Home Blog Page 207

ऑल इंडिया लेदर बॉल ओपन टूर्नामेंट: ओपन मैं जबलपुर पहुँची सेमीफाइनल मैं और वेटर्न मैं एकता क्लब छिंदवाड़ा ने जीता मैच

ऑल इंडिया लेदर बॉल ओपन क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन दो मैच खेले गए आज सुबह 8:30 बजे वेटर्न वर्ग मैं जेस एलेवन सिवनी और एकता क्लब छिंदवाड़ा के मध्य खेला गया।

जेस एलेवन के कप्तान अरुण यादव ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया एकता क्लब ने निर्धारित 18 ओवर में 8 विकेट नुकसान पर 146 रनों के टारगेट दिया एकता क्लब की और से कृष्णा 26 अनिल 37 और दीपक कुमार करोसिया ने 37 रनों की पारी खेली जेस एलेवन की और से सुनील सिंह दीपक डागा और कप्तान अरुण यादव ने 2-2 विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेस एलेवन की शुरुआत काफी खराब रही और यह मैच 19 रनों से हार गई जेस की और से दीपक 49 और सुनील ने 23 रनों की पारी खेली एकता क्लब की मेहतलाल और शैलेंद्र ने 3-3 विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी।

ओपन वर्ग के दूसरे मैच मैं जबलपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया जबलपुर ने निर्धारित 20 ओवर मैं 7 विकेट के नुकसान पर 150 रन बना कर 151 का लक्ष्य दिया जबलपुर की और से कप्तान कमल त्रिपाठी ने 22 गेंद पर 45 और आदित्य मिश्रा ने 38 रनों की पारी खेली लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिवनी किर्केट क्लब 93 रन बनाकर ऑल आउट हो गई सिवनी किर्केट क्लब की और से सर्वाधिक 43 रन संदेश ने बनाए जबलपुर की और से अलंकित कमल और जलज ने 2-2 विकेट लिए । आज के मैच के मुख्य अतिथि संतोष पटेल टूर्नामेंट के उपाध्यक्ष संजय ठाकरे जी जी रहे।

27 फरवरी को गोपालगंज और छिंदवाड़ा के मध्य सुबह 8:30 बजे से मैच खेला जाएगा।खेल प्रेमियों से अधिक संख्या में मैच देखने की अपील अध्यक्ष अजय बाबा पांडे आयोजक/संयोजक अरुण यादव ने की है

सिवनी: चोरी के मामले में फरार युवा कांग्रेस नेता हर्षित बघेल, केवलारी MLA रजनीश सिंह को बताता है बड़ा भाई

सिवनी: सिवनी जिले के केवलारी विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक ठाकुर रजनीश सिंह का कट्टर समर्थक और विधायक को अपना बड़ा भाई कहने वाला युवक काग्रेस का नेता हर्षित बघेल अपनी अय्याशीयों सट्टा, जुआ, शराब को पूरा करने के लिए एक चोर गिरोह के साथ मिलकर कान्हीवाड़ा सहित आसपास के क्षेत्र में दिन दहाड़े चोरियां करने कराने में व्यस्त है।

मिली जानकारी के अनुसार बीते 21 फरवरी को दोपहर बाद कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया निवासी वनकर्मी गुलाब ठाकुर की धर्मपत्नी अपने घर मे ताला लगाकर समीपस्थ मनियार बाबा धाम में चल रहे ज्ञान यज्ञ में प्रवचन सुनने गई थी।

तब सूनेपन का फायदा उठाकर वंहा पहले से रेंकी कर रहे हर्षित बघेल व उसके साथी ने घर दरवाजा एवं आलमारी का ताला तोड़कर चोरी कर रहे थे, इसी दौरान किसी काम से गुलाब ठाकुर के रिस्तेदार का आना हो गया जिसकी आवाज सुनकर दोनो फरार हो गए ।

जिसमें से हर्षित बघेल फरार होने में कामयाब तो हो गया लेकिन गेंहू के खेत मे लेटकर छुपा उसका साथी ग्रामवासियों के हाथ लग गया जिसे ग्रामवासियों ने पुलिस थाना में सूचना देकर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

कान्हीवाड़ा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये युवक से हर्षित बघेल का पता पूछने के साथ-में दई और चोरियों की 1/1 के पूछताछ की उ. में आरोपी हर्षित बघेल की सरगर्मी रु तलाश की जा रही है, क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि गिरफ्तार किये गये आरोपी एवं फरार आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर अनेकों वारदातों का खुलासा हो सकता है।

