरोपी गणो को न्यायालय में पेश किया गया जहाँ जेल वारंट प्राप्त होने पर सर्किल जेल सिवनी में दाखिल कराया गया है,

गिरफ्तार आरोपी:- (1) नीरज पिता कोमल प्रसाद सनोडिया उम्र 25 साल निवासी ग्राम सागर थाना बंडोल (2) मंगल प्रसाद पिता ईमरतलाल सनोडिया उम्र 46 साल निवासी ग्राम सागर थाना बंडोल, (3) संदीप सेन पिता देवीसिंह सेन उम्र 28 साल निवासी ग्राम सागर थाना बंडोल (4) रोहित पिता शिवदीन सनोडिया उम्र 23 साल निवासी ग्राम सागर थाना बंडोल, (5) सोनू सैयाम पिता रवि सैयाम उम्र 27 साल निवासी गंज बार्ड सिवनी, (6) गजेन्द्र उर्फ गज्जू पिता सुखराम उईके उम्र 25 साल निवासी ग्राम गंज बार्ड सिवनी व नाबालिक बालक

मो.सा. क्र. एमपी-22. एमडी 4769, मोटर सायकिल क्र. एमपी- 28, एमडी-9360, एमपी-22, एमई- 3534, बिना नम्बर की हीरो स्पेलेन्डर मोटरसायकिल

सराहनीय कार्य – थाना प्रभारी दिलीप पंचेश्वर, कार्य. उ.नि. महेश दुबे सउनि बी. एस. प्रजापति, सुमेरचन्द उईके, अशोक सेन, प्र.आर.अमर उईके विनोद बघेल आर. सतीश पाल, विश्राम धुर्वे राजेश सरयाम, नितेश धुर्वे जितेन्द्र रंगारे, अभय उईके,

Ladli Bahana Yojana: सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा: “लाड़ली बहना योजना” के तहत महिलाओं को मिलेंगे 12 हजार रुपए

Ladli Bahana Yojana (लाड़ली बहना योजना): मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने माँ नर्मदा जयंती के शुभ अवसर पर मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए एक बड़ी योजना की घोषणा कर दी है.

सीएम शिवराज घोषणा करते हुए इस योजना के बारे में जानकारी भी दी. इस योजना का नाम लाड़ली बहना योजना (Ladli Behana Yojana) रखा गया है.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नर्मदा जयंती एवं नर्मदापुरम के गौरव दिवस पर यह घोषणा की है कि लाड़ली लक्ष्मी योजना की तरह ही अब मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना (Ladli Bahna Yojana) शुरू की जायेगी ।

Ladli Bahana Yojana – लाड़ली बहना योजना क्या है ?

लाड़ली बहना योजना (Ladli Bahana Yojana) में मध्यप्रदेश के मूलनिवासी नागरिकों में हर वर्ग की गरीब बहनों को प्रतिमाह एक हजार रूपये इस लाड़ली बहना योजना (Ladli Bahana Yojana) के तहत दिए जायेंगे.

कुल मिलकर साल भर में प्रदेश सरकार इस लाड़ली बहना योजना (Ladli Bahana Yojana) के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को सालाना 12 हजार रुपए प्रदान करेगी.

Ladli Bahana Yojana – Overview

Name of the StateMadhay Pradesh
Name of the ArticleLadli Bahana Yojana
Type of ArticleSarkari Yojana
Who Can Apply?Only MP State Womens & Girls Can Apply.
Amount of Financial Assistance1,000 Rs Per Month
Mode of ApplicationAnnounced Soon…
Official WebsiteAnnounced Soon…

Ladli Bahana Yojana Details In Hindi

राज्य का नाममध्य प्रदेश
लेख का नामLadli Bahana Yojana
लेख का प्रकारSarkari Yojana
कौन आवेदन कर सकता है?केवल एमपी राज्य की महिलाएं और लड़कियां ही आवेदन कर सकती हैं।
वित्तीय सहायता की राशि1 , 000 रुपये प्रति माह
आवेदन का तरीकाजल्द ही घोषित…
सरकारी वेबसाइटजल्द ही घोषित…

