Home Blog Page 276

सिवनी जिले में बाढ़ की स्थिति: सिवनी कलेक्टर ने 2 दिन स्कूलों में अवकाश किया घोषित

0

सिवनी: सिवनी जिले में बीती रात से ही बारिश अपना रौद्र रूप दिखा रही है. सिवनी जिले में अतिवृष्टि के कारण बाढ़ की स्थिति को देखते हुए छात्र /छात्राओं को होने वाली परेशानी एवं जोखिम को दृष्टिगत रखते हुए सिवनी कलेक्टर द्वारा सामान्य अवकाश घोषित किया गया है.

सिवनी जिला अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय /अशासकीय / सी.बी.एस.ई. / आईसीएसई ,/ माध्यमिक शिक्षा मण्डल एवं समस्त बोर्ड से सम्बद्ध शालाओं में कक्षा नर्सरी से 12वीं तक दिनांक 15.09.2023 एवं 16.09.2023 का छात्र/छात्राओं के लिए सामान्य अवकाश घोषित किया जाता है।

वर्तमान में कक्षा-9वीं से 12वीं तक की संचालित होने वाली त्रैमासिक परीक्षा उक्त तिथियों में स्थगित करते हुए पृथक से तिथि निर्धारित की जावेगी। शिक्षक नियत समय पर विद्यालय में उपस्थित रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करेगें। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

MP WEATHER: मौसम विभाग का अलर्ट जारी, जानिए आपके शहर का अपडेट

MP WEATHER: मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों में हो रही भारी बरसात ने अचानक ही दैनिक जीवन में बदलाव कर दिया है। मौसम विभाग ने इसे एक “ऑरेंज अलर्ट” के रूप में घोषित किया है, जिसका मतलब है कि हमें तेज बरसात की संभावना है।

यह चेतावनी कई शहरों में बाढ़ और जलवायु परिवर्तन के संकेत के रूप में देखी जा रही है। आइए, जानते हैं कि इस बरसात के मौसम में क्या है और यह लोगों के जीवन पर कैसे प्रभाव डाल रहा है।

भोपाल में भारी बरसात

हमारा सफर भोपाल से शुरू होता है, जो कि मध्य प्रदेश की राजधानी है। यहां हाल ही में भारी बरसात हो रही है, जिसके कारण नदियां बढ़ गई हैं और बांधों से पानी बह रहा है। गुरुवार को भी भोपाल में बरसात हुई और यह प्रक्रिया अब तक जारी है।

इंदौर में मौसम का मिजाज

इंदौर, जो मध्य प्रदेश का कॉमर्शियल हब है, भी इस बरसात के जल्द ही आने वाले हैं। गुरुवार को इंदौर में भी बरसात की चेतावनी दी गई थी, और मौसम विभाग ने इसे एक ऑरेंज अलर्ट के तहत जारी किया है।

नर्मदापुरम में जल संकट

नर्मदापुरम, जो कि नर्मदा नदी के किनारे स्थित है, भी बरसात के पानी में डूब रहा है। बरसात के कारण नर्मदापुरम में तवा बांध के गेट फिर से खुलने पड़े, जिसका जलस्तर 1166 फीट पर पहुंच गया है, यानी 17 दिन पहले भी ऐसा हो चुका था।

अन्य शहरों में भी बरसात

बरसात के कारण इस प्रकार की चेतावनियां अन्य शहरों में भी जारी हैं, जैसे कि जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, और अन्य 20 से ज्यादा जिलों में।

मौसम का संकेत

मौसम विभाग के अनुसार, इस बरसात की प्रक्रिया 13 सितंबर से शुरू हुई है और 15 और 16 सितंबर को भी भारी बरसात का संकेत दिया गया है। इसके बाद, 18 सितंबर तक एक और मौसम सिस्टम एक्टिव हो सकता है, जो कि अधिक बरसात का संकेत देगा।

मौसम वैज्ञानिक की राय

मौसम विभाग के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि उत्तरी बंगाल की खाड़ी और निकटवर्ती ओडिशा के तट के पास कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है, और चक्रवाती हवाओं का घेरा भी बना हुआ है। इसके चलते ओडिशा और छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने की संभावना है। साथ ही, मानसून ट्रफ लाइन दक्षिण-पूर्व की ओर बढ़ रही है, जिससे मध्य प्रदेश में बारिश जारी है।