सिवनी रेलवे न्यूज: फिर कैंसिल हुई सिवनी से गुजरने वाली ये ट्रेन, 10 मार्च तक रहेगी ट्रेन रद्द

सिवनी: सिवनी ज़िला बड़ी रेल लाइन की सुविधा जरूर हासिल कर चुका है, लेकिन लगभग 6 माह से सिवनी होकर नागपुर व जबलपुर जाने वाली ट्रेन विभिन्न तकनीकि कारणों व रेल ट्रैक में सुधार व उन्नयन कार्य के चलते निरस्त की जा रही हैं।

पातालकोट ट्रेन भी कई बार निरस्त हो चुकी है, वही अब नागपुर- छिंदवाड़ा-सिवनी-मंडला होते हुए शहडोल जाने वाली ट्रेन को आगामी 28 फरवरी से 10 मार्च तक निरस्त कर दिया गया है।

इस ट्रेन का उपयोग बड़ी सख्या में आम नागरिक जबलपुर व नागपुर की ओर सस्ती यात्रा का फायदा उठा रहे है लेकिन आए दिन सिवनी से गुजरने वाली ट्रेनों के इस तरह कैंसिल होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।

सिवनी रेलवे स्टेशन होगा आधुनिक: पीएम मोदी 26 फरवरी को करेंगे शिलान्यास

सिवनी: सिवनी जिलेवासियों के लिए खुशखबरी है, आगामी 26 फरवरी 2024 सिवनी जिले के लिए एक बहुत बड़ी सौगात वाला दिन होने वाला है. अमृत भारत रेलवे स्टेशन के रूप में चुने गए सिवनी रेलवे स्टेशन को पुनर्विकसित करने की तैयारी शुरू हो चुकी है.

सिवनी रेलवे स्टेशन के शिलान्यास की तिथि तय हो गयी है जिसे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शिलान्यास किया जा रह है। 26 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल जंक्शन का शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 फरवरी को 40,000 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे स्टेशनों पर सुविधाओं में सुधार के लिए 550 अमृत भारत स्टेशनों की आधारशिला रखेंगे। 26 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री एक समारोह के दौरान विभिन्न राज्यों में लगभग 1,500 रोड ओवरब्रिज और अंडरब्रिज की आधारशिला भी रखेंगे, जो 2,000 से अधिक रेलवे स्टेशनों पर वस्तुतः आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समारोह में शामिल होंगे.

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिवनी रेलवे स्टेशन समेत अन्य अमृत भारत रेलवे स्टेशन के लिए स्टेशन पहुंच, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, शौचालय, आवश्यकतानुसार लिफ्ट/एस्केलेटर, स्वच्छता, मुफ्त वाईफाई, स्थानीय उत्पादों के लिए कियोस्क जैसी योजनाओं के माध्यम से स्टेशनों पर सुविधाओं में सुधार के लिए मास्टर प्लान की तैयारी और चरणों में उनका कार्यान्वयन शामिल है। ‘एक स्टेशन, एक उत्पाद’, बेहतर यात्री सूचना प्रणाली के रूप में।

इस योजना में प्रत्येक स्टेशन पर आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए कार्यकारी लाउंज, व्यावसायिक बैठकों के लिए नामांकित स्थान और भूनिर्माण का निर्माण भी शामिल है।

इसमें इमारतों के सुधार, शहरों के दोनों किनारों के साथ स्टेशनों को एकीकृत करने, मल्टीमॉडल एकीकरण, विकलांग व्यक्तियों के लिए सुविधाएं, गिट्टी रहित ट्रैक के लिए प्रावधान, आवश्यकता के अनुसार ‘छत प्लाजा’, चरणबद्धता और व्यवहार्यता और स्टेशन पर सिटी सेंटर के निर्माण की दीर्घकालिक परिकल्पना की गई है।

यह योजना धन की उपलब्धता और मौजूदा परिसंपत्तियों की स्थिति के अनुसार स्थायी और पर्यावरण-अनुकूल समाधानों की ओर क्रमिक बदलाव की परिकल्पना करती है।

सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के लिए, इसमें सड़कों को चौड़ा करने, अवांछित संरचनाओं को हटाने, उचित रूप से डिजाइन किए गए साइनेज, समर्पित पैदल यात्री पथ, अच्छी तरह से नियोजित पार्किंग क्षेत्र और बेहतर प्रकाश व्यवस्था का भी प्रस्ताव है।