Ladli Bahana Yojana: 5 साल में 60 हजार करोड़ रुपयों से मदद करेगी शिवराज सरकार

मध्यप्रदेश सरकार इस लाड़ली बहना योजना (Ladli Bahana Yojana) पर अगले 5 वर्षों में अनुमानित तौर पर लगभग 60 हजार करोड़ रूपये की मदद प्रदेश की बहनों के लिए करेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना योजना मध्यप्रदेश की बहनों की जिन्दगी को और बेहतर बनायेगी ।

सीएम शिवराज ने लाड़ली बहना योजना की घोषणा करते हुए कहा कि मुझे मेरी बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त करना ही मेरा उद्देश है। हमारी बहनें सशक्त होंगी तो परिवार भी सशक्त होगा, और यदि परिवार सशक्त होगा तो यह समाज भी सशक्त होगा, सशक्त समाज सशक्त प्रदेश का निर्माण करेगा ।

मुख्यमंत्री चौहान ने की बड़ी घोषणा

  • मुख्यमंत्री चौहान ने महिलाओं के हित में की बड़ी घोषणा
  • महिलाओं को हर साल राज्य सरकार देगी 12 हजार रूपये
  • योजना पर 5 वर्षों में अनुमानित 60 हजार करोड़ रूपये खर्च होंगे
  • श्रीमहाकाल लोक की तरह बनाया जायेगा नर्मदापुरम लोक
  • नर्मदा कॉरीडोर भी बनाया जायेगा
  • मुख्यमंत्री सपत्नीक नर्मदा जयंती एवं नर्मदापुरम के गौरव दिवस समारोह में हुए शामिल

सीएम शिवराज सिंह चौहान नर्मदा जयंती पर नर्मदापुरम के गौरव दिवस में शामिल हुए । उन्होंने नर्मदा घाट पर अपनी पत्नी के साथ नर्मदा मैया की पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की ।

नर्मदापुरम लोक और नर्मदा कॉरीडोर बनाने की घोषणा

आज मुख्यमंत्री चौहान ने गौरव दिवस पर जिले को अनेक विकास कार्यों की सौगात देते हुए श्री महाकाल लोक की तर्ज पर नर्मदापुरम लोक और नर्मदा कॉरीडोर बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नर्मदापुरम विकास के लिये कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। यहाँ आधुनिक बस स्टेण्ड भी बनाया जायेगा।

चौहान ने विकास कार्यों का जल मंच से किया वर्चुली भूमि-पूजन

नर्मदा जयंती और गौरव दिवस पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विकास कार्यों का जल मंच से वर्चुली भूमि-पूजन और लोकार्पण किया । इसमें प्रमुख रूप से …

  • 11 करोड़ 26 लाख रूपये की लागत से निर्मित नवीन आयुक्त नर्मदापुरम के भवन का लोकार्पण,
  • 1 करोड़ 97 लाख की लागत से रामलीला मैदान के उन्नयन,
    • 2 करोड़ रूपये की लागत से मुख्यमंत्री अधो-संरचना एवं विभिन्न विकास कार्य और 5 करोड़ 53 लाख रूपये की लागत वाले नगर के आडिटोरियम का वर्चुअली भूमि-पूजन किया।

इस समारोह में ये हुए शामिल

इस समारोह को सांसद श्री राव उदयप्रताप सिंह और विधायक श्री सीतासरन शर्मा ने भी संबोधित किया। जिले के प्रभारी एवं खनिज साधन मंत्री श्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

MP की Ladli Bahana Yojana क्या है ?

Ladli Bahana Yojana मध्यप्रदेश की गरीब महिलाओं की मदद के लिए शुरू की गयी है.

Ladli Bahana Yojana के तहत कितने रुपए मिलेंगे?

Ladli Bahana Yojana से महिलाओं को सालाना 12 हजार रुपयों की मदद की जाएगी.

