Home Blog Page 389

तीर्थनगरी ओंकारेश्वर बांध से अचानक आया पानी, नर्मदा नदी में फंसे अनेक श्रद्धालु; रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित निकाला

खंडवा। तीर्थनगरी ओंकारेश्वर (Omkareshwar) में रविवार सुबह नागर घाट (Nagar Ghat) के पास अचानक नर्मदा का जलस्तर बढ़ने से नर्मदा नदीं में स्नान कर रहे 20 से अधिक श्रद्धालु तेज बहाव देखकर अत्यधिक घबरा गए और मदद के लिए चिल्लाने लगे. नदी के किनारे पर उपस्थित गोताखोरों को जैसे ही इस बात की सूचना मिली वैसे ही सभी गोताखोर बोट और रस्सियों की मदद से सभी फंसे लोगों को बहार निकालने में जुट गए.

आज रविवार की सुबह सुबह करीब 9 बजे के आसपास नर्मदा का जलस्तर अचानक ही बढ़ने लगा. जलस्तर बढ़ता देख नदी के बीच स्नान कर रहे 10 से 12 लोग नदी के बाहर आने की जगह नदी के बीच में उपस्थित चट्टान पर जा खड़े हुए।

समय के साथ साथ नर्मदा नदी का जलस्तर लगातार ही बढ़ता चला गया। इस की जानकारी तत्काल उअहन किनारे पर उपस्थित नाविकों और गोताखोरों दी गयी फिर तुरंत ही सभी वहां पहुंचकर उनकी मदद की। सूचना मिलते ही मांधाता थाना प्रभारी बल जीत सिंह बिसेन और तहसीलदार उदय मंडलोई ने चट्टान पर फंसे युवकों का रेस्क्यू करवाया।

थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन के मुताबिक, महाराष्ट्र के 14 युवा श्रद्धालु ओंकारेश्वर दर्शन करने आए थे। इनके अलावा कुछ और श्रद्धालु भी थे। सभी नर्मदा में चट्टानों पर जाकर स्नान कर रहे थे। बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नदी में बहाव तेज हो गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि श्रद्धालुओं के कदम डगमगाने लगे।

वे चट्टानों के सहारे खड़े हो गए। इधर, पानी का लेवल भी बढ़ता जा रहा था। श्रद्धालु अलग-अलग चट्टानों पर फंसे हुए थे। जिस वक्त यह घटनाक्रम हुआ, तब नदी में बोटिंग भी हो रही थी। गोताखोरों ने श्रद्धालुओं को रस्सी पकड़ाई, इसके सहारे सभी को एक-एक कर किनारे पर लाया गया।

थाना प्रभारी बिसेन ने बताया कि एनएचडीसी द्वारा प्रतिदिन बिजली उत्पादन के लिए टरबाइन चलाकर पानी छोड़ा जाता है। इससे एक निर्धारित सीमा तक नर्मदा का जलस्तर बढ़ता है। टरबाइन शुरू होने के पूर्व सायरन बजाया गया, लेकिन युवकों ने ध्यान नहीं दिया। नागर घाट के नीचे चट्टान पर फंसे सभी युवकों को नाविकों की मदद से रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाल लिया है। किसी ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है।

वहीं, एसडीएम चंदरसिंह सोलंकी ने बताया कि ओंकारेश्वर विद्युत परियोजना के चार टरबाइनसे नर्मदा में एक-एक घंटे के अंतराल से पहली बार सुबह नौ बजे पानी छोड़ा गया था। बांध प्रशासन ने टरबाइन से पानी छोड़ने के साथ सायरन भी बजाए, लेकिन बाहरी श्रद्धालु स्थानीय स्थिति से वाकिफ नहीं थे। 20 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रेस्क्यू किया गया है।

महाकाल लोक से ओंकारेश्वर भी पहुंचते हैं श्रद्धालु

उज्जैन में महाकाल लोक बन जाने के कारण रोजाना भारी संख्या में वहां श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यही श्रद्धालु ओंकारेश्वर भी दर्शन करने के लिए आ रहे हैं। इन दिनों नदी में पानी कम है। ऐसे में श्रद्धालु नदी के बीच चट्टानों पर जाकर बैठ जाते हैं। बांध से कभी भी पानी छोड़ दिया जाता है।

कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने कहा की रोज की तरह एनएचडीसी द्वारा बिजली उत्पादन के लिए तीन से चार चार टरबाइन सुबह शुरू की गई थी इससे पूर्व लोगों को अलर्ट करने के लिए सायरन बजाया गया। नर्मदा में नहाने वालों को पानी से बाहर आने के लिए लोगों ने कहा, लेकिन कुछ युवक नहीं माने।

घाट पर मौजूद होमगार्ड के जवानों और नाविकों ने उन्हे पानी से बाहर निकाल लिया। टरबाइन से पानी छोड़ने पर लेवल धीरे-धीरे बढ़ता है। अचानक पानी बढ़ने जैसी कोई बात नहीं है।

अजब गजब: 32 साल में 100 से ज्यादा रचाई शादी, बने 14 देशों के दामाद; Guinness World Records में नाम दर्ज