इस योजना में सभी श्रेणियों के स्टेशनों पर उच्च स्तरीय प्लेटफॉर्म (760-840 मिलीमीटर) की परिकल्पना की गई है। योजना के अनुसार प्लेटफार्म की लंबाई सामान्यतः 600 मीटर होगी। 

भोपाल मास्टर प्लॉन का नया ड्रॉफ्ट 2047 की आबादी को ध्यान में रखकर तैयार होगा

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि राजधानी भोपाल का मास्टर प्लॉन जन-प्रतिनिधियों के दिये गये सुझाव के आधार पर तैयार किया जायेगा। यह मास्टर प्लॉन वर्ष 2047 की आबादी को ध्यान में रखकर तैयार किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि राजधानी का सुव्यवस्थित विकास हो और नागरिकों को सभी बुनियादी सुविधाएँ सुलभ तरीके से मिल सके, इसके लिये सभी आवश्यक प्रावधान किये जायेंगे। नगरीय विकास मंत्री श्री विजयवर्गीय आज मंत्रालय में भोपाल मास्टर प्लॉन के ड्रॉफ्ट के संबंध में बुलाई गई बैठक को संबोधित कर रहे थे।

बैठक में पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, भोपाल महापौर श्रीमती मालती राय, सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, श्री भगवानदास सबनानी, श्री आतिफ अकील,  पूर्व विधायक श्री ध्रुव नारायण सिंह, पूर्व निगम अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र शर्मा और प्रमुख सचिव श्री नीरज मण्डलोई भी मौजूद थे।

नगरीय विकास मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि भोपाल के तालाब विशेष रूप से बड़ा तालाब राजधानी की लाइफ लाइन माना जाता है और भोपाल आने वाले पर्यटकों के लिये विशेष आकर्षण का केन्द्र रहता है। तालाब और भोपाल की पुरातत्वीय विरासत को संरक्षित करते हुए मास्टर प्लॉन में प्रावधान किये जायेंगे।

उन्होंने जन-प्रतिनिधियों से कहा कि राजधानी भोपाल का पृथक से ट्रेफिक प्लॉन तैयार किया जायेगा। इसमें सड़कों की पर्याप्त चौड़ाई, फ्लॉय-ओवर और मेट्रो सेवा के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जायेगा।

मास्टर प्लॉन के लिये गये निर्णय के प्रमुख बिन्दु

  • भोपाल मास्टर प्लॉन का नये सिरे से ड्रॉफ्ट तैयार किया जायेगा।
  • सम्पूर्ण प्रक्रिया दिसम्बर-2024 तक पूर्ण की जायेगी।
  • पूर्व के मास्टर प्लॉन के ड्रॉफ्ट में प्राप्त करीब 5 हजार से अधिक आपत्तियों को ध्यान में रखकर नवीन ड्रॉफ्ट मई-2024 में प्रकाशित किया जायेगा।
  • 30 प्रतिशत कम्पाउंडिंग नगद भुगतान पर करने के लिये अगस्त-2024 तक विशेष अभियान चलाया जायेगा।
  • नवीन मास्टर प्लॉन अब वर्ष 2031 के स्थान पर वर्ष 2047 तक की आवश्यकताओं के आधार पर बनाया जायेगा।

मास्टर प्लॉन का प्रजेंटेशन आयुक्त टाउन एण्ड कंट्री प्लानिंग श्री श्रीकांत भानोत और ज्वाइन डायरेक्टर श्रीमती सुनीता सिंह ने दिया। प्रजेंटेशन के आधार पर जन-प्रतिनिधियों ने आवश्यक सुझाव दिये।

Magha Purnima: कल माघ पूर्णिमा से सभी 12 राशियों के राशिफल पर पड़ने वाले प्रभाव को जानिए

Magha Purnima 2024: कल माघ पूर्णिमा से सभी 12 राशियों के राशिफल पर पड़ने वाले प्रभाव को जानिए. माघ पूर्णिमा हिंदू कैलेंडर में एक शुभ दिन होता है और 2024 में, यह 24 फरवरी को मनाया जाएगा। देखें कि इस दिन का 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा – मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन।

मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन – ज्योतिषी पंडित जगन्नाथ गुरुजी के अनुसार माघ पूर्णिमा या माघी पूर्णिमा आपकी कुंडली पर कैसा प्रभाव डालेगी।