Ladli Bahana Yojana की घोषणा कब हुई?

Ladli Bahana Yojana की घोषणा 28 जनवरी 2023 को सीएम शिवराज ने की.

लाड़ली बहना योजना का लाभ किसे मिलेगा?

लाड़ली बहना योजना का लाभ मध्यप्रदेश के मूलनिवासी नागरिकों में हर वर्ग की गरीब बहनों को मिलेगा.

राशन लेने आए किन्नर को सरकारी दफ्तर में नचवाया, पाकिस्‍तान में हुआ सबसे बुरा बर्ताव, देखें वीडियो

पाकिस्तान इस समय भारी आर्थिक संकट से जूझ रहा है. देश के लोगों को खाने के लिए भटकना पड़ रहा है. वहां के नागरिकों के लिए राशन जुटाना युद्ध जीतने जितना मुश्किल हो गया है. देश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों को आटा-दाना भी नहीं मिल रहा है. 

राशन के लिए लड़ते और राशन की गाड़ी के पीछे भागते नागरिकों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इसी बीच पाकिस्तान से एक और वीडियो वायरल हुआ है. जिसमें एक किन्नर डांस करती नजर आ रही है। दावा किया जाता है कि इस किन्नरा को राशन के बदले नचाया जाता था.

ये वायरल वीडियो पाकिस्तान के गुजरांवाला का है. पाकिस्तान की एक न्यूज वेबसाइट जियो टीवी उर्दू ने इस बारे में एक रिपोर्ट प्रकाशित की है. किन्नरा को राशन के बदले सरकारी कर्मचारियों ने नचाया। इस बीच इस वीडियो के वायरल होने के बाद उपायुक्त ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं. 

रिपोर्ट के मुताबिक इस किन्नरा ने आरोप लगाया है कि उसे सरकारी कर्मचारियों ने राशन के बदले डांस करने को कहा. वहीं संबंधित सरकारी कार्यालय के प्रभारी ने वीडियो को पुराना बताकर आरोपों को खारिज किया है.

खराब हालातों से बना ‘चिकन चोर’

पाकिस्तान गरीब देश बनता जा रहा है। साथ ही यहां गरीबों की हालत और भी खराब है. यही कारण है कि देश में अपराध बढ़ने लगे हैं. लोग अब अपना पेट भरने के लिए कहीं भी चोरी करने को तैयार हैं. चाहे वह सेना मुख्यालय हो या सेना मुख्यालय. वहां के लोग कहीं भी चोरी करने को तैयार रहते हैं। 

हाल ही में वहां के कुछ चोरों ने मुख्यालय स्थित पोल्ट्री फार्म को लूट लिया. वहां सभी मुर्गियां चोरी हो गईं। बताया गया है कि कुल 12 लोग हथियारों के साथ अंदर दाखिल हुए. पोल्ट्री फार्म के कर्मचारियों को बंधक बनाकर करीब 5 हजार मुर्गे चुरा लिए गए। इन मुर्गियों की कीमत 30 लाख रुपये तक थी.

सिवनी में महाशिवरात्रि पर धूमधाम से होगा माता पार्वती व भगवान भोलेनाथ का विवाह

सिवनी: आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित मठ मंदिर की महाकाल समिति द्वारा प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर मां पार्वती व भगवान भोलेनाथ का प्रतीकात्मक विवाह आयोजित करवाया जाता है। इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर आयोजन 18 फरवरी को होगा।

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह आयोजन के लिए 28 जनवरी को मंदिर परिसर में बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वधु पक्ष का दायित्व गणेश मंदिर समिति सिवनी निर्वाहन करेंगी. शाम 7 बजे आरती के उपरांत भगवान भोलेनाथ की बारात भूत-प्रेत एवं अन्य झांकियों के साथ नगर भ्रमण के लिए प्रस्थान करेंगी.