मौसम के आलावा

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भोपाल, विदिशा, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, श्योपुरकलां, इंदौर, देवास, आगर, शाजापुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, और सागर जिलों में अत्यधिक बरसात की चेतावनी दी है।

जबलपुर, कटनी, सिवनी, बालाघाट, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, राजगढ़, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, और गुना जिलों में मध्यम से भारी बरसात हो सकती है।

रीवा, सिंगरौली, सीधी, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, और श्योपुरकलां में गरज के साथ हल्की बरसात की संभावना है।

सिवनी: NSUI ने ABVP जिला संयोजक की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

0

सिवनी: अपने आप को संस्कारवान पार्टी कहने वाली भाजपा के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (abvp) के जिला संयोजक आशाराम सतनामी के द्वारा एक आदिवासी महिला के साथ छेड़ छाड़ करना अत्यंत दुर्भाग्रपूर्ण है। जिनके करतूत इस तरीके के होंगे वे कैसे छात्रों के लिए भलाई कर पाएंगे।

भाजपा के द्वारा ऐसे लोगो को जिला संयोजक जैसे पद पर अभी तक बिठाले रखना ही दर्शाता है की भाजपा में कैसे कैसे लोग की भरमार है।

भाजपा के सत्ता में होने के कारण सांसद और विधायक का संरक्षण मिलने से छेड़ छाड़ करने वाले आरोपी के खिलाफ अभी तक ना गिरफ्तारी की गई है और ना ही कोई जांच की गई है।

एनएसयूआइ जिला अध्यक्ष इंजी धनंजय सिंह जी ने अपने साथियों के साथ जिला पुलिस अधीक्षक महोदय जी को ज्ञापन देकर बिना किसी दबाव के निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। अगर जांच या कोई कार्रवाई नहीं होती है तो आदिवासी परिवार को न्याय दिलाने के लिए एनएसयूआई बहुत जल्द सिवनी में उग्र आंदोलन करेगी।

सिवनी: शासकीय जमीन उलटफेर मामले में सिवनी कलेक्टर कर सकते है बड़ी कार्रवाई

0

सिवनी, धारनाकला (एस. शुक्ला): जनपद सभा सिवनी के नाम से राजस्व रिकार्ड में दर्ज भूमि के संसोधन मामले में बड़ी कार्रवाई हो सकती है, क्योंकि जनपद सभा सिवनी के नाम से दर्ज भूमि निजी तौर पर संसोधन हो जाने के बाद उपरोक्त भूमि की बिक्री हो जाने के मामले में तहसीलदार बरघाट तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को भी शिकायत की गई है, तथा ठोस कार्रवाई की अपेक्षा के साथ शिकायतकर्ता द्वारा भूमि को मुक्त कराने का आग्रह किया गया है।

जनपद पंचायत सिवनी के द्वारा भी की गई है शिकायत

उल्लेखनीय है कि जनपद पंचायत सिवनी को अब तक यह भी ज्ञात नहीं है कि उनकी जमीन का बेशकीमती जमीन का हिस्सा निजी तौर पर संसोधित हो चुका है। यह उल्लेखनीय है कि जनपद पंचायत सिवनी द्वारा भी उपरोक्त भूमि के सीमांकन और अतिक्रमण को हटाने के लिए कलेक्टर और तहसीलदार बरघाट को आवेदन प्रस्तुत किया गया है, और भूमि में विकास की संभावना को ध्यान में रखकर भूमि का अवलोकन किया गया है, लेकिन पटवारी संघ की हड़ताल के कारण जनपद सभा सिवनी की भूमि का सीमांकन भी अभी तक नहीं हुआ है। वही दूसरी तरफ, संसोधित भूमि पर वर्तमान में निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।