मेष राशि (21 मार्च – 19 अप्रैल): यह पूर्णिमा मेष राशि के लिए व्यक्तित्व और मौलिकता पर प्रकाश डालेगी। आप अपनी व्यक्तिगत गतिविधियों और रिश्तों के बारे में गहराई से महसूस करेंगे। यह अपनी भावनाओं को ईमानदारी से व्यक्त करने और कलात्मक प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करने का अच्छा समय है।

वृषभ राशि (20 अप्रैल – 20 मई): वृषभ राशि के लोग इस दौरान खुद को पारिवारिक मामलों और घरेलू जीवन से अधिक जुड़ा हुआ महसूस करेंगे। काम और निजी जीवन में संतुलन बनाना अब महत्वपूर्ण है, इसलिए प्रियजनों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताएं और उन भावनात्मक संबंधों को मजबूत करें।

मिथुन राशि (21 मई – 20 जून): मिथुन राशि के लिए, यह पूर्णिमा सामाजिक संबंधों और संचार कौशल को बढ़ाएगी। आप अपने परिवेश में अधिक भावुक महसूस कर सकते हैं और अपने विचारों और विचारों को आत्मविश्वास से व्यक्त करने का अवसर लेना चाहिए।

कर्क राशि (21 जून – 22 जुलाई): यह अवधि कर्क राशि वालों के लिए वित्तीय मामलों और व्यक्तिगत मूल्यों पर ध्यान देती है। वित्तीय सुरक्षा और समग्र कल्याण में सुधार के लिए प्राथमिकताओं का पुनर्मूल्यांकन करने और यथार्थवादी परिवर्तन करने का यह एक अच्छा समय है।

सिंह राशि (23 जुलाई – 22 अगस्त): इस पूर्णिमा के दौरान सिंह राशि वालों को मिश्रित भावनाओं का अनुभव हो सकता है, क्योंकि चंद्रमा और सूर्य का संयोजन पूरी तरह से लाभकारी नहीं हो सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और इस अवधि में रचनात्मक परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित करें।

कन्या राशि (23 अगस्त – 22 सितंबर): कन्या राशि के जातक इस दौरान खुद को आत्मनिरीक्षण और आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर आकर्षित पाएंगे। अपने आंतरिक उपचार पर ध्यान दें और व्यक्तिगत विकास को बढ़ावा देने के लिए आत्म-चिंतन में संलग्न हों।

तुला राशि (23 सितंबर – 22 अक्टूबर): तुला राशि वालों के लिए, इस पूर्णिमा के दौरान रिश्ते केंद्र स्तर पर होते हैं। मित्रों और समुदाय के साथ अपनी बातचीत में टीम वर्क और साझा उद्देश्यों को अपनाएं और सार्थक संबंधों को विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करें।

वृश्चिक राशि (23 अक्टूबर – 21 नवंबर): वृश्चिक राशि के लोग अब अपने करियर लक्ष्यों और सार्वजनिक व्यक्तित्व के बारे में दृढ़ता से महसूस कर सकते हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में साहसिक कदम उठाने और अपने जुनून को आगे बढ़ाने का यह अच्छा समय है।

धनु राशि (22 नवंबर – 21 दिसंबर): यह अवधि धनु राशि वालों को व्यक्तिगत विकास, शिक्षा और आध्यात्मिकता पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। अपने विश्वदृष्टिकोण का विस्तार करने के लिए सीखने और अन्वेषण के नए अवसरों को अपनाएं।

मकर राशि (22 दिसंबर – 19 जनवरी): मकर राशि वाले इस पूर्णिमा के दौरान अपने करीबी रिश्तों और साझा संसाधनों के बारे में गहराई से महसूस करेंगे। विश्वास, अंतरंगता और खुले संचार को प्राथमिकता देकर प्रियजनों के साथ भावनात्मक बंधन को मजबूत करें।

कुंभ राशि (20 जनवरी – 18 फरवरी): कुंभ राशि वाले खुद को एक-पर-एक बातचीत और सहयोग की ओर आकर्षित पाएंगे। दोनों पक्षों की ज़रूरतों पर विचार करके अपने रिश्तों में सद्भाव और सहयोग को बढ़ावा दें।

मीन राशि (19 फरवरी – 20 मार्च): मीन राशि वालों के लिए, यह पूर्णिमा आत्म-देखभाल और रोजमर्रा की जिम्मेदारियों के महत्व पर प्रकाश डालेगी। संपूर्ण दिनचर्या और स्व-देखभाल प्रथाओं के माध्यम से अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने पर ध्यान दें।

सिवनी: आमानक बीज विक्रय करने पर 08 कृषि आदान दुकानों के लायसेंस निलंबित

सिवनी: उपसंचालक कृषि श्री मोरीश नाथ ने बताया कि कलेक्टर श्री क्षितिज सिंघल के निर्देशानुसार रबी वर्ष 2023-24 में सिवनी जिले में कृषकों को गुणवत्ता युक्त बीज निर्धारित मूल्य में ही प्राप्त हों.

