Homeमध्य प्रदेशMP के किसानो के लिए बड़ी खबर: MP KISAN APP के माध्यम...

MP के किसानो के लिए बड़ी खबर: MP KISAN APP के माध्यम से किसान स्वयं दर्ज करा सकते हैं फसल की ई- गिरदावरी

Big news for the farmers of MP: Farmers can self-register the e-girdawari of the crop through MP KISAN APP

Date:

भोपाल: राजस्‍व विभाग ने प्रदेश के कृषकों के द्वारा बोयी गयी वास्‍तविक फसलों के सटीक आंकड़े संकलन करने के उद्देश्‍य से ई-गिरदावरी का कार्य प्रारम्‍भ कराया है। प्रतिवर्षानुसार मौसम जायद, खरीफ एवं रबी की गिरदावरी हेतु पटवारी द्वारा सारा मोबाईल एप के माध्‍यम से तथा स्‍वयं किसानों द्वारा एम.पी.किसान एप के माध्‍यम से बोयी गई फसलों की गिरदावरी दर्ज कर सकेंगे।

ई-गिरदावरी हेतु नवीन तकनीक का उपयोग कर सेटेलाईल इमेज एवं ए.आई. के माध्‍यम से खेत में बोई जाने वाली संभावित फसल की जानकारी एम.पी.एस.ई.डी.सी द्वारा प्रदान की जायेगी। गिरदावरी का डाटा अवलोकन करने हेतु एम.पी.किसान एप तथा सारा एप में उपलब्‍ध होगा।

किसान स्‍वयं एम.पी. किसान एप के माध्‍यम से ए.आई. से प्राप्‍त फसल की जानकारी से सहमत होने या असहमत होने पर इसे सुरक्षित या जिओ फैंस के माध्‍यम से आपत्ति दर्ज कराकर वास्‍तविक रूप से बोयी गई फसल की जानकारी दर्ज कर सकेंगे।

किसानों द्वारा दर्ज की गई फसलों की जानकारी एवं ए.आई. सेटेलाईट इमेज के माध्‍यम से प्राप्‍त संभावित जानकारी में विसंगति होती है तो गिरदावरी का ऐसा विसंगति पूर्ण डाटा पटवारी की मोबाईल एप्‍लीकेशन में मौका मिलान (ग्राउंड ट्रूथिंग) हेतु उपलब्‍ध होगा। जिसका पटवारी व्‍दारा जिओ फैंस के माध्‍यम से संशोधन किया जा सकेगा।

किसान द्वारा मौसम खरीफ 2022 में फसल गिरदावरी की जानकारी दर्ज करने की समय सीमा निम्‍नानुसार निर्धारित है:-

1. किसान व्‍दारा खेत में बोयी गई फसल की जानकारी दिनांक 01 अगस्‍त 2022 से 15 अगस्‍त 2022 तक दर्ज की जा सकती है।

2. जिओ फैंस तकनीक के अनुसार खेत में बोयी गई फसल की मोबाईल एप पर फोटो अपलोड कर आपत्ति दर्ज करायी जा सकती है।

3. खरीफ मौसम की गिरदावरी में दर्ज फसल के संबंध में आपत्ति की जानकारी दिनांक 20 जुलाई 2022 से 05 सितम्‍बर 2022 तक दर्ज की जा सकती है।

किसान द्वारा गिरदावरी की प्रक्रिया

1. किसान को एम.पी. किसान मोबाईल एप को डाउनलोड कर मोबाईल नंबर पर आये ओ.टी.पी. के माध्‍यम से पंजीयन करना होगा।

2. एम.पी. किसान एप में लॉगइन करने के उपरांत भूमि, कृषि एवं फसलों से संबंधित जानकारियों के विविध ऑप्‍शन प्रदर्शित होंगे, जिनमें से किसान को स्‍वघोषणा, दावा आपत्ति ऑप्‍शन का चयन कर अपनी भूमि संबंधी खातों की जानकारी जोड़नी होगी।

3. भूमि संबंधी जानकारी जोड़ने के उपरांत उपलब्‍ध खसरे की जानकारी का चयन कर पर ए.आई. के माध्‍यम से बोयी गई संभावित फसल की जानकारी प्रदर्शित होगी, यदि किसान प्रदर्शित जानकारी से सहमत है तो जानकारी सुरक्षित कर दी जावेगी। यदि असहमत है तो खेत पर जाकर लाईव जिओ फैंस के माध्‍यम से फोटो अपलोड करते हुये अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। जिसके संबंधित हल्‍का पटवारी व्‍दारा मौका मिलान (ग्राउंड ट्रूथिंग) कर सही फसल दर्ज कर सुरक्षित करेगा।

फसल गिरदावरी की उपयोगिता-

1. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए

2. किसान क्रेडिट कार्ड, फसल ऋण एवं कृषि ऋण के लिए

3. न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य पर उपज उपार्जन के लिए

4. फसल क्षति होने की स्थिति में क्षति का आंकलन में आवश्‍यक होने में

5. कृषि योजनाओं के लाभ हेतु विभिन्‍न आवेदनों में उपयोगी होगा।

अतः जिले के किसानों से अपील की है कि सभी सक्षम किसान अपने मोबाईल से एप.पी.किसान एप के माध्‍यम से अपना पंजीयन कराकर स्‍वयं वास्‍तविक रूप से बोयी गई फसल की जानकारी दर्ज करें, ताकि राजस्‍व विभाग के मैदानी अमले/पटवारियों द्वारा गलत गिरदावरी दर्ज करने जैसी शिकायतें ना हो तथा किसानों द्वारा बोयी गई वास्‍तविक फसल की जानकारी प्राप्‍त हो सके।

साथ ही तहसीलों में कार्यरत अधीनस्‍थ मैदानी अमले को निर्देशित किया है कि ई-गिरदावरी हेतु ज्‍यादा से ज्‍यादा प्रचार-प्रसार एवं किसानों में जागरूकता पैदा की जावे।

सभी पटवा‍री मौसम खरीफ 2022 की फसल गिरदावरी की जानकारी एप में दर्ज करते समय यह विशेष रूप से ध्‍यान रखेंगे कि किसानों द्वारा खेतों में जो वास्‍तविक रूप से फसल बोयी गई है, उसी की ही जानकारी मौके पर जाकर दर्ज करें, त्रुटिपूर्ण या गलत फसल की जानकारी दर्ज करने की स्थिति में शिकायतें प्राप्‍त होने या संज्ञान में आने पर संबंधित जिम्‍मेदार अधिकारी/कर्मचारियों के विरूद्ध अनुशासनात्‍मक कार्यवाही भी की जायेगी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related