मंदिर से बारात एलआईबी चौक से दुर्गा चौक होते हुए गिरजाकुंड से नेहरू रोड पहुंचेगी, नगरपालिका चौक से बारात शंकर मढिय़ा, महावीर मढिय़ा से गुजरकर छिंदवाड़ा चौक से पुन: मठ मंदिर प्रागण पहुंचेगी।

मंदिर के समीप स्थित स्थल पर माता पार्वती व भगवान भोलेनाथ का प्रतीकात्मक विवाह प्रकांड पंडितों की उपस्थिति में सम्पन्न कराया जायेगा, जहां मंचीय आयोजन भी प्रतिवर्षानुसार किये जायेगे.

बारात व विवाह कार्यक्रम में आये सभी भक्तों के लिए भोजनप्रसादी का वितरण भी आयोजन समिति के द्वारा किया जायेगा. बैठक में अधिवक्ता पंकज शर्मा, राजा बघेल, संजय तिवारी, सतेन्द्र कश्यप, प्रमोद मेहरा, सत्यम चौरसिया, विपिन शर्मा, संतोष अग्रवाल, नरेन्द्र नाथ, अनिल कश्यप, मयूर पारकर, रामकुमार कश्यप, कपिल पांडे, नरेन्द्र ठाकुर, मुकेश साहू, मनोज नामदेव, रत्नेश चौकसे, अजय पेशवानी, मजीत नोनीवाल, अनिमेश पिंकू दुबे, घूडऩ जंघेला, दिनेशनाथ कश्यप, मिंटू विश्वकर्मा, रवि अवधिया, मोनू ठाकुर व अभिलाष कश्यप सहित अन्य शिव भक्त उपस्थित थे।

आयोजन समिति ने महाशिवरात्रि पर्व को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए सभी सामाजिक, धार्मिक एवं राजनैतिक संगठनों से सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की है।

भगवान कृष्ण और हनुमान सबसे बड़े कूटनीतिज्ञ: विदेश मंत्री जयशंकर ने रामायण से सुनाई ‘बुद्धि’ की कहानी

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को कूटनीति को परिभाषित करते हुए महाभारत और रामायण जैसे भारतीय महाकाव्यों के महत्व पर प्रकाश डाला. जयशंकर पुणे में आयोजित अपनी पुस्तक ‘द इंडिया वे: स्ट्रैटेजीज फॉर एन अनसर्टेन वर्ल्ड’ के विमोचन कार्यक्रम में बोल रहे थे.

जयशंकर ने कहा, ‘भगवान कृष्ण और हनुमान दुनिया के सबसे महान राजनयिक हैं. हनुमान कूटनीति से भी आगे निकल गए। वह लंका गए, जहां उन्होंने सीता से संपर्क किया, लंका में भी आग लगा दी।”

एस. जयशंकर की किताब का मराठी में अनुवाद किया गया है। इस अनुवादित मराठी पुस्तक का नाम ‘भारत मार्ग’ है।विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि श्री कृष्ण ने हमें सिखाया कि कैसे साहसी बनना है। कृष्ण ने शिशुपाल के 100 अपराध क्षमा किए। लेकिन फिर उसकी हत्या कर दी।

हनुमान ने बुद्धि के बल पर कार्य पूरा किया

विदेश मंत्री ने इस मौके पर कुराक्षेत्र का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘महाभारत का युद्ध कौरवों और पांडवों के बीच लड़ा गया था। लोग कहते हैं कि इतिहास और धार्मिक ग्रंथ हमें एक नया नजरिया देते हैं। 

श्रीकृष्ण और हनुमान को कूटनीति के नजरिए से देखें तो उनकी महानता जगजाहिर है। वे किस स्थिति में थे, उन्हें कौन सा मिशन दिया गया था, हनुमान ने उस मिशन को कैसे पूरा किया। 

अपनी बुद्धिमत्ता का परिचय देते हुए वह इतना आगे बढ़ गया कि उसने न केवल मिशन को पूरा किया, बल्कि आगे जाकर लंका को जला दिया।