इस दिशा में जिले के बीज निरीक्षकों द्वारा बीज विक्रेता संस्थानों से विभिन्न फसलों के बीजों के नमूने लिये जाकर बीज परीक्षण प्रयोगशाला से परीक्षण कराया गया।

प्रयोगशाला से प्राप्त परिणाम कुल 07 कृषि आदान दुकानों से लिए गये बीजों के नमूने मानक स्तर से कम पाये गये जो निम्नानुसार है- अनुष्का कृषि केन्द्र लखनादौन वि.ख. लखनादौन का फसल सरसों किस्म 7701 , बालाजी कृषि केन्द्र छपारा, फसल सरसों, किस्म ISP- 185 , चित्रांश कृषि केन्द्र लखनादौन वि.ख. लखनादौन, फसल गेहूँ किस्म HI-8759 , गोल्हानी ब्रदर्स लखनादौन, वि.ख. लखनादौन, फसल गेहूँ, किस्म Lok-1, GW 322 , माँ अन्नपूर्णा कृषि केन्द्र भीमगढ़, वि.ख.छपारा, फसल गेहूँ GW 322 , माँ अम्बे बीज भण्डार सिवनी, वि.ख. सिवनी, फसल गेहूँ, किस्म HI-1544 तथा वंसुधरा कृषि केन्द्र लखनादौन, वि.ख. लखनादौन, फसल गेहूँ, किस्म GW 322 के बीजों का अंकुरण मानक स्तर से कम होने के सभी संबंधित संस्थानों के अनुज्ञप्ति पत्र निलंबित करने के आदेश जारी किए गए हैं।

इसी तरह विक्रेता संस्थान योगेन्द्र कृषि केन्द्र बरघाट वि. ख. बरघाट, फसल मक्का, किस्म हाईब्रिड सीड्स 1001 की शिकायत कृषक द्वारा की गई। जो इस कारण से बीज विक्रेता को कारण बताओं सूचना पत्र एवं प्राधिकार पत्र निलंबित किया गया।

सिवनी: RTE के अंतर्गत प्रायवेट स्कूलों में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

सिवनी (Seoni News): जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र सिवनी द्वारा जानकारी देकर बताया गया कि संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र, भोपाल का पत्र क्र./राशिके/आरटीई/2024/771 भोपाल दिनांक 21 फरवरी 2024 अनुसार शैक्षणिक सत्र 2024-25 हेतु शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत गैर अनुदान मान्‍यता प्राप्‍त अशासकीय स्‍कूलों में नि:शुल्‍क ऑनलाईन प्रवेश के संबंध में समय सारणी जारी की गई है।

नि:शुल्‍क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 12 (1) (ग) के प्रभावी क्रियान्‍वयन तथा कमजोर वर्ग एवं वंचित समूह के बच्‍चों के नि:शुल्‍क प्रवेश की प्रकिया को पारदर्शी और आसान बनाने के उददेश्‍य से ऑनलाईन आवेदन, आवेदन पश्‍चात सत्‍यापन अधिकारियों द्वारा मूल दस्‍तावेजों से सत्‍यापन, उपरांत सत्‍यापन में पात्र पाए गए बच्‍चों में से ऑनलाईन लॉटरी के माध्‍यम से सीटों का आवंटन, आवंटन पश्‍चात सत्र 2024-25 के नि:शुल्‍क प्रवेश की कार्यवाही की जाना है।

