Home Blog Page 407

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग वाइल्ड लाइफ टूरिज्म अवार्ड के लिए दी बधाई

Indore News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में भी लगातार आगे बढ़ रहा है।

आनंद का विषय है कि हाल ही में ईटी ट्रेवल एण्ड टूरिज्म अवार्ड-2023 में प्रदेश को वन्यजीव पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग वाइल्ड लाइफ टूरिज्म का अवार्ड प्राप्त हुआ है।

इसके लिए सभी संबंधित बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री चौहान श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पौधरोपण के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जनभागीदारी से हो रहे कार्यों के समाचार निरंतर प्राप्त हो रहे हैं। राज्य के विकास में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका है।

इंदौर में युवाओं ने अद्भुत पहल करते हुए चार महीने में अपने पैसे और संसाधनों से रालामंडल के एक स्कूल का कायाकल्प कर दिया।

स्कूल को ब्लैक बोर्ड और फर्नीचर तो उपलब्ध कराया ही, पर्यावरण के संरक्षण की दृष्टि से कक्षाओं के सामने वृक्ष लगाकर शाला परिसर को हरियाली से समृद्ध किया है। शाला में छ: क्लास रूम बनकर तैयार हैं।

इंदौर के युवाओं के इस सकारात्मक सोच और उसे अपने संसाधनों से क्रियान्वित करने की पहल के लिए मैं उन्हें बधाई देता हूँ।

दिल्ली में आज फिर भूकंप, लगातार दूसरे दिन भूकंप का तांडव; तीव्रता 2.7 दर्ज

0

Earthquake In Delhi Today: दिल्ली में 22 मार्च को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे, जिसके एक दिन बाद शहर में, साथ ही उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, ताजा झटके 2.7 तीव्रता के भूकंप से शुरू हुए थे, जिसका उपरिकेंद्र पश्चिमी दिल्ली में है।

भूकंप शाम 4:42 बजे, 5 किमी की गहराई पर, भूकंपीय अध्ययन निकाय ने ट्वीट किया।

तत्काल कोई हताहत या ढांचागत नुकसान की सूचना नहीं मिली।

2.7 तीव्रता का भूकंप तेज झटके के एक दिन बाद आया है, जो अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में उत्पन्न 6.5 तीव्रता के भूकंप से शुरू हुआ, जिसने दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों को झटका दिया। कोई मौत या घायल होने की सूचना नहीं थी।

हालांकि, पड़ोसी पाकिस्तान में 21 मार्च को आए भूकंप में कम से कम 11 लोगों की मौत की सूचना मिली थी। हताहतों की संख्या देश के उत्तर पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दर्ज की गई, जो अफगानिस्तान में भूकंप के केंद्र के करीब है।

सत्तारूढ़ तालिबान के एक प्रवक्ता द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, अफगानिस्तान में दो मौतों और 20 के घायल होने की भी सूचना है।

MP CM शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय नव वर्ष, गुड़ी पड़वा, चैती चांद और चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएँ दी

MP Breaking News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj SIngh Chouhan) ने प्रदेशवासियों को हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2080, चैत्र नवरात्र और गुड़ी पड़वा के पावन पर्व की शुभकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री चौहान (CM Shivraj SIngh Chouhan) ने सोशल मीडिया के माध्यम से संदेश दिया कि देवी माँ से यही प्रार्थना है कि नव संवत्सर सबके लिए मंगलमय हो, सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि तथा जीवन में खुशहाली आए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नवरात्रि में पूरा प्रदेश माँ की भक्ति में लगा है। यह सच्ची उपासना का पर्व है। हमने बेटी, बहन और माँ को शक्ति-देवी माना है। यह हमारे देश का मूल है। माँ, बहन-बेटी के सशक्तिकरण के बिना समाज और देश सशक्त नहीं हो सकता।

इनके राजनैतिक, सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण का अभियान प्रदेश में लगातार जारी रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि के साथ आज उगादी भी है, नया वर्ष आरंभ हो रहा है।

भारतीय नव वर्ष, गुड़ी पड़वा, चैती चांद और चैत्र नवरात्रि की सभी को शुभकामनाएँ। मुख्यमंत्री श्री चौहान श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पौध-रोपण के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गुड़ी पड़वा पर पत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ मुख्यमंत्री निवास पर गुड़ी स्थापित की। यह गुड़ी शुभ प्रतीक और विजय पताका के रूप में होती है।

गुड़ी पड़वा के दिन घर के द्वार पर गुड़ी स्थापित करने की परम्परा है। महाराष्ट्र में इसका अधिक प्रचलन है। भारतीय सांस्कृतिक परम्परा में गुड़ी पड़वा से शुभ कार्यों का आरंभ होता है।

ISSF World Cup में सरबजोत ने भारत के लिए की स्वर्णिम शुरूआत – MP NEWS

भोपाल के बिशनखेड़ी स्थित मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग एकेडमी ऑफ एक्सीलेंस में पहली बार हो रही आईएसएसएफ़ वर्ल्ड कप की शुरूआत में ही भारत ने अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज करा दी है।

देश के सरबजोत सिंह ने पुरूषों की 10 मीटर एयर पिस्टल के स्वर्ण पदक मैच में अज़रबैजान के रुस्लान लुनेव को 16-0 से हरा कर भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया।

म.प्र. शूटिंग अकादमी रेंज में शुरू हुए मुक़ाबले में देश के वरुण तोमर ने भी काँस्य पदक जीता।

अंबाला के खिलाड़ी सरबजोत ने 585 के स्कोर के साथ 24 पदक दावेदार में से 60-शॉट क्वालीफिकेशन राउंड में सबसे पहले शीर्ष स्थान हासिल किया। 25-शॉट के शीर्ष आठ रेंकिंग राउंड में सरबजोत 253.2 के स्कोर के साथ फिर से शीर्ष पर रहे।

सरबजोत ने अपने अंतिम शॉट में सटीक 10.9 स्कोर का निशाना लगाया और आईएसएसएफ विश्व कप का पहला पदक अपने नाम किया।

चाइना की ली जू ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता जबकि उनकी हमवतन कियान वेई ने काँस्य पदक जीता जर्मनी की डोरेन वेनकम्प ने महिला वर्ग में काँस्य पदक हासिल किया।

प्रतियोगिता का दूसरा दिन

गुरूवार को एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट प्रतियोगिता निर्धारित है। एयर पिस्टल 10 मीटर की मिक्स्ड टीम फाइनल स्पर्धा दोपहर 12 बजे शुरू होगी। वहीं 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम फाइनल सुबह 10.30 बजे होगा। सभी फाइनल ISSF और NRAI YouTube चैनलों पर लाइव स्ट्रीम किए जा रहे हैं।

चैत्र नवरात्रि पर सीएम शिवराज ने बेटियों के साथ किया पौधरोपण

BHOPAL: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चैत्र नवरात्रि के आरंभ पर बेटियों के साथ श्यामला स्थित उद्यान में बरगद, आँवला और चंपा के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नव रात्रि की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यही कामना है कि देवी कृपा की वर्षा हम सब पर होती रहे।

मुख्यमंत्री चौहान के साथ बेटी शुभ्यांशी उपाध्याय ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। कुमारी हर्षाली, अंशिका, प्रिया और अंशिता ने भी पौधे लगाए।

मुख्यमंत्री चौहान के साथ नसरूल्लागंज के सामाजिक कार्यकर्ता श्री अजय सोनी ने अपने जन्म-दिवस पर पौधा रोपा।

सर्वश्री धीरज सोनी, देवेंद्र सोनी, जगदीश विश्वकर्मा, जगदीश गुर्जर, संतोष सोनी, सुश्री मानवी, आयुषी, आशी और अधिरा साथ थी।

पौध-रोपण में श्री शुभम उपाध्याय, श्री कंचन उपाध्याय, सुश्री नेहा पाटनकर, सौम्या पाटनकर, अंजना राजपूत, तनुष्का राजपूत भी शामिल हुई।

MP BREAKING: बहनों की आँखों में आँसू नहीं, आत्म-विश्वास भरी मुस्कान देखना चहता हूँ: सीएम शिवराज सिंह चौहान

MP BREAKING NEWS: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मैं बहनों की आँखों में आँसू नहीं, सशक्त आत्म-विश्वास से भरी मुस्कान देखना चाहता हूँ। ईश्वर ने मुझे बहनों की जिंदगी बदलने के लिए मुख्यमंत्री बनाया है। हमारी सरकार बहनों के लिए सुख, समृद्धि, सुरक्षा और आनंद के मार्ग के साथ उनकी प्रगति के अवसर निर्मित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

बेटी को बोझ नहीं वरदान समझा जाए, इस उद्देश्य से ही प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना आरंभ की गई। इसी क्रम में बहनों के आर्थिक सशक्तिकरण, आत्म-विश्वास और आत्म-सम्मान के लिए लाड़ली बहना योजना आरंभ की जा रही है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान चैत्र, शुक्ल और प्रतिपदा, गुड़ी पड़वा पर “लाड़ली बहनों के संग- नवसंवत्सर पर्व” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री निवास पहुँची बहनों को संबोधित कर रहे थे।

बेटियों के हाथ में बंदूक और डंडा दूँगा तो वे गुंडों की अक्ल ठिकाने लगा देंगी

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री नहीं, भाई के रूप में अपनी बहनों से बात कर रहा हूँ। यह वास्तविकता है कि माँ, बहन, बेटियों के साथ अन्याय हुआ है। यह भी वास्तविकता है कि समाज की मानसिकता के कारण बेटियों को कोख में ही मार दिया जाता था और समाज में बहन-बेटियों को दूसरे दर्जे का नागरिक बन कर रहने के लिए मजबूर होना पड़ता था। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बहन-बेटियाँ यह दर्द, बेचैनी और पीड़ा क्यों सहें।

इस स्थिति को बदलने के लिए ही हमारी सरकार ने बहन-बेटियों को सशक्त बनाने और उनके कल्याण के लिए योजनाएँ आरंभ की। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना हो या लाड़ली लक्ष्मी योजना, बेटियों के जीवन के हर कदम को सरल बनाने के लिए हमने प्रयास किए।

इसी क्रम में महिलाओं को स्थानीय निकायों और पंचायतों में 50 प्रतिशत आरक्षण देकर उनके राजनैतिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी प्रयास किया। शासकीय नौकरियों में भी बेटियों को अधिक अवसर देने की व्यवस्था की गई है। पुलिस भर्ती में 33 प्रतिशत स्थान महिलाओं के लिए आरक्षित करने का निर्णय भी लिया गया। मुझे विश्वास था कि बेटियों के हाथ में बंदूक और डंडा दूँगा तो वे गुंडों की अकल ठिकाने लगा देंगी।

योजना बहनों के जीवन में नया विश्वास जगाएगी

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि परिवारों में बहनें, पैसों के लिए मोहताज और दूसरों पर निर्भर रहती हैं। बहनों के पास स्वयं और अपने बच्चों की बेहतरी पर खर्च करने के लिए पैसे नहीं होते हैं। विशेष रूप से गरीब और निम्न मध्यमवर्गीय परिवारों की महिलाओं की इस निर्भरता और बेचारगी की स्थिति को बदलने की तड़प मेरे मन में हमेशा बनी रही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक सशक्तिकरण आत्म-विश्वास और आत्म-सम्मान का आधार है। उन्होंने मनुष्य जीवन में धन के महत्व संबंधी महाभारत का एक प्रसंग सुनाते हुए कहा कि बहनों के सशक्तिकरण के लिए सीधे उनके खाते में पैसा डालने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना आरंभ की गई है। यह योजना बहनों के जीवन में नया विश्वास जगाएगी।

राज्य के खजाने पर बहनों का भी हक

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य के खजाने पर बहनों का भी हक है। लाड़ली बहना योजना का पैसा प्रति माह सीधे बहनों के खाते में ही जाए यह सुनिश्चित करने के लिये बहनों का ई-केवायसी कराया जा रहा है। योजना में आवेदन के लिए आय या मूल निवासी जैसे किसी प्रमाण-पत्र की आवश्यकता नहीं है।