Guinness World Records: शादी हर किसी के जीवन का एक अविस्मरणीय पल होता है। बहुत से लोग चाहते हैं कि यह समारोह भव्य हो। लेकिन एक शख्स ने शादी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. अब तक हमने नाखून बढ़ने, दाढ़ी बढ़ने, वजन बढ़ने के रिकॉर्ड सुने हैं, लेकिन एक पुरुष के नाम 100 से ज्यादा महिलाओं से शादी करने का रिकॉर्ड है। इस रिकॉर्ड ने सभी को चौंका दिया है. इस वजह से इस शख्स का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है।

100 से ज्यादा महिलाओं को अपना साथी बना चुका है यह शख्स शख्स ने 32 साल की उम्र में शादी की थी। इन महिलाओं से उनका विवाह 1949 से 1981 के बीच हुआ था। दिलचस्प बात यह है कि इस शख्स ने इतनी बार शादी करने के बाद भी किसी को तलाक नहीं दिया। इसलिए सबसे ज्यादा शादियां करने का रिकॉर्ड उनके नाम है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने ट्विटर पर इसका एक वीडियो शेयर किया है। 100 से ज्यादा महिलाओं से शादी करने वाले शख्स का नाम Giovanni Viglioto है. लेकिन कहा जाता है कि यह उनका असली नाम नहीं है। लेकिन उन्होंने अपनी आखिरी पत्नी से शादी के वक्त भी इसी नाम का इस्तेमाल किया था।

53 साल की उम्र में इस शख्स ने की 100 से ज्यादा शादियां इस व्यक्ति का जन्म 3 अप्रैल, 1929 को इटली के सिसिली में हुआ था। उस समय उन्होंने अपना नाम निकोलाई पेरुस्कोव बताया। लेकिन एक अभियोजक ने बाद में दावा किया कि उनका असली नाम फ्रेड ज़िप था और उनका जन्म 3 अप्रैल, 1939 को न्यूयॉर्क में हुआ था।

1949 और 1981 के बीच, Giovanni Viglioto ने 104 और 105 महिलाओं के बीच शादी की। हैरानी की बात यह है कि इनमें से कोई भी महिला एक-दूसरे को नहीं जानती थी। इतना ही नहीं उन महिलाओं को विग्लियोटो के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। जानकारी के मुताबिक इस शख्स ने अमेरिका के 14 देशों और 27 अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग महिलाओं से शादी की। वह इन महिलाओं को फर्जी पहचान पत्र दिखाकर बरगलाता था।

अजब गजब: 32 साल में उन्होंने 100 से ज्यादा महिलाओं से शादी की और 14 देशों के दामाद बने

विगलियोटो इन महिलाओं से पिस्सू बाजार में मिलता था। वह इन महिलाओं को पहली ही मुलाकात में शादी के लिए प्रपोज कर देगा। बाद में वह उनके पैसे और कीमती सामान लेकर भाग जाता था। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की वेबसाइट के अनुसार, विग्लियोटो अक्सर महिलाओं से कहता था कि उसका घर बहुत दूर है, इसलिए उन्हें अपना सारा सामान उसके पास लाना चाहिए।

इसके बाद वह महिला के घर का सामान भरा ट्रक लेकर फरार हो जाता था। इसके बाद वह नहीं मिल रहा है। वह बाद में पिस्सू बाजार में सामान बेचता था और दूसरी महिला को अपने जाल में फंसाने के लिए निकल जाता था। उसके खिलाफ कई शिकायतें थीं लेकिन फिर भी वह फरार चल रहा था।

लेकिन आखिरी शिकार बनी महिला ने उसे फ्लोरिडा में पकड़ लिया। शेरोन क्लार्क नाम की एक महिला इंडियाना के एक पिस्सू बाजार में काम करती थी। विग्लियोटो को 28 दिसंबर 1981 को पकड़ा गया था। इसके बाद जनवरी 1983 में उनके खिलाफ मुकदमा चला, जिसमें उन्हें 34 साल की जेल की सजा सुनाई गई। 

इसके अलावा 336,000 डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है। उन्होंने अपने जीवन के आखिरी 8 साल एरिजोना की एक जेल में बिताए। 1991 में 61 वर्ष की आयु में ब्रेन हेमरेज से उनकी मृत्यु हो गई।

सिवनी: छपारा के जंगल में जाकर सागौन के पेड़ में फांसी के फंदे में लटका युवक, मौत

सिवनी। छपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार को सुबह जंगल से गुजर रहे लोगों ने जब सागौन के पेड़ में एक आदमी को फांसी के फंदे पर लटकता देखा तो वह हतप्रभ रह गए।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। छपारा पुलिस मौके पर पहुंचकर फिलहाल मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छपारा संजय कॉलोनी से सुनवारा रोड स्थिति लगभग 6 किलोमीटर दूर गांव प्रतापगढ़ और जामुनपानी बंजर के बीच जंगल में एक व्यक्ति ने सागौन के पेड़ में फांसी का फंदा डाल खुदकुशी कर ली।

फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। छपारा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

MP में सूत्र सेवा बस पलटी: सिवनी, रीवा, जबलपुर, अमरवाड़ा, छिंदवाड़ा के कई घायल

MP में सूत्र सेवा बस पलटी: सड़क दुर्घटना में घायलों में सिवनी के अमित जैन पिता स्वर्गीय भागचंद 50 महावीर वार्ड सिवनी, राजबहादुर पिता अशोक चौहान 39 छपारा जिला सिवनी, प्रमोद साहू पिता ओमकार 48  निवासी छपारा जिला सिवनी, आबिद खान पिता अली 52 निवासी सिवनी घायल हुए है.