प्रवेश की समय सारणी अनुसार पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन एवं त्रुटि सुधार 23 फरवरी से 03 मार्च 2024, आवेदन पश्‍चात सत्‍यापन केन्‍द्र (शासकीय जनशिक्षा केन्‍द्र ) में सत्‍यापन कराना 24 फरवरी से 05 मार्च 2024 तक, रेण्‍डम पद्वति से ऑनलाईन लॉटरी द्वारा स्‍कूल का आवंटन एवं चयनित आवेदकों को एसएमएस द्वारा सूचना 07 मार्च 2024, आवंटन उपरांत अशासकीय स्‍कूल में प्रवेश हेतु उपस्थित होना एवं स्‍कूल द्वारा मोबाईल एप्‍प के माध्‍यम से एडमीशन रिपोर्टिंग 11 से 19 मार्च 2024 तक, द्वितीय चरण प्रवेश हेतु रिक्‍त सीटों को पोर्टल पर प्रदर्शन 21 मार्च 2024, द्वितीय चरण हेतु स्‍कूलों की च्‍वाईस को अपडेट किया जाना 22 से 26 मार्च 2024, द्वितीय चरण से ऑनलाईन लॉटरी द्वारा स्‍कूल का आवंटन 28 मार्च 2024, आवंटन उपरांत अशासकीय स्‍कूल में प्रवेश हेतु उपस्थित होना एवं स्‍कूल द्वारा मोबाईल एप्‍प के माध्‍यम से एडमीशन रिपोर्टिंग 30 मार्च से 05 अप्रैल 2024 है।

प्रवेश हेतु पात्रता – वंचित समूह (अनुसूचित जाति, अनूसूचित जनजाति, वनभूमि के पट़टाधारी परिवार, विमुक्‍त जाति, नि:शक्‍त बच्‍चे, हचआईवी ग्रस्‍त बच्‍चे) कमजोर वर्ग – (गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवार के बच्‍चे, अनाथ बच्‍चे , कोविड-19 से माता पिता/अभिभावक की मृत्‍यु के कारण अनाथ बच्‍चों की शिक्षा, आर्थिक सहायता तथा खादय सुरक्षा के लिये मुख्‍यमंत्री कोविड-19 बाल कल्‍याण योजना के हितग्राही) आयु सीमा – नर्सरी हेतु न्‍यूनतम आयु 03+वर्ष , केजी-1 हेतु न्‍यूनतक आयु 04+ वर्ष, केजी-2 हेतु न्‍यूनतम आयु 05+ वर्ष एवं कक्षा-1 हेतु न्‍यूनतम आयु 06 + समस्‍त नागरिकों से अनुरोध है कि संदर्भित पत्र में दिए गए निर्देशानुसार पात्र बच्‍चों के अधिक से अधिक फार्म भरवाकर योजना का लाभ प्राप्‍त करें।

फार्म भरने के बाद दस्‍तावेजों का सत्‍यापन किसी भी जनशिक्षा केन्‍द्र में अनिवार्य होगा। दस्‍तावेजों का सत्‍यापन कराने पर ही बच्‍चे लॉटरी हेतु पात्र होगा। अधिक जानकारी के लिए नजदीकी अशासकीय स्‍कूल, जनशिक्षा केन्‍द्र, जनपद शिक्षा केन्‍द्र, अथवा जिला शिक्षा केन्‍द्र में संपर्क किया जा सकता है।

सिवनी: जिला ब्राह्मण समाज के अनुषांगिक संगठनों के जिला अध्यक्षों की घोषणा

Brahmin Samaj Seoni: जिला ब्राह्मण समाज सिवनी (Brahmin Samaj Seoni) की निर्वाचन प्रक्रिया के अंतर्गत विगत 14 फरवरी को ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष का चुनाव विधिवत संपन्न हुआ, जिसमें पं.श्री दिलीप तिवारी को सर्वसम्मति से जिला ब्राह्मण समाज का जिला अध्यक्ष , पद का दायित्व सो़ंपा गया था।

श्री तिवारी के अध्यक्ष बनने के बाद से ही समाज के सदस्य गणों में उत्साह व्याप्त है। और ऐसा माना जा रहा है कि श्री तिवारी के नेतृत्व में जिला ब्राह्मण समाज नये कीर्तिमान स्थापित करेगा।

ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष की घोषणा होने के बाद से ही लोगों में श्री तिवारी की कार्यकारिणी को लेकर चर्चा बनी हुई है। ऐसा माना जा रहा हैं कि श्री तिवारी की टीम में नये और अनुभवी चेहरे देखने को मिलेंगे।

निर्वाचन की इसी कड़ी में विगत 21 फरवरी को जिला ब्राह्मण समाज सिवनी के जिला अध्यक्ष श्री दिलीप तिवारी द्वारा समाज के अनुषांगिक संगठनों के जिला व नगर अध्यक्षो की घोषणा की गई। जो कि निम्नानुसार हैं-

