Homeअजब गजबफैशन भी अपनी अपनी हद पार करने लगा!, ऐसे पैंट्स देखकर तो...

फैशन भी अपनी अपनी हद पार करने लगा!, ऐसे पैंट्स देखकर तो मुंह छिपाना ही पड़ेगा

Date:

अजब गजब | फैशन के नाम पर कभी-कभी कुछ भी नजर आ जाता है। सितारों और मॉडल्स का फैशन आम लोगों तक पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लगता है। ट्रेंड में चल रही कुछ चीजें तो बहुत सुंदर लगती हैं लेकिन कुछ हमें शर्मिंदगी का अहसास करा जाती हैं।

फैशन के नाम पर ट्रेंड कर रही एक जीन्स देखकर मन में कुछ ऐसा ही ख्याल आएगा। ट्विटर पर इन दिनों वेट पैंट्स का फैशन ट्रेंड कर रहा है। ये वायरल तस्वीरें दिखने में अजीब लग रही हैं।

ट्रेंड के नाम पर ये कैसा फैशन

सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर एक नए तरह का फैशननजर आ रहा है। न्यू यॉर्क बेस्ड एक लग्जरी फैशन ब्रांड ने वेट जीन्स लॉन्च की हैं।

ये देखने में बहुत अजीब लग रही हैं, लेकिन सोशल मीडिया की दुनिया में गजब जलवा बिखेर रही हैं। आमतौर पर कपड़ों में जरा भी गीलापन महसूस होने पर हम उन्हें बदल देते हैं, कुछ असुविधा की वजह से और कुछ शर्मिंदगी महसूस होने के कारण। हालांकि, यह फैशन ट्रेंड (Viral Fashion Trend) काफी वायरल हो रहा है।

कंपनी ने बताई अपनी वजह

ये वेट जीन्स ‘वेट पैंट्स डेनिम’ नाम की कंपनी ने लॉन्च की हैं। कंपनी का कहना है कि ‘वेट पैंट्स, ड्राई लुक’ फैशन ट्रेंड क्रिएट करना बहुत जरूरी था।

कुछ लोग बीमार होने की वजह से अपनी यूरिन पर कंट्रोल नहीं कर पाते हैं और फिर पब्लिक प्लेस पर उन्हें काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ती है। लेकिन इस तरह के जीन्स पहनने पर उनके दिलोदिमाग से शर्मिंदगी का अहसास हट जाएगा। जो लोग इस समस्या से नहीं जूझ रहे हैं, वे भी दूसरों को सपोर्ट करने के लिए यह फैशन कैरी कर सकते हैं।

भारतीय जनता को नहीं रास आया यह ट्रेंड

भारतीय फैशन ट्रेंड विदेशियों से अब भी कई मायनों में काफी अलग है। यहां के लोगों को यह ट्रेंड रास नहीं आ रहा है। लोगों का कहना है कि फैशन के नाम पर कुछ भी पहना देना किस हद तक ठीक है। वहीं, कुछ लोग कह रहे हैं कि फैशन के नाम पर पागल बनाया जा रहा है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related