वर्ष 2012 में हुआ है संसोधन

उल्लेखनीय है कि वर्ष 1988-89 में जनपद सभा सिवनी के नाम से दर्ज भूमि का रकबा राजस्व अभिलेख के अनुसार 0.59 हेक्टेयर था, तथा भूमि का खसरा नंबर अभिलेख के अनुसार 960 था, किन्तु बंदोबस्त कहे अथवा भूमि संसोधन की साजिश के कारण यही रकबा 0.57 हेक्टेयर होकर राजस्व रिकार्ड में 0.002 आरे भूमि संसोधित होकर खसरा नंबर के बंटाक होते हुए 596/960/1, 596/960/2 के साथ परिवर्तित होते हैं 596/960/4 तथा 5 में तब्दील होकर भूमि की बिक्री भी हो गई, और पटवारी के राजस्व रिकार्ड में लाल स्याही से भूमि संसोधित होने का उल्लेख भी दिखने लगा है।

पंचायत द्वारा की गई भूमि संसोधन की मांग

वही यहां यह बताना भी लाजिमी है कि आज तक इस कीमती भूमि अथवा धारनाकला के ह्रदय स्थल को सुरक्षित करने का प्रयास नहीं हुआ है, और भूमि पर पंचायत स्तर से लेकर निजी तौर पर अनेको निर्माण कार्य हुए हैं, किन्तु आज की स्थिति में जनपद सभा सिवनी की भूमि को ग्राम पंचायत धारनाकला के नाम हस्तांतरित करने के लिए पंचायत द्वारा प्रस्ताव के साथ आवेदन प्रस्तुत किया गया है, तथा इस सम्बंध में जिले के सासंद के द्वारा भी तहसीलदार बरघाट को पत्र लिखा गया है। वही दूसरी तरफ इतनी कीमती जमीन को सुरक्षित करने का प्रयास आज तक क्यों नहीं किया गया, जबकि जनपद पंचायत सिवनी भी इस बात से अनभिज्ञ नहीं थी कि जनपद सभा सिवनी के नाम पर धारनाकला में बेशकीमती जमीन उपलब्ध है।

शासकीय जमीन संसोधन मामले में होगी कार्रवाई

यहां अब यह उल्लेखनीय है कि क्या शासकीय जमीन जो कि जनपद पंचायत सिवनी की बिना सहमति के संसोधित होकर बिक्री हुई है, क्या इस मामले में निष्पक्ष जांच होकर कार्रवाई होगी अथवा जमीन पुनः शासन के अधीन होगी, इस बात को लेकर तरह-तरह के कयास लगाते हुए लोग नजर आ रहे हैं, तथा यह बात भी सामने आ रही है कि इतनी कीमती भूमि जिसका बाजारी मूल्य आज की स्थिति में 4000 चार हजार रुपये प्रति वर्ग फीट से भी ज्यादा है, जनपद पंचायत सिवनी उपरोक्त जमीन को अपने अधीन कर पाएगी क्योंकि संसोधित जमीन आज की स्थिति में बिक चुकी है और कुछ भाग पर निर्माण हो चुका है।

ऐसी स्थिति में इस भूमि को लेकर चर्चाओं की बाजार गर्म है और वही दूसरी तरफ शासकीय जमीन से अथवा संसोधित होकर बिक चुकी जमीन की जांच और कार्रवाई पर सबकी उम्मीदें लगी हुई हैं, और जिले के संवेदनशील जिला कलेक्टर ठोस कार्रवाई के साथ शासकीय भूमि को भूमाफियाओं से मुक्ति दिलाएंगे, ऐसी उम्मीद है।

Nipah Virus: अब लगातार बढ़ रही निपाह वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या, अलर्ट पर जिला प्रशासन; स्कूल बंद

Nipah Virus Update: एक स्वास्थ्य कर्मी के निपाह वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद निपाह वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बुधवार को बढ़कर पांच हो गई. 