ई-केवायसी के लिए किसी को पैसे देने की आवयकता नहीं है। पैसा मांगने वालों या गड़बड़ी करने वालों की शिकायत सीएम हेल्पलाइन 181 पर तत्काल करें। ऐसे व्यक्तियों को जेल भेजा जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि योजना में आवेदन भरवाने के लिए हर गाँव और हर वार्ड में 25 मार्च से शिविर लगेंगे। बहनों के खातों में 10 जून को राशि डाली जाएगी। यह योजना सामाजिक क्रांति से कम नहीं है।

हर वार्ड और गाँव में गठित होगी लाड़ली बहना सेना

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हर वार्ड और गाँव में लाड़ली बहना सेना गठित की जाएगी। यह सेना बहनों के साथ अन्याय नहीं होने देगी। लाड़ली बहना योजना का लाभ लेने में मदद करने के साथ घरेलू हिंसा के मामलों और गुंडे-बदमाशों को ठीक करने में भी यह सेना सक्रिय रहेगी।

इससे आर्थिक सशक्तिकरण के साथ सामाजिक सुरक्षा के लिए महिलाएँ एकजुट होंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शराब की दुकानों के पास चलने वाले हाते एक अप्रैल से बंद कर दिए जाएंगे। सड़क किनारे और पार्कों में बैठ कर शराब पीने वालों को दण्डित किया जाएगा।

“हर माह त्यौहार और हर माह उपहार” देने वाली योजना होगी “लाड़ली बहना”

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दीप प्रज्ज्वलन और कन्या-वंदन कर बहनों का शाल, श्रीफल और पुष्प-गुच्छ से सम्मान कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। लाड़ली बहना योजना लागू करने के लिए बहनों ने मुख्यमंत्री श्री चौहान का तिलक कर अभिनंदन किया। प्रारंभ में महिला उद्यमी श्रीमती रूचिका सचदेवा ने लाड़ली बहना योजना पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि योजना से महिलाओं को वित्तीय सुरक्षा प्राप्त होगी और उनका आत्म-विश्वास एवं आत्म-सम्मान बढ़ेगा।

इस क्रम में समाज-सेवी निर्भया फाउंडेशन की श्रीमती सबा खान ने कहा कि बहनें आर्थिक हिंसा से भी पीड़ित रहती हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान की यह योजना बहनों को हिंसा से मुक्त होने में मदद करेगी।

उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना “हर माह त्यौहार और हर माह उपहार” देने वाली योजना साबित होगी। योजना की हितग्राही दो बहनों श्रीमती रोहणी उइके और श्रीमती नेहा चौहान ने भी अपने विचार रखे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्रीमती उईके को सिलाई मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

MP Patwari Bharti: एमपी में चल रही पटवारी भर्ती परीक्षा के बीच बड़ा अपडेट, MPPEB इन परीक्षार्थियों के लिए जारी करेगा नई परीक्षा तिथि

MP Patwari Bharti Exam 2023 : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने ग्रुप-2 (Group-2) सब ग्रुप -4 (Sub Group-4) के तहत एमपी पटवारी के साथ सहायक संपरीक्षक और कई अन्य पदों में भर्ती के लिए एमपी पटवारी परीक्षा 2023 (MP Patwari Bharti Exam 2023) से जुड़ा एक जरूरी नोटिस जारी किया है।

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल एमपी ईएसबी ( MP ESB या MPPEB ) ने जानकारी देते हुए बताया कि नीमच के ग्राम कनावटी में ज्ञानोदय इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में विद्युत ट्रांसफार्मर पर आकाशीय बिजली करने के कारण 17 मार्च को होने वाली पटवारी भर्ती परीक्षा नहीं हो सकी थी।

एमपी पटवारी भर्ती परीक्षा (MP Patwari Bharti Exam) के लिए 17 मार्च को जो भी परीक्षार्थी दूसरी शिफ्ट में ज्ञानोदय  इंस्टीट्यूट में थे, उन्हें उनका नया परीक्षा केंद्र, नई तिथि व समय की जानकारी जल्द ही वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी। 

जानकारी के उद्देश्य से आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में एमपी पटवारी भर्ती परीक्षा (MP Patwari Bharti Exam) बीते 15 मार्च से मध्यप्रदेश के अलग अलग शहरों में आयोजित की जा रही है। इसके जरिए मध्य प्रदेश में पटवारी व ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 के कुल 9073 पदों पर भर्ती होगी। अकेले पटवारी पद की 6755 वैकेंसी हैं। 