इनके साथ ही छिंदवाड़ा के अब्दुल नासिर खान पिता अब्दुल रज्जाक 47 छिंदवाड़ा, योगेश मेहरा पिता हरिदास 38 चंदनगांव छिंदवाड़ा, गुरुदयाल वर्मा पिता कश्मीर 31 राजगुरु पिपरिया अमरवाड़ा, हरिराम पिता अभीलाल नागोतिया 25 सुतिया तामिया, संजय पिता मनमोहन सिंह 25 अमरवाड़ा छिंदवाड़ा, घायल हुए है

इनके साथ ही जबलपुर के राहुल गुप्ता पिता कमतोष 37 जबलपुर, पार्थ गुप्ता पिता राहुल गुप्ता 7 जबलपुर, अनिल सोनी पिता जगदीश प्रसाद 52 निवासी जबलपुर, देवकी राउत पति शेषराव उम्र 55 निवासी जबलपुर, प्रदीप रावत पिता शेषराव 35 निवासी जबलपुर, सौरव जायसवाल पिता नरेंद्र 33 जबलपुर, सरला जायसवाल पति नरेंद्र 55 जबलपुर , सुषमा जायसवाल पति मदन मोहन 53 विजय नगर जबलपुर घायल हुए है

इनके साथ ही रीवा के अभीतोश पिता उदय राज 24 निवासी रीवा, उमेश तिवारी पिता अंजनी कुमार 28 रीवा घायल हुए है

इनके साथ ही झारखंड के अशोक कुमार पांडे पिता स्वर्गीय रासबिहारी 51 देवघर झारखंड शामिल हैं।

सिवनी/छिंदवाड़ा। जबलपुर से सिवनी होते छिंदवाड़ा जाने वाली सेवा सूत्र बस शनिवार को छिंदवाड़ा पहुंचने से पहले लगभग 15 किलोमीटर दूर घाट परासिया गांव रामगढ़ी के समीप सामने से आ रही एक बस को बचाने के चक्कर में पलट गई।

बस के पलटते ही बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस में सवार कई गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जिसमें से 4 यात्रियों के हाथ टूट गए, एक का कंधा टूट गया। व एक अन्य घायलों में आंख, नाक में गहरी चोट आई है।

सूचना मिलते ही कुंडीपुराथाना से पुलिस बल व एंबुलेंस घायलों के उपचार के लिए पहुंचा। प्राप्त जानकारी के अनुसार जबलपुर सिवनी होते छिंदवाड़ा जाने वाली सेवा सूत्र बस क्रमांक एमपी 20 पीए 1161 शनिवार को दोपहर सुबह लगभग 11:20 बजे घाट परासिया से गुजर रही थी।

तभी छिंदवाड़ा से सिवनी दिशा की ओर तेज रफ्तार से जा रही एक अन्य बस से होने वाली टक्कर से बचाने के लिए सेवा सूत्र बस चालक ने बस को सड़क किनारे किया। तभी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटते ही बस में सवार लगभग 20 यात्री घायल हुए हैं।

जिसमें 6 लोगों को गंभीर रूप से चोट आई हैं। राहगीरों ने की मदद – छिंदवाड़ा से सिवनी की ओर कार से लौट रहे हथनापुर निवासी दुर्गेश तिवारी ने घायलों की मदद करते हुए 108 एंबुलेंस वाहन को भी तत्काल फोन से सूचना दी।

इसके साथ ही डॉक्टर पीके श्रीवास्तव, डॉक्टर अरुण मालवीय ने भी घायलों का प्राथमिक उपचार करते हुए उन्हें हिम्मत दिलासा देते रहे व जिनके हाथ की हड्डी टूटी उनके हाथों में आसपास बांस की लकड़ी या व अन्य चीजें बांध के उन्हें सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था के चलते प्राथमिक उपचार भी किया तथा एंबुलेंस आने पर घायलों को उपचार के लिए वाहन में बिठाया। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल छिंदवाड़ा ले जाया गया है

जबलपुर के भेड़ाघाट में नदी में चलती महिला का वीडियो वायरल, होशंगाबाद पुलिस ढूंढ रही जबलपुर पुलिस पूजा कर रही

जबलपुर। आस्था या अंधविश्वास! जो भी हो पर नदीं में किसी महिला को चलते देख कोई भी हो वह इसे चमत्कार ही मानेगा और नतमस्तक हो जाएगा. देश के दिल की धड़कन यानी मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर (Jabalpur) में बीते करीब 15 दिनों से एक महिला आम जनों की आस्था या यूं कहे की अंधविश्वास का केंद्र बनी हुई है.

मध्यप्रदेश के जबलपुर में बीते करीब 15 दिनों से यह महिला जबलपुर (Jabalpur) के आसपास के सभी मैया नर्मदा नदी के घाटों पर पहुंचती है, और लोग इन्हें मां नर्मदा का स्वरुप मानकर पूजा अर्चना और आशीर्वाद लेने इखट्टे हो जाते है. यदि आप इसे अंधविश्वास भी कहे तो महिला का पानी में चलना किसी चमत्कार से कम तो है नहीं.

महिला का कहना है कि वह माँ नर्मदा का अवतार है और वो लोगों के दुःख और तकलीफो को दूर कर सकती है. लोगों की दुख तकलीफ दूर करने के लिए मां नर्मदा से प्रार्थना करती है.

होशंगाबाद की रहने वाली है जबलपुर के भेड़ाघाट में पानी में चलने वाली महिला

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के लोगों की आस्था और अंधविश्वास का केंद्र बनी यह महिला मध्यप्रदेश के होशंगाबाद की रहने वाली है जिनकी उम्र 51 वर्ष है.

11 मई, 2022 को दर्ज हुई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

समाचार लिखे जाने तक प्राप्त जानकारी के अनुसार होशंगाबाद के पिपरिया रोड थाने में उक्त महिला के गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज है. यह रिपोर्ट उक्त महिला के बेटे ने 11 मई 2022 को दर्ज कराई थी. प्राप्त रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है और पिछले लंबे समय से घर से गायब है

लोग जिसे मां नर्मदा का स्वरूप मान रहे हैं उसका नाम ज्योति बाई रघुवंशी है. जिनके पति का नाम स्वर्गीय किशन सिंह रघुवंशी है, जो कि होशंगाबाद जिले के कल्लू खापा गांव की रहने वाली बताई जा रही है.

थाणे में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार उक्त महिला 9 मई, 2022 को दिन में 12:30 बजे अपने घर से बिना बताए घर से गायब है. रिपोर्ट में यह भी दर्शाया गया है कि यह महिला पिछले 5 सालों से मानसिक बीमारी से गुजर रही है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है महिला

होशंगाबाद जिले की रहने वाली यह महिला जबलपुर जिले में सोशल मीडिया पर अत्यधिक तेजी से वायरल हो रही है. कोई इन्हें माँ नर्मदा का रूप बताकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है तो कोई उक्त महिला के नदी में चलने का विडियो शेयर कर रहा है. इसी के चलते शहर के लोगों की महिला से मिलने की उत्सुकता बढ़ती जा रही है

एक जिले की पुलिस को मिल नहीं रही, दूसरे जिले की पुलिस पूजा कर रही

भले ही महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी होशंगाबाद की पुलिस महिला को ना ढूंढ पाई हो, लेकिन जबलपुर पुलिस बकायदा महिला के आगे नतमस्तक नजर आ रही है. कुछ ऐसा ही नजारा भेड़ाघाट स्थित चौकी ताल में देखने को मिला.

जब यह महिला एक मंदिर में पहुंची और अचानक लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. सिर्फ लोग ही नहीं बल्कि यहां पर तीन तीन पुलिस वाले भी हाजिरी लगाते नजर आए. बल्कि एक पुलिसकर्मी तो अपने घर से एक लेडिस को बाकायदा इस कथित मां नर्मदा का स्वरूप कहने वाली महिला से आशीर्वाद दिलाने के लिए लेकर पहुंचा हुआ था.

हालांकि पुलिस तर्क दे सकती है कि वह व्यवस्था बनाने के लिए पहुंची थी, लेकिन सवाल यह उठता है कि आखिर पुलिस ने पिछले 10 दिनों से जानने की कोशिश क्यों नहीं की कि आखिर महिला कहां की है, कैसे आई, कब पहुंची और इसका उद्देश्य क्या है ? या फिर यह अंदाजा लगाया जाए कि पुलिस भी इस आस्था की डुबकी में अंधविश्वास की बैसाखी के सहारे वैतरणी पार करने की फिराक में है.

सिवनी: पेंच नेशनल पार्क में दिखीं तेदुंए की अतुल्य, अद्भुत और उत्कृष्ट अठखेलियां, आप भी हो जाएंगे गदगद

सिवनी: विश्वविख्यात पेंच नेशनल पार्क में इन दिनों वन्यप्रणियों की अठखेलियों की फोटोग्राफ सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे है। यह फोटोग्राफ वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर वरुण ठक्कर (Varun Thakkar) द्वारा अपने कैमरे में कैद किये है।

वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर वरुण ठक्कर (Varun Thakkar) द्वारा लिए गए इस फोटोग्राफ में पेंच टाईगर रिजर्व के दुरिया वन क्षेत्र में तेंदुए अठखेलियां करते हुए दिखा है, जिसे उन्होनें बीते दिन सोशल मीडिया के टवीटर पेज पर साझा किया है।

उल्लेखनीय है कि तेंदुए की अठखेलियों को देखकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा है कि अतुल्य, अद्भुत और उत्कृष्ट।

जानकारी के लिए बता दें कि पेंच टाईगर रिजर्व में तीन प्रकार के वन्यप्राणी है जिसमें शाकाहारी, मांसाहारी, सर्वाहारी है। वर्ष 1992 में भारत सरकार द्वारा पेंच राष्ट्रीय उद्यान, पेंच अभ्यारण्य एवं कुछ अन्य वन क्षेत्रों को सम्मिलित कर 757.850 वर्ग कि.मी. क्षेत्र को देश का 19 वां प्रोजेक्ट टाईगर रिजर्व बनाया गया।

वर्ष 2002 में पेंच राष्ट्रीय उद्यान एवं पेंच अभ्यारण्य का नाम क्रमशः इंदिरा प्रियदर्शनी पेंच राष्ट्रीय उद्यान एवं पेंच मोगली अभ्यारण्य रखा गया।

मांसाहारी वन्यप्राणी में शेर, तेन्दुआ, जंगली बिल्ली, जंगली कुत्ते, लकड़बग्घा, सियार, लोमड़ी, भेड़िया, नेवला, सिवेट केट इत्यादि पाये जाते है। शाकाहारी प्रजातियों में गौर, नीलगाय, सांभर, चीतल, चौसिंगा, चिंकारा, जंगली सुअर इत्यादि प्रमुख है ।

इस राष्ट्रीय उद्यान में लगभग 325 प्रजातियों के पक्षी भी वर्ष के विभिन्न मौसमो में देखे जा सकते हैं। पार्क की सीमा के अंदर स्थित तोतलाडोह जलाशय के डूब क्षेत्रों में ठंड के मौसम में कई प्रकार के प्रवासी पक्षियों का जमघट लगा रहता है। प्रवासी पक्षियों में ब्रम्हिनी डक, पिनटेल, व्हिसलिंग टील, वेगटेल इत्यादि प्रमुख है ।

जूलाजिकल सर्वे आफ इंडिया के द्वारा इस संबंध में सर्वेक्षण करने पर इस संरक्षित क्षेत्र में लगभग 57 प्रजाति के स्तनपाई (मेमल्स), 13 प्रकार के उभयचर, 37 प्रकार के सरीसृप एवं 50 प्रकार की मछलियां का पता लगाया जा चुका है। इसके साथ साथ विभिन्न प्रकार के रहवास में लगभग 325 से अधिक प्रजातियो के पक्षियों की पहचान की जा चुकी है।

सिवनी: पेंच नेशनल पार्क में दिखीं तेदुंए की अतुल्य, अद्भुत और उत्कृष्ट अठखेलियां, आप भी हो जाएंगे गदगद

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स में आए स्पेशल स्टार बॉक्स नए बंडल के साथ, नए इमोट और भी बहुत कुछ…

फ्री फायर मैक्स एमराल्ड स्टॉर्म समारोह शुरू हो गया है, जो खिलाड़ियों के अधिग्रहण के लिए थीम्ड उपहारों की बहुतायत प्रदान करता है। 

Free Fire MAX में जोड़े गए सबसे नए फीचर्स में से एक नया स्पेशल स्टार बॉक्स है, जो महीने के अंत तक उपलब्ध है।

टिम्बर्ड ब्लूम्स बंडल, बूयाह स्पार्क्स इमोट, और पिछले रमजान उत्सवों से अन्य उपहार उन पुरस्कारों में से हैं जो खिलाड़ियों को इस टोकरे से मिल सकते हैं। 

जो लोग इसे खरीदना चाहते हैं उनके पास कुछ रोमांचक इनाम पाने का मौका है।

8 अप्रैल, 2023 को फ्री फायर मैक्स में स्पेशल स्टार बॉक्स लॉन्च किया गया । इन-गेम स्टोर इसकी बिक्री 30 अप्रैल, 2023 तक करेगा। 

खिलाड़ी पुरस्कार पूल से एक यादृच्छिक वस्तु प्राप्त करने के लिए 25 हीरों के लिए टोकरा खोल सकते हैं। फ्री फायर मैक्स स्पेशल स्टार बॉक्स इस बात पर विचार करने लायक है कि इसकी कीमत सिर्फ 25 हीरे हैं। 

फ्री फायर मैक्स स्पेशल स्टार बॉक्स रिवार्ड्स

उम्मीद है, खिलाड़ी सीमित-संस्करण टिम्बर्ड ब्लूम्स बंडल प्राप्त करने में सक्षम होंगे। फ्री फायर मैक्स स्पेशल स्टार बॉक्स खोलने के लिए निम्नलिखित आइटम सभी संभावित पुरस्कार हैं:

  • Timbered Blooms Bundle
  • Timbered Blossoms Bundle
  • Katana – Emerald Power
  • BOOYAH Sparks (Emote)
  • AK47 – Emerald Power
  • Grenade – Emerald Power
  • Motorbike – Emerald Shimmer
  • Emerald Power Backpack
  • Katana – Faithful Edge
  • Gloo Wall – Shamrock Explosion
  • Gloo Wall – Emerald Bloom
  • Celedon Grail
  • Emerald Basher
  • Sports Car – Emerald Flash
  • Jeep – Emerald Shimmer
  • Cherished Emerald Loot Box
  • Verdant Soul (Backpack)
  • Green Power Backpack
  • Jade Sky (Parachute)
  • Emerald Bloom Parachute
  • Jungle Excursion
  • Emerald Power Scythe
  • Pet skin: Blooming Falco
  • Leap of Faith
  • Emerald Bloom Skyboard
  • Pan – Emerald Bloom
  • Nutcracker Weapon Loot Crate
  • Cyan Fear (MAC10) Weapon Loot Crate
  • Urban Rager Weapon Loot Crate
  • Bonfire
  • Supply Crate
  • Armor Crate
  • Leg Pockets
  • Scan
  • Airdrop Aid
  • Secret Clue
  • Bounty Token
  • Gold Royale Voucher
  • Pet Food
  • टिम्बर्ड ब्लूम्स बंडल
  • टिम्बर ब्लॉसम बंडल
  • कटाना – पन्ना शक्ति
  • बोयाह स्पार्क्स (एमोट)
  • AK47 – एमराल्ड पावर
  • ग्रेनेड – पन्ना शक्ति
  • मोटरबाइक – पन्ना शिमर
  • पन्ना पावर बैकपैक
  • कटाना – फेथफुल एज
  • ग्लू वॉल – शेमरॉक धमाका
  • ग्लू वॉल – एमराल्ड ब्लूम
  • सेलेडॉन ग्रिल
  • पन्ना बाशर
  • स्पोर्ट्स कार – पन्ना फ्लैश
  • जीप – पन्ना शिमर
  • पोषित पन्ना लूट बॉक्स
  • वर्दंत सोल (बैकपैक)
  • ग्रीन पावर बैकपैक
  • जेड स्काई (पैराशूट)
  • पन्ना ब्लूम पैराशूट
  • जंगल भ्रमण
  • एमराल्ड पावर स्किथे
  • पालतू जानवरों की त्वचा: ब्लूमिंग फाल्को
  • विश्वास की छलांग
  • पन्ना ब्लूम स्काईबोर्ड
  • पान – पन्ना ब्लूम
  • सरौता हथियार लूट टोकरा
  • सियान फियर (MAC10) वेपन लूट क्रेट
  • अर्बन रैगर वेपन लूट क्रेट
  • होलिका
  • आपूर्ति बक्सा
  • कवच टोकरा
  • लेग पॉकेट
  • स्कैन
  • एयरड्रॉप सहायता
  • गुप्त सुराग
  • बाउंटी टोकन
  • गोल्ड रॉयल वाउचर
  • पालतू भोजन

हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि टोकरा खोलने से यह सुनिश्चित नहीं होगा कि आपको एक निश्चित इनाम मिलेगा। 

इस वजह से, जिनके पास पर्याप्त हीरे हैं, उन्हें ही इसे खोलने का प्रयास करना चाहिए। अन्य खिलाड़ी Free Fire MAX में मिस्ट्री शॉप जैसी गतिविधियों में हीरों का उपयोग कर सकते हैं।

विशेष स्टार बॉक्स में पुरस्कार कैसे प्राप्त करें

स्पेशल स्टार बॉक्स से पुरस्कार प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  • Launch Free Fire MAX on your smartphone and go to the in-game store.
  • Select the “New” option under the “Normal” tab. On the screen, the offered items will shortly appear.
  • Press the “Purchase” button after selecting the Special Star Box from the list of available items. You will get the game’s crate after you confirm the purchase.
  • You can then open the Special Star Box to get the rewards in Free Fire MAX.
  • अपने स्मार्टफोन पर Free Fire MAX लॉन्च करें और इन-गेम स्टोर पर जाएं।
  • “सामान्य” टैब के अंतर्गत “नया” विकल्प चुनें। स्क्रीन पर, शीघ्र ही प्रस्तावित आइटम दिखाई देंगे।
  • उपलब्ध वस्तुओं की सूची से विशेष स्टार बॉक्स का चयन करने के बाद “खरीदें” बटन दबाएं। खरीदारी की पुष्टि करने के बाद आपको गेम का क्रेट मिल जाएगा।
  • फिर आप फ्री फायर मैक्स में पुरस्कार प्राप्त करने के लिए विशेष स्टार बॉक्स खोल सकते हैं।

PUBG Mobile: पबजी मोबाइल में गोल्डन मून बाजार, इन TOP 5 रिवॉर्ड के साथ जारी हुआ लांच

PUBG Mobile Golden Moon Bazaar Released: रमजान के सम्मान में पबजी मोबाइल गोल्डन मून बाजार अब पबजी मोबाइल में लाइव है। यह घटना सुविचारित है और अपने साथ नए पुरस्कार, कार्यक्रम और यहां तक ​​कि ईद-उल-फितर की दावत भी लाती है। 

पब्जी मोबाइल के सबसे रंगीन इन-गेम चश्मों में से एक , पब्जी मोबाइल गोल्डन मून बाजार आपको अपने खाली समय में एक्सप्लोर करने के लिए पूर्वी ट्रीट्स प्रदान करता है।

“द टाइड्स” नाम से खेल में प्रवेश करने वाले नए रोमांच PUBG मोबाइल गोल्डन मून बाज़ार का मुख्य आकर्षण हैं। 

मिशनों का यह संग्रह एक बिछड़े हुए परिवार की कहानी को दर्शाता है जो एक साझा दुश्मन के अप्रत्याशित हमले का सामना करने के लिए एक बार फिर एकजुट होने के लिए मजबूर हो जाता है।

PUBG मोबाइल गोल्डन मून बाज़ार पुरस्कार

कोई भी अवसर कुछ निःशुल्क पुरस्कारों के बिना पूरा नहीं होगा। पबजी मोबाइल प्लेयर्स गोल्डन मून क्रेट उठा सकते हैं, जो 14 अप्रैल तक फ्री है।

पुरस्कारों में वर्धमान राजकुमारी सेट और देदीप्यमान राजकुमार सेट, साथ ही कुछ अन्य उपयोगी पुरस्कार शामिल हैं। आप उपलब्ध पुरस्कारों की पूरी सूची यहां देख सकते हैं:

  • The Golden Trigger – M762
  • Golden Trigger Dacia
  • Golden Trigger Plane finish
  • Golden Prince Set
  • Golden Princess Set
  • द गोल्डन ट्रिगर – M762
  • गोल्डन ट्रिगर डसिया
  • गोल्डन ट्रिगर प्लेन फ़िनिश
  • गोल्डन प्रिंस सेट
  • गोल्डन राजकुमारी सेट