पांच में से दो मरीजों की मौत हो चुकी है. इस बीच, बढ़ते निपाह संक्रमण के कारण केरल के कोझिकोड जिले में जिला प्रशासन ने शैक्षणिक संस्थानों को अगले दो दिनों के लिए बंद करने का फैसला किया है।

कोझिकोड में सभी शैक्षणिक संस्थान गुरुवार और शुक्रवार को बंद रहेंगे। कोझिकोड की एक गीता ने फेसबुक पर पोस्ट किया कि इस अवधि के दौरान ऑनलाइन कक्षाओं की अनुमति है। हालांकि, विश्वविद्यालय के परीक्षा कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होगा।

Nipah Virus: निपाह प्रभावितों की संख्या बढ़ी

केरल में निपाह से संक्रमित चार मरीज थे. बुधवार को एक स्वास्थ्य कर्मी निपाह से संक्रमित पाया गया, जिससे कुल रोगियों की संख्या पांच हो गई। निपाह से प्रभावित मरीज का इलाज करते समय यह स्वास्थ्यकर्मी भी निपाह की चपेट में आ गया. निपाह प्रभावित लोगों के संपर्क में 153 स्वास्थ्यकर्मी हैं. पांच में से दो संक्रमित की मौत हो चुकी है. यानी तीन का इलाज चल रहा है.

Nipah Virus से निपटने के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम

इस बीच, कोझिकोड में निपाह के प्रकोप के बाद पड़ोसी जिले वायनाड में 24 घंटे का नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। वायनाड जिला प्रशासन ने आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए निपाह रोकथाम योजना के तहत 15 कोर समितियों का भी गठन किया है।

गहन चिकित्सा इकाई में संक्रमित नौ वर्षीय लड़का

हालांकि निपाह वायरस कम संक्रामक है, लेकिन इस वायरस से मृत्यु दर अधिक है, ऐसा सरकार ने बताया है। संक्रमित लोगों में एक नौ वर्षीय लड़का गहन चिकित्सा इकाई में है। बच्चे के इलाज के लिए आईसीएमआर से मोनोक्लोनल एंटीबॉडी का ऑर्डर दिया गया है। यह निपाह वायरस संक्रमण के खिलाफ एकमात्र उपलब्ध एंटी-वायरल उपचार है।

निवारक उपाय लागू किये गये

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक भी हुई. मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक में स्थिति का गहन विश्लेषण किया गया. अगले 10 दिनों के लिए सामाजिक दूरी बनाए रखना, सैनिटाइजर का उपयोग आदि जैसे निवारक उपाय लागू किए गए हैं। राज्य में सार्वजनिक कार्यक्रमों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि सभाएं केवल पुलिस की अनुमति से ही आयोजित की जाएंगी।

बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा, ”प्रभावित मरीजों की संपर्क सूची में 789 लोगों की पहचान की गई है। उनमें से 77 व्यक्ति उच्च जोखिम वाली श्रेणी में हैं और 17 को कोझिकोड के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। “डब्ल्यूएचओ और आईसीएमआर के अध्ययन में पाया गया है कि न केवल कोझिकोड बल्कि पूरे केरल राज्य में इस तरह के संक्रमण की संभावना है”, यह भी बताया गया।

सबसे ज्यादा खतरा जंगली इलाकों में है

स्वास्थ्य मंत्री जॉर्ज ने कहा था कि वन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सबसे ज्यादा सावधानी बरतनी होगी. खास बात यह है कि निपाह वायरस का ताजा मामला जंगल के पांच किलोमीटर के दायरे में सामने आया है.

सिवनी के खिलाडियों ने थाईलैंड में ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में जीता मैडल बढ़ाया देश-प्रदेश का मान

0

ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप , थाईलैंड में भारत इंस्टीट्यूट डेंसिटी यूनिवर्सिटी पाटथुम में आयोजित की गई । चैंपियनशिप में सिवनी जिले के 3 कराटे खिलाडिय़ों ने भाग लिया।

टीम कोच के रूप में सेंसेई कु. राधिका कश्यप ने मार्गदर्शन दिया । खिलाड़ी कु. पार्वती सनोडिया (फीमेल कैडेट) ने अंडर 14 वर्ष -42 किलो.ग्राम स्पर्धा में ब्रांच मेडल प्राप्त किया।

धैर्य सोनी (मेल कैडेट) ने अंडर 14 वर्ष -50 किलो.ग्राम स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया

धैर्य सोनी (मेल कैडेट) ने अंडर 14 वर्ष -50 किलो.ग्राम स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया एवं +61 किलो.ग्राम स्पर्धा में फीमेल कैडेट , कु. नाम्या सिंह राजपूत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