1) जिला संयोजक महिला शाखा – श्रीमति सकुनतला तिवारी व श्रीमति दुर्गेश्वरी शर्मा

जिला ब्राह्मण समाज सिवनी (Brahmin Samaj Seoni) की जिला संयोजक महिला शाखा – श्रीमति सकुनतला तिवारी व श्रीमति दुर्गेश्वरी शर्मा

2) जिला अध्यक्ष महिला शाखा – श्रीमति अरविंदजा दुबे

जिला ब्राह्मण समाज सिवनी (Brahmin Samaj Seoni) की जिला अध्यक्ष महिला शाखा – श्रीमति अरविंदजा दुबे

3) नगर अध्यक्ष महिला शाखा – श्रीमति मंजुलता दुबे

जिला ब्राह्मण समाज सिवनी (Brahmin Samaj Seoni) की नगर अध्यक्ष महिला शाखा – श्रीमति मंजुलता दुबे

4) नगर संयोजक महिला शाखा – श्रीमति नीतू दुबे

जिला ब्राह्मण समाज सिवनी (Brahmin Samaj Seoni) की नगर संयोजक महिला शाखा – श्रीमति नीतू दुबे

5) जिला अध्यक्ष युवा शाखा – श्री अखिलेश पांडे

जिला ब्राह्मण समाज सिवनी (Brahmin Samaj Seoni) के जिला अध्यक्ष युवा शाखा – श्री अखिलेश पांडे

6) जिला संयोजक युवा शाखा – श्री अवधेश पिंकी त्रिवेदी

जिला ब्राह्मण समाज सिवनी (Brahmin Samaj Seoni) के जिला संयोजक युवा शाखा – श्री अवधेश पिंकी त्रिवेदी

7) जिला अध्यक्ष परशुराम वाहिनी – श्री सूर्यकांत चतुर्वेदी

जिला ब्राह्मण समाज सिवनी (Brahmin Samaj Seoni) के जिला अध्यक्ष परशुराम वाहिनी – श्री सूर्यकांत चतुर्वेदी

8) जिला ब्राह्मण समाज मंदिर समिति अध्यक्ष – पं. श्री शिवकुमार तिवारी

जिला ब्राह्मण समाज सिवनी (Brahmin Samaj Seoni) के जिला ब्राह्मण समाज मंदिर समिति अध्यक्ष – पं. श्री शिवकुमार तिवारी

9) मंदिर समिति अध्यक्ष महिला शाखा – श्रीमति गीता अवस्थी

जिला ब्राह्मण समाज सिवनी (Brahmin Samaj Seoni) की मंदिर समिति अध्यक्ष महिला शाखा – श्रीमति गीता अवस्थी

श्री तिवारी ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी से समाज के उत्थान के लिए कार्य करने की अपेक्षा जतायी है। सभी जिला अध्यक्ष शीघ्र अतिशीघ्र अपनी कार्यकारिणी का गठन करके अनुमोदन कराएंगे।

सिवनी: भर्ती घोटाला और छात्रवृति गबन मामले में सहायक आयुक्त डॉ अमर सिंह के खिलाफ हुई FIR

सिवनी। वर्तमान में सिवनी में पदस्थ अधिकारी के खिलाफ मामला सामने आया है। डिंडौरी में आदिवासी विकास विभाग में चर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में तत्कालीन सहायकं आयुक्त अमर सिंह उईके पर मामला दर्ज होने के बाद नियम विरुद्ध आपरेटर भर्ती का मामला भी सुर्खियों में है।

पुलिस की एफआइआर में 28 लोगों को गलत तरीके से शासन के नियमों को ताक में रखकर भर्ती करने का आरोप है। मामला दर्ज होने के बाद से ही वर्तमान में सिवनी जिले में पदस्थ आरोपित सहायक आयुक्त अमर सिंह का मोबाइल बंद है।

पुलिस गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। मामला दर्ज होने के बाद से ही आदिवासी विकास विभाग में हड़कंप की स्थिति है। जिन कर्मचारियों और फर्म संचालकों के नाम से संबंधित राशि जारी हुई है, उनमें से कई गायब हो गए हैं।

28 लोगों को गलत तरीके से किया था भर्ती :

फरवरी 2019 से जनवरी 2021 के बीच डिंडौरी में सहायक आयुक्त के पद पर पदस्थ रहने के दौरान सहायक आयुक्त अमर सिंह ने नियम विरुद्ध भर्तियां की थीं। उसके विरुद्ध दर्ज की गई एफआइआर में भर्ती घोटाले का उल्लेख है।

पुलिस का कहना है कि अमर सिंह ने कंप्यूटर आपरेटर और सहायक ग्रेड-तीन के कुल 28 पदों में मनमाने तौर पर नियुक्ति आदेश जारी किया था। नियुक्ति करने में न तो कोई पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई गई और न ही शासन के निर्देशों का पालन किया गया। 2021 में जांच के बाद अनियमितता उजागर हुई और सभी भर्तियां निरस्त की गई थीं। इन कर्मचारियों के नियुक्ति संबंधी आदेश भी कार्यालय से गायब मिले हैं।

जांच में इस मामले को भी शासकीय राशि का छल पूर्वक गबन करना पाया गया है।. इन कर्मचारियों को ग्रेड पे के आधार पर लंबे समय तक वेतन भी दिया गया है।

इन मदों से हुई निकासी

अमरसिंह उइके के द्वारा राज्य छात्रवृत्ति योजना राशि 1176000 रुपए, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना राशि 752872 रुपए, अनुसूचित जनजाति छात्रवृत्ति राशि 6413992 रुपए, रेडक्रास मद की राशि 1815363 रुपए, क्रीड़ा मद की राशि 4288862 रुपए, स्काउट एवं गाइड मद की राशि 579600 कुल राशि 25997577 रुपए की राशि का भुगतान / आहरण उचित प्रक्रिया का पालन न करते हुए संदेहास्पद तरीके से किया जाना एवं वित्तीय अनियमितता पाई गई थी।।

जिसकी रिपोर्ट आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग भोपाल को भेजी गई थी जिसके बाद आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग ने राज्य स्तरीय जांच दल का गठन एक मई 2023 को किया था। जांच दल ने पाया कि विभिन्न बैंक के सात खातों से नियम विरूद्ध फर्जी तरीके से आहरण भुगतान किया गया।

जांच में यह भी पाया गया कि उइके द्वारा कार्यालय सहायक आयुक्त डिंडौरी के प्रभार में रहते हुए स्कॉलरशिप वितरण हेतु खोले गए खातों से बिना किसी उचित प्रक्रिया का पालन कर समस्त राशि का आहरण कर खाते का शेष शून्य कर दिया गया था। जो कि प्रथम दृष्टया छलपूर्वक फर्जी आहरण प्रतीत होता है। उक्त बैंक खातों की कैशबुक शाखा प्रभारियों द्वारा संधारित नहीं की गई थी। कार्यालय में कैशबुक और स्टॉक पंजी भी नहीं हैं।

क्या है मामला- डिंडौरी कलेक्टर विकास मिश्रा ने तत्कालीन जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्तअमर सिंह उइके के विरुद्ध छात्रवृति के गबन का मामला दर्ज कराया। उइके द्वारा पद पर रहते हुए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति के गबन का आरोप है।

मामले में पुलिस ने धारा 420, 409, 34 के तहत मामला दर्ज किया है। गबन की राशि दो करोड़ 59 लाख 97 हजार 577 रुपए है। अमर सिंह उइके पर कार्यालय के कर्मचारियों की अनियमित नियुक्तिके आदेश और कार्यालय के बैंक खातों की हेराफेरी का भी आरोप है।

नहीं जा रहे दफ्तर – मामला दर्ज होने पर सहायक आयुक्त अमर सिंह उइके दफ्तर नहीं पहुंच रहे हैं। वहीं उनका फोन भी बंद जा रहा है। ऑफिस में मौजूद दूसरे कर्मचारी उइके के बारे में कोई भी बात करने से परहेज कर रहे हैं। एफआईआर होने की सूचना मिलते ही सिवनी में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि अमर सिंह उइके जमानत जैसे दूसरे कानूनी विकल्पों की तलाश कर रहे हैं।

इस मामले में अनुराग जामदार, थाना प्रभारी, कोतवाली ने बताया कि आरोपित का मोबाइल बुधवार से ही बंद आ रहा है। गिरफ्तारी के लिए टीम रवाना की जाएगी। घोटाले की राशि से उपकृत कर्मचारियों और फर्म संचालकों को भी पूछताछ करने के लिए तलब किया जाएगा।