Homeअजब गजबआसमान में ही राज बन गया विमान, लैंडिंग के 20 मिनिट पहले...

आसमान में ही राज बन गया विमान, लैंडिंग के 20 मिनिट पहले हुआ गायब

Date:

नई दिल्ली: Weird News: दुनियाभर में ऐसी कई घटनाएं होती हैं, जिन पर यकीन कर पाना मुश्किल होता है. ये घटनाएं सदियों तक किसी राज की तरह बनकर रह जाती हैं. साल 2016 में इजिप्ट (Egypt) में भी एक ऐसी ही रहस्यमयी घटना हुई थी, जिसके बारे में आज तक किसी को कुछ पता नहीं चला है. दरअसल, एक विमान (Airplane) लैंडिंग से मात्र 20 मिनट पहले आसमान में ही गायब हो गया था.

हवा में गुम हुआ एक राज

इजिप्ट एयरलाइंस (Egypt Airlines) के विमान एयरबस-320 (Airbus-320) ने दुनिया के सबसे मॉडर्न एयरपोर्ट (Most Modern Airport) में शामिल मिस्त्र के कायरो एयरपोर्ट (Cairo Airport) के लिए उड़ान भरी थी. इस विमान में कुल 66 यात्री सवार थे. लेकिन सभी उस वक्त हैरान रह गए, जब लैंडिंग से सिर्फ 20 मिनट पहले यह विमान आसमान में गायब हो गया था. इस रहस्यमयी घटना (Weird Incident) के बारे में अब तक किसी को कोई जानकारी नहीं है. न तो विमान का मलबा मिला और न ही किसी भी यात्री का शव.

सिर्फ 4 घंटे का था सफर

इजिप्ट एयरलाइंस (Egypt Airlines) के पैसेंजर प्लेन एयरबस-320 ने 18 मई 2016 को पेरिस (Paris) से मिस्त्र के कायरो शहर के लिए उड़ान भरी थी. इस यात्रा में 4 घंटे का समय लगना था, लेकिन 3 घंटे 40 मिनट की उड़ान के बाद यह विमान अचानक आसमान में ही गायब हो गया था. इससे संपर्क करने की काफी कोशिशों के बाद भी कोई सफलता हाथ नहीं लगी थी. तब अनुमान लगाया गया कि विमान को हाईजैक (Flight Hijack) कर लिया गया होगा या एक्सीडेंट हो गया होगा. लेकिन किसी भी चीज का सबूत नहीं मिला.

इस विमान में शामिल 66 लोगों में 56 यात्री और 10 चालक दल के सदस्य थे.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सफ़र, चायवाला से प्रधानमंत्री तक

भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते...