Homeमध्य प्रदेशअग्निवीर भर्ती: भोपाल, बैतूल, छिन्दवाड़ा, हरदा, नर्मदापुरम, रायसेन, राजगढ़, सीहोर और विदिशा...

अग्निवीर भर्ती: भोपाल, बैतूल, छिन्दवाड़ा, हरदा, नर्मदापुरम, रायसेन, राजगढ़, सीहोर और विदिशा के अभ्यर्थी की आनॅलाइन परीक्षा 17 से 26 अप्रैल तक भोपाल में

Date:

भोपाल। अग्निवीर भर्ती (Agniveer Bharti Online Exam) भोपाल (Bhopal) बैतूल (Betul) छिन्दवाड़ा (Chhindwara) हरदा (Harda) नर्मदापुरम (Narmadapuram) रायसेन (Raisen) राजगढ़ (Rajgarh) सीहोर (Sehore) और विदिशा (Vidisha) के अभ्यर्थी की आनॅलाइन परीक्षा (Online Exam) 17 से 26 अप्रैल तक भोपाल (Bhopal) में आयोजित होनी है

अग्निवीर भर्ती (Agniveer Bharti Exam 2023) के लिए आगामी 17 अप्रैल से 26 अप्रैल 2023 तक सेना भर्ती कार्यालय, भोपाल के अंतर्गत मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के 9 जिलों भोपाल, बैतूल, छिन्दवाड़ा, हरदा, नर्मदापुरम, रायसेन, राजगढ़, सीहोर और विदिशा के अभ्यार्थियों की आनॅलाइन परीक्षा ईडीसीआईएल (EDCIL) द्वारा भोपाल में 3 केन्द्रों पर आयोजित होगी।

अग्निवीर भर्ती (Agniveer Bharti Exam 2023) आनॅलाइन परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आनॅलाइन जारी हो चुके हैं। यह जानकारी सोमवार को जनसम्पर्क अधिकारी अरुण राठौर ने दी।

उन्होंने बताया कि परीक्षा केन्द्रों आईओएन डिजिटल जोन आईडीजेड ट्रिनिटी 1, जयराम एजुकेशन सोसाइटी कोकटा बाईपास रोड, रायसेन रोड, भोपाल, डिजिटल जोन आईडीजेड ट्रिनिटी 2 हेडवे 2 कोकटा बाईपास रोड, रायसेन रोड भोपाल, आईओएन डिजिटल जोन आईडीजेड गांव आदमपुर रायसेन रोड, भोपाल पर होंगी।

अभ्यार्थी अपना एडमिट कार्ड भारतीय सेना की साईट www.joinindianarmy.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यार्थियों की परीक्षा केन्द्र का पता और परीक्षा का समय एडमिट कार्ड पर चिन्हित हैं।

सभी अभ्यार्थियों को अपना एडमिट कार्ड और आधार कार्ड, फोटो आईडी प्रुफ साथ में परीक्षा केन्द्र पर लाना अनिवार्य होगा। एडमिट कार्ड और आधार कार्ड, फोटो आईडी प्रुफ के बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में दाखिल नहीं किया जाएगा।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related