ये क्रेट गेम में कुछ शानदार इनाम देंगे। इसके अतिरिक्त, खिलाड़ी टाइड मेडल भी एकत्र कर सकते हैं, जिन्हें प्रसिद्ध पुरस्कारों के लिए भुनाया जा सकता है। 

गोल्डन मून शोडाउन

गोल्डन मून शोडाउन, जहां चार की टीमें अद्वितीय पुरस्कारों के लिए प्रतिस्पर्धा कर सकती हैं, मौसमी गेम प्रकारों में से एक है जो अब यह अपडेट लाता है।

गोल्डन मून ट्रेजर स्टोर इवेंट-एक्सक्लूसिव उत्पाद खरीदने पर यूसी छूट भी देता है। किसी भी स्थिति में 30 अप्रैल को गोल्डन मून बाज़ार बंद होने से पहले आपको व्यस्त रखने के लिए बहुत कुछ है।

गोल्डन मून बाजार के लॉन्च सहित पबजी मोबाइल के लिए साल की बेशक हलचल भरी शुरुआत रही है।

इन सभी ताज़ा सामग्री से पता चलता है कि Tencent अभी भी अपने प्रशंसकों को बेहतरीन बैटल रॉयल अनुभव देने के लिए समर्पित है जिसकी कल्पना की जा सकती है।

जबलपुर से सिवनी होते हुए छिंदवाड़ा जा रही सूत्र सेवा बस पलटी, 4 घायलों के टूटे हाथ

सिवनी/छिंदवाड़ा। जबलपुर से सिवनी होते छिंदवाड़ा जाने वाली सेवा सूत्र बस शनिवार को छिंदवाड़ा पहुंचने से पहले लगभग 15 किलोमीटर दूर घाट परासिया गांव रामगढ़ी के समीप सामने से आ रही एक बस को बचाने के चक्कर में पलट गई।

बस के पलटते ही बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस में सवार कई गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जिसमें से 4 यात्रियों के हाथ टूट गए, एक का कंधा टूट गया। व एक अन्य घायलों में आंख, नाक में गहरी चोट आई है।

सूचना मिलते ही कुंडीपुराथाना से पुलिस बल व एंबुलेंस घायलों के उपचार के लिए पहुंचा। प्राप्त जानकारी के अनुसार जबलपुर सिवनी होते छिंदवाड़ा जाने वाली सेवा सूत्र बस क्रमांक एमपी 20 पीए 1161 शनिवार को दोपहर सुबह लगभग 11:20 बजे घाट परासिया से गुजर रही थी।

तभी छिंदवाड़ा से सिवनी दिशा की ओर तेज रफ्तार से जा रही एक अन्य बस से होने वाली टक्कर से बचाने के लिए सेवा सूत्र बस चालक ने बस को सड़क किनारे किया। तभी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटते ही बस में सवार लगभग 20 यात्री घायल हुए हैं।

जिसमें 6 लोगों को गंभीर रूप से चोट आई हैं। राहगीरों ने की मदद – छिंदवाड़ा से सिवनी की ओर कार से लौट रहे हथनापुर निवासी दुर्गेश तिवारी ने घायलों की मदद करते हुए 108 एंबुलेंस वाहन को भी तत्काल फोन से सूचना दी।

इसके साथ ही डॉक्टर पीके श्रीवास्तव, डॉक्टर अरुण मालवीय ने भी घायलों का प्राथमिक उपचार करते हुए उन्हें हिम्मत दिलासा देते रहे व जिनके हाथ की हड्डी टूटी उनके हाथों में आसपास बांस की लकड़ी या व अन्य चीजें बांध के उन्हें सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था के चलते प्राथमिक उपचार भी किया तथा एंबुलेंस आने पर घायलों को उपचार के लिए वाहन में बिठाया। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल छिंदवाड़ा ले जाया गया है

कौन हैं काजल हिंदुस्तानी: मोदी भी ट्विटर पर करते हैं फॉलो; दर्ज हुआ भड़काऊ भाषण देने का मामला

रामनवमी के दिन देश के कई राज्यों में जगह-जगह हिंसा और साम्प्रदायिक तनाव भड़क गया। पुलिस उस राज्य में इन अप्रिय घटनाओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। गुजरात के ऊना में विश्व हिंदू परिषद द्वारा निकाले गए मार्च के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है. 

गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के ऊना में रामनवमी (30 मार्च) के अवसर पर एक जुलूस के दौरान भड़काऊ भाषण देने के आरोप में हिंदू कार्यकर्ता काजल शिंगला उर्फ ​​काजल हिंदुस्तानी (काजल हिंदुस्तानी) के खिलाफ (1 अप्रैल) मुकदमा दर्ज किया गया है। 

काजल के भाषण के बाद दोनों गुट आपस में भिड़ गए। इसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए 75 लोगों को हिरासत में लिया और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया।

हालांकि काजल हिंदुस्तानी के खिलाफ केस दर्ज हुए छह दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है. 2 अप्रैल को काजल ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर ऐलान किया कि वह दिल्ली में होने वाले हिंदू जागृति सम्मेलन में हिस्सा लेंगी.