मध्यप्रदेश में चल रही पटवारी भर्ती परीक्षा (MP Patwari Bharti Exam) भोपाल (Bhopal), इंदौर (Indore), जबलपुर (Jabalpur), ग्वालियर (Gwalior), उज्जैन (Ujjain), नीमच (Neemuch), रतलाम (Ratlam), मंदसौर (Mandsor), सागर (Sagar), सतना (Satna), खंडवा (Khandwa) और सीधी (Sidhi), रीवा (Rewa) में हो रही है।

लिखित परीक्षा 200 अंकों की है। 100 अंकों के पेपर में सामान्य विज्ञान, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित के प्रश्न पूछे जाएंगे। जबकि अन्य 100 अंकों के पेपर में सामान्य ज्ञान व अभिरुचि, सामान्य कंप्यूटर ज्ञान, सामान्य तार्किंक योग्यता व सामान्य प्रबंधन से प्रश्न होंगे।

Bhojpuri Mardani Yamini Singh: खाकी वर्दी में वायरल हुआ भोजपुरी मर्दानी यामिनी सिंह का फोटो

Bhojpuri Mardani Yamini Singh: रानी मुखर्जी के बाद भोजपुरी में मर्दानी (Mardani) के किरदार में यामिनी सिंह (Yamini Singh) नजर आ रही हैं, जिनका खाकी वर्दी में फोटो खूब वायरल हो रहा है।

इस फोटो में यामिनी सिंह (Yamini Singh) एक कड़क आईपीएस ऑफिसर (IPS Officer) की भूमिका में दिख रही हैं, जिसके चर्चे भी खूब हो रहे हैं।

दरअसल यह फोटो यामिनी सिंह के आने वाली फिल्म ”अवैध” की है जिसमें एक पुलिस को आपकी भूमिका में ”अवैध” कारोबार करने वाले लोगों पर कहर बनकर बरसने वाली हैं।

भोजपुरी फिल्म ”अवैध” का निर्माण राजघराना फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा किया जा रहा है, जिसके निर्देशक नीरज – रणधीर और निर्माता आदित्य कुमार झा हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका में खेसारी लाल यादव भी नजर आने वाले हैं।

इस फिल्म की शूटिंग जोर शोर से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में चल रही है। फिल्म के वायरल फोटो में यामिनी सिंह के पुलिस के किरदार को महिला सशक्तिकरण की मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।

यामिनी सिंह अब तक के अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक किरदार को बड़े पर्दे पर जिया है, लेकिन पहली बार लेडी कॉप की भूमिका में नजर आने वाली है। इस भूमिका उनका स्वैग भी लाजवाब नजर आ रहा है। इसको लेकर यामिनी सिंह ने कहा कि मैं अच्छे किरदारों की भूखी हूं।

मुझे जगह किरदार ऑफर किया गया तो मुझे लगा कि मेरे लिए इसमें बहुत सारी संभावनाएं हैं और मैंने इसे तुरंत एक्सेप्ट कर लिया। अभी हम फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। यह फिल्म दर्शकों को भरपूर मनोरंजन देने वाली है। मुझे यह पूरा विश्वास है। इसके लिए हम सर पर हंड्रेड परसेंट दे रहे हैं।

यामिनी ने सुपरस्टार खेसारी लाल यादव को लेकर कहा कि वे अच्छे व्यक्तित्व के धनी है और उनके साथ स्क्रीन शेयर करके बहुत कुछ सीखने को मिला है। गौरतलब है कि भोजपुरी फिल्म अवैध की कहानी संवाद और पटकथा प्रवीन चंद्र और अभिषेक चौहान ने मिलकर लिखी है।

फिल्म के डीओपी आरआर प्रिंस हैं और फिल्म में खेसारी लाल यादव वह यामिनी सिंह के अलावा अपर्णा मल्लिक, देव सिंह, सुबोध सेठ, समर्थ चतुर्वेदी, मनीष आनंद और अन्य कलाकार भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।

MP विधानसभा चुनाव से पहले सिंधिया के गढ़ से भाजपा को झटका, पूर्व भाजपा विधायक देशराजसिंह के बेटे ने थामा कांग्रेस का दामन