थाईलैंड, बैंकॉक में हांशी भरत शर्मा एस.सी.के.एफ.आई. कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन इंडिया के मार्गदर्शन में सेंसेई महेश कुशवाहा, सेंसेई राधिका कश्यप ने थाईलैंड चैंपियनशिप में मेडल जीतने पर खिलाडिय़ों के शानदार प्रदर्शन पर हौसलाफजाई की । इन खिलाडिय़ों ने सिवनी जिले का नाम पूरे देश में रौशन किया।

पार्वती सनोडिया (फीमेल कैडेट) ने अंडर 14 वर्ष -42 किलो.ग्राम स्पर्धा में ब्रांच मेडल प्राप्त किया

सभी कराटे खिलाडी मास्टर सेंसेई ओमकार कश्यप के मार्गदर्शन में सेल्फ डिफेंस कराटे ट्रेनिंग सेंटर, साकार सिटी, अम्बेडकर वार्ड में ट्रेनिंग ले रहे हैं।

खिलाडिय़ों और उनके कोच राजाराम सनोडिया, नरेश सिंह राजपूत, सेंसेई घनश्याम कश्यप, विजय कुमार सोनी, डॉ. गुरुनंद सिंह सिद्धू, डॉ. सुनील अग्रवाल, अंकित मालू, सेंसेई ओमकार कश्यप, सेंसेई राजेंद्र पाठक, वंदना जनक तिवारी , सेंसेई संजय श्रीवास्तव , सेंसेई नेपाल सिंह राजपूत एवं समस्त खेल संघ प्रेमियो ने देश के नाम को गौरावान्वित करने के लिए शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामनाएं की है। तथा आगे भी बेहरत प्रदर्शन की कामना की है ।

सिवनी में श्री राम कथा का 5 वां दिन: रामभद्राचार्य जी द्वारा चल रही Shri Ram Katha का Live प्रसारण

0

Seoni Shri Ram Katha Live: सिवनी में श्री राम कथा का 5 वां दिन, रामभद्राचार्य जी के मुखारबिंद से सुने Shri Ram Katha | 13 September |

Rambhadracharya Ji Ram Katha In Seoni: इस आयोजन में पालीटेक्रिक ग्राउंड, नगर में भगवान श्रीराम की कथा का आयोजन किया गया है। इसका आयोजन पूज्य जगद्गुरू रामानंदचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी की असीम कृपा से हुआ है।

Shri Ram Katha In Seoni by Rambhadracharya Ji Maharaj – 13 September | Seoni, Madhya Pradesh | Day 5

Patalkot Express Cancelled: सिवनी से फिरोजपुर तक जाने वाली पातालकोट एक्सप्रेस 30 सितंबर तक कैंसिल

0

Patalkot Express Cancelled: सिवनी से छिंदवाडा, भोपाल होते हुए दिल्ली से फिरोजपुर जाने वाली आपकी ट्रेन यात्रा का साथी, पातालकोट एक्सप्रेस (Patalkot Express) , अब आपके लिए 30 सितंबर तक उपलब्ध नहीं होगी।

Patalkot Express Cancelled: एक अवलोकन

पातालकोट एक्सप्रेस (Patalkot Express), जो सिवनी से फिरोजपुर (Seoni To Firozpur) तक जाने वाली है, यह एक महत्वपूर्ण ट्रेन है जो उत्तर भारत के और मध्य भारत के बीच यात्रा को संभाव्य बनाती है।

लेकिन, विभाग द्वारा जारी आदेशों के कारण, इस ट्रेन की सेवा को 11 सितंबर से 30 सितंबर तक रोक दिया गया है।

Patalkot Express क्यों हुई Cancel?

यह प्रश्न यात्री मन में है। जैसा कि जाना गया है, पातालकोट एक्सप्रेस की रद्दी (Patalkot Express Cancelled) के पीछे का कारण रेलवे स्टेशन पर ट्रैक की देखभाल की आवश्यकता के कारण किया गया है। यह सुनिश्चित करने के लिए किया गया है कि सुरक्षित और अच्छे स्थिति में यात्रा हो सके और यात्री बिना किसी सामान्य समस्या के अपनी यात्रा का आनंद ले सकें।

