Homeज्योतिष और वास्तुVastu Tips: कपूर करेगा आपकी हर समस्या का हल, जानिए कैसे?

Vastu Tips: कपूर करेगा आपकी हर समस्या का हल, जानिए कैसे?

Date:

पूजा-पाठ दौरान लोग घरों में अगरबत्ती, धूप, दीप व कपूर जलाते हैं। इसे शुभ कार्य में भी जलाया जाता है। मान्यता है कि इससे वातावरण शुद्ध होता है। वास्तु अनुसार, कपूर के कुछ टोटके करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ सुख-समृद्धि, खुशहाली, शांति का वास होता है। चलिए जानते हैं इसके बारे में…

वास्तुदोष होगा दूर

घर का वास्तुदोष दूर करने के लिए सभी कमरों के कोने में 1-1 कपूर की टिकी रखें। इससे वास्तुदोष दूर होने के साथ घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। अगर ये गलकर खत्म हो जाएं तो समझ जाएं कि वास्तुदोष दूर हो गया है। आप चाहे इसे दोबारा बदलकर रख सकते हैं।

तनाव होगा दूर

शास्त्रों अनुसार, घर में धूप-दीप या कपूर को जलाने से मन शांत होता है। ऐसे में तनाव दूर होने में मदद मिलती है। दूरअसल धूप-दीप की खुशबू वातावरण में फैलती है जिससे मन शांत और प्रसन्न होने में मदद मिलती है। इसकेे साथ ही तनाव भी कम होता है। इसलिए सुबह-शाम पूजा घर में धूप, दीप या कपूर जरूर जलाएं।

सकारात्मक ऊर्जा के लिए

कपूर जलाने से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे जीवन में तरक्की व सफलता के रास्ते खुलते हैं।  घर-परिवार में सुख-समृद्धि, खुशहाली व शांति का वास होता है।

वैवाहिक जीवन में रहेगी मिठास

धार्मिक मान्यताओं अनुसार रोजाना कपूर को चांदी या पीतल की कटोरी में जलाना चाहिए। इसके अलावा बेडरूम को साफ करके रोजाना कमरे में कपूर जलाएं। इससे वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर होती है।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

घर या कार्यक्षेत्र में कपूर की तीन टिकिया और लौंग जलाएं। धार्मिक मान्यता है कि इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। जीवन में अन्न व धन संबंधी समस्याएं दूर रहती है।

वैज्ञानिक कारण

घर पर धूप-दीप व कपूर जलाने के पीछे वैज्ञानिक महत्व भी है। घर पर कपूर, धूप आदि जलाने से वातावरण में मौजूद बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। ऐसे में घर के सदस्यों की सेहत बरकरार रहती है। इसके साथ ही पूरे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में मन शांत व खुशहाल रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related