भोपाल। विधानसभा चुनाव से पहले सिंधिया के गढ़ अशोकनगर जिले में भाजपा को झटका लगा है। अशोकनगर के मुंगावली विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे स्व. राव देशराजसिंह यादव के बेटे यादवेंद्र सिंह यादव बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भोपाल में कमलनाथ ने उन्हें सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव भी उपस्थित रहे।

यादवेंद्र सिंह यादव के साथ उनके सैकड़ों समर्थकों ने भी बुधवार को कांग्रेस की सदस्यता ली। वे 500 गाड़ियों के काफिले के साथ अशोकनगर से रवाना हुए और प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। कांग्रेस की सदस्यता लेने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए यादवेंद्र ने कहा कि मेरे पिता ने भाजपा को खड़ा करने में बहुत मेहनत की।

वर्तमान में मैं, मेरी पत्नी और मां जिला पंचायत सदस्य हैं। हमारे परिवार ने भाजपा की सेवा की, लेकिन जब से सिंधिया भाजपा में आए हैं, पुराने और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा होने लगी। इससे मन व्यथित था।

हमसे जुड़े लोगों को केस लगाकर अंदर किया जा रहा था। अंदर से घुटन हो रही थी। समर्थकों से बात की तो तय हुआ कि हम कांग्रेस जॉइन कर लेते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा अब नहीं बची है, सभी अपने पेट भरने में लगे हुए हैं।

वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए यादवेंद्र सिंह कांग्रेस में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कहते हैं कि मैं कमलनाथ के राजनीतिक भविष्य को गाड़ दूंगा। कहते हैं कि मैं कमलनाथ का अंत करूंगा।

मैं भी गाड़ूंगा, लेकिन बेरोजगारी, महिला अत्याचार और भ्रष्टाचार को गाड़ूंगा। इनको अब बहनें याद आई हैं। पहले जब ये किसान के बेटे बने तो सबसे ज्यादा किसानों की हत्या देश भर में मध्यप्रदेश में हुईं। मामा बने तो सबसे ज्यादा अत्याचार महिलाओं पर हुआ। यह मैं केंद्र की रिपोर्ट के आधार पर कह रहा हूं।

सिवनी: शीतल पेयजल प्याऊ निर्माण हेतु नेहरू रोड में हुआ भूमिपूजन

सिवनी: बुधवारी बाजार में आने वाले ग्राहकों एवं व्यापरियों को वर्ष भर शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिये स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. हरीशचंद मालू के पुत्र स्व. स्व. महेशचंद मालू की स्मृति में प्याउ निर्माण हेतु मंगलवार को भूमिपूजन हुआ।

ज्ञात रहे कि इस प्याउ का निर्माण मालू परिवार द्वारा करवाया जा रहा है। नायक क्लाथ स्टोर्स नेहरू रोड़ के समीप निर्मित होने वाले इस प्याउ का भूमिपूजन जैन श्वेतांबर समाज के वरिष्ठ प्रेमचंद जी भूरा, राजेशचंद मालू एवं जेपीएस तिवारी के हाथों हुआ।

इस दौरान कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजकुमार खुराना, नगर पालिका अध्यक्ष शफीक खान, पंकज शर्मा, संजय भारद्वाज, प्रसन्न मालू, लल्लू बघेल, सुजीत नाहाटा, नगर पालिका सिवनी के सभी पार्षद एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी उपस्थित रहे।

ज्ञात रहे कि प्याउ निर्माण हेतु स्थल नगर पालिका सिवनी द्वारा उपलब्ध कराया गया है। प्लाउ का निर्माण सुधीशचंद, आलोकचंद, अतुलचंद, पुनीतचंद मालू परिवार द्वारा करवाकर किया जायेगा।

बुधवारी क्षेत्र के इस पुनीत कार्य के लिये मालू परिवार का आभार व्यक्त करते हुये कहा है कि गर्मी की ऋतु में विशेषकर ठंडा पानी उपलब्ध होने से न केवल ग्राहकों को राहत मिलेगी बल्कि व्यापारी भी इसका लाभ उठा सकेंगे।