Patalkot Express Cancelled होने से प्रभाव

पातालकोट एक्सप्रेस के रद्द होने से यात्री बाधित हो सकते हैं, खासकर वो जो दिल्ली जाने के लिए इस ट्रेन का आदान-प्रदान करते थे। इससे विशेष रूप से उन यात्रीगण को परेशानी हो सकती है जो पातालकोट एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे थे।

Patalkot Express का अल्टरनेटिव विकल्प

पातालकोट एक्सप्रेस के अच्छे से जाने वाले यात्री अब अल्टरनेटिव यात्रा के विचार कर सकते हैं। सिवनी से फिरोजपुर जाने के लिए विकल्पों में से कुछ निम्नलिखित हैं:

  1. बस सेवा: यात्री बस सेवा का सहारा ले सकते हैं जो सिवनी से फिरोजपुर जाती है। यह एक सामान्य और सुरक्षित विकल्प हो सकता है।
  2. निजी वाहन: वे निजी वाहन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जो उन्हें उनकी यात्रा की स्वतंत्रता देता है और समय की बचत करता है।

Patalkot Express का पुनरारंभ

पातालकोट एक्सप्रेस की सेवा का पुनरारंभ 30 सितंबर को होगा। यात्री इस दिन से फिर से इस ट्रेन का आनंद ले सकेंगे और उनकी यात्रा अनिवार्य रूप से आसान हो जाएगी।

सिवनी: जन आशीर्वाद यात्रा का विरोध करने जा रही NSUI को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

सिवनी (Seoni News): जन आशीर्वाद यात्रा में सिवनी आए बड़े बड़े नेताओं से जब एनएसयूआई ने यह पूछने के लिए यात्रा तक जाना चाहा की भाजपा ने सिवनी के लिए आज तक क्या किया और पुरानी की गई घोषणाओं का क्या हुआ।

परंतु एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष इंजी धनंजय सिंह को एवं उनके साथियों को सिवनी पुलिस ने जबरदस्ती गिरफ्तार कर लिया। धनंजय सिंह ने कहा की भाजपा सरकार पुलिस के माध्यम से एनएसयूआई की आवाज को नहीं दबा सकती।

जिस भाजपा सरकार ने व्यापम घोटाला किया, पटवारी घोटाला किया,मध्य प्रदेश को बेरोजगारी में अव्वल बना दिया, मध्यप्रदेश में दुष्कर्म के आंकड़े प्रतिदिन बढ़ रहे है और प्रदेश के सभी युवाओं का भविष्य अंधकार में डाला है उन्हे जन आशीर्वाद यात्रा नहीं जन माफी यात्रा निकालना चाहिए।

धनंजय सिंह ने बताया कि सभी एनएसयूआई के साथियों को पुलिस ने नगरपालिका चौक में ही घेरे में लेकर गिरफ्तार कर लिया। 12 बजे से लेकर 7 बजे तक थाने में बैठा कर रखा। अगर भाजपा सरकार और सिवनी जिले की भाजपा सोचती है की ये सब करके हमारी आवाज को दबा सकती तो वो मुगालते में है एनएसयूआई सच्चाई की आवाज उठाती है और उसे कोई नही दबा सकता।

सिवनी एनएसयूआई तब तक खामोश नही बैठेगी जब तक मध्यप्रदेश से भाजपा सरकार को ना उखाड़ फेंके। इस गिरफ्तारी में धनंजय सिंह के साथ एनएसयूआई प्रभारी साजिद खान,ब्लॉक अध्यक्ष बलराज पटेल,जिला सचिव पियूष कांड्रा,अंकुश कांड्रा,माधव तरियां,मोहित डहरिया,अजय विश्वकर्मा,साहिर खान, काशीफ खान और भानु धुर्वे शामिल थे।

Earthquake In Seoni: सिवनी में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

0

Earthquake In Seoni: “सिवनी में भूकंप” मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में आज एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए।

सिवनी में आज 11 सितंबर को लगभग शाम 09 बजकर 05 मिनिट पर जबरदस्त भूकंप के झटके महसूस किए गए, भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकले।

बीते वर्ष भी सिवनी जिले में लगातार ही एक के बाद एक जबरदस्त भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

हालांकि यह भूकंप कितनी तीव्रता का था इसकी जानकारी अभी तक नहीं लग पाई है।