Who is Kajal Hindustani: Modi also follows on Twitter; Case registered for giving provocative speech

1 अप्रैल को ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ से बात करते हुए, गिर के पुलिस अधीक्षक श्रीपाल शेषमा ने कहा, “काजल हिंदुस्तानी के खिलाफ ऊना पुलिस स्टेशन में उनके भड़काऊ भाषण के लिए प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही उन लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है जो दंगों में सीधे तौर पर शामिल थे. 

दंगाइयों के दोनों गुटों में से 60 लोगों को हिरासत में लिया गया है। फुटेज की जांच कर कुछ और लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जानकारी मिलते ही हम और लोगों को गिरफ्तार करेंगे। काजल हिंदुस्तानी अपने घर पर नहीं मिली, हम उसकी जांच कर रहे हैं।

जब शेषमा से 3 अप्रैल को फिर से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा, “हमने कुछ और लोगों को हिरासत में लिया है।” काजल की तलाश जारी है और हम उसे भी एक दो दिनों में गिरफ्तार कर लेंगे। यह पता चला कि जब उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी तो वह दिल्ली या नोएडा में थी। हमारी टीम जामनगर स्थित उनके आवास पर नजर रख रही है।

Who is Kajal Hindustani: Modi also follows on Twitter; Case registered for giving provocative speech

कौन हैं काजल हिंदुस्तानी?

40 साल की काजल राजस्थान की रहने वाली हैं। शादी से पहले उनका नाम काजल त्रिवेदी था। उन्होंने दो दशक पहले जामनगर के एक व्यवसायी ज्वलंत सिंगला से शादी की थी। उनकी वेबसाइट के अनुसार, उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में कोटा लोकसभा क्षेत्र में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के लिए प्रचार किया था। 

उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आधिकारिक ट्विटर हैंडल फॉलो करता है। सूत्रों के मुताबिक, काजल ने 2015-16 के दौरान सोशल मीडिया पर एक्टिव होना शुरू किया था। वह विभिन्न विषयों पर YouTube पर वीडियो अपलोड करती है। हिंदुत्व के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बना लिए. समय के साथ, विहिप की बैठकों और कार्यक्रमों में काजल की उपस्थिति बढ़ती गई।

विश्व हिंदू परिषद ने हाथ मिलाया!

ऊना में काजल के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद, हालांकि, विश्व हिंदू परिषद ने यह कहते हुए हाथ खड़े कर दिए कि उसका संगठन से कोई संबंध नहीं है। संगठन के प्रवक्ता हितेंद्र राजपूत ने ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ को बताया कि हमने उन्हें अपने रामनवमी कार्यक्रम में नहीं बुलाया था. 

जांच अधिकारी गोस्वामी ने कहा कि काजल ने ऊना शहर के त्रिकोण बाग में कथित रूप से भड़काऊ भाषण दिया था. अभी तक गुजरात में उसके खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। लेकिन यह बात सामने आई कि ऐसा ही एक मामला 2022 में कर्नाटक के उडुपी में दर्ज किया गया था।

ऑनलाइन राइटिंग को लेकर काजल को धमकी

सोशल मीडिया पर अपने आपत्तिजनक पोस्ट के चलते काजल को कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। 2017 में जामनगर में एक बीजेपी नेता ने धमकी के इस मामले में जामनगर पुलिस से अपनी मदद की थी. नाम न छापने की शर्त पर नेता ने कहा, सार्वजनिक मंचों पर बोलते समय काजल बोल्ड तेवर दिखाती हैं। 

उसने सोशल मीडिया का उपयोग करके अपने लिए एक नाम बनाया है। उन्होंने एनजीओ या लोगों तक पहुंचने के पारंपरिक तरीके को तोड़ते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से उल्लेखनीय जनसंपर्क हासिल किया है।

काजल खुद को एक “आर्य वीरा”, एक सामाजिक कार्यकर्ता और एक भारतीय के रूप में वर्णित करती हैं। यह उनके इंस्टाग्राम पर लिखा है। ट्विटर पर वह अपना नाम काजल हिंदुस्तानी लिखती हैं, जिसमें वह खुद को उद्यमी, शोधकर्ता, वक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, राष्ट्रवादी और हिंदुस्तानी बताती हैं। 

उनके सोशल मीडिया पोस्ट विहिप, बजरंग दल और ब्रह्माकुमारियों से जुड़े हुए हैं। वह ईसाई और मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ विभिन्न विषयों पर लिखती हैं। वह कभी भी अंतर-धार्मिक विवाह, श्रद्धा वाकर, तुनिशा शर्मा की आत्महत्या और स्वरा भास्कर की मुस्लिम से शादी जैसे मुद्दों पर राय देने का मौका नहीं छोड़ती हैं।

सोशल मीडिया के जरिए उद्धव ठाकरे का विरोध

उन्होंने भाजपा विरोधी पार्टियों और उनके नेताओं की आलोचना करते हुए कई पोस्ट भी लिखी हैं। नवनीत राणा और रवि राणा का हनुमान चालीसा केस 2022 में मुंबई में चर्चित हुआ था । इस मामले में उन्होंने उद्धव ठाकरे और शिवसेना के खिलाफ कई पोस्ट किए थे . वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी के खिलाफ भी कई पोस्ट अपलोड करती हैं ।

उनकी वेबसाइट का यह भी दावा है कि काजल लव जिहाद की शिकार महिलाओं को बचाने और गुजरात में पाकिस्तानी हिंदुओं को जगह देने के लिए दो आंदोलनों पर काम कर रही हैं।