Homeसिवनीसिवनी: आबकारी विभाग ने की 1200 लीटर महुआ लाहन जब्त

सिवनी: आबकारी विभाग ने की 1200 लीटर महुआ लाहन जब्त

Seoni: Excise Department seized 1200 liters of Mahua Lahan

Date:

सिवनी: कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग के निर्देशन में जिलें में अवैध मदिरा विनिर्माण, परिवहन, संग्रहण व विक्रय के विरुद्ध सतत रूप से कार्यवाही जारी हैं।

इसी कड़ी मे शनिवार 09 जुलाई को जिला आबकारी अधिकारी श्री जितेन्द्र सिंह गुर्जर के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा आबकारी वृत उत्तर के अन्तर्गत बरघाट क्षेत्र के मंडी, कांचना और सालई हिर्री में दबिश कार्य कर 02 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

जिसमे कुल 05 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 1200 लीटर महुआ लाहन बरामद किया गया। महुआ लाहन का सेम्पल निकालकर शेष महुआ लाहन निर्मूल्य होने से मौके पर नष्ट किया गया। आरोपियों के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

कार्यवाही के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी वृत उत्तर श्री प्रमोद धुर्वे, वृत प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश सिंघल, उपनिरीक्षक श्री रविन्द्र लिल्हारे तथा आबकारी आरक्षक श्री लेखसिंह तेकाम, सेवकराम भलावी, संतराम मरावी, के•के• गुप्ता, आनन्द मरावी, सुरेन्द्र तिवारी, विशालराव चौबितकर एवं मुकेश अहिरवार उपस्थित रहे।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Chhindwara News: चोरी के शक में दो युवकों को खंभे से बांधकर बेल्ट से पीटा, वायरल Video से मचा बवाल

छिंदवाड़ा,चौरई, श्याम साहू: छिंदवाड़ा जिले के चौरई नगर से...

Seoni News: बारिश के साथ बढ़ा सांपों का खतरा, घर में घुसा 10 फीट लंबा जहरीला सांप

सिवनी / घंसौर, उमेश श्रीवास्तव: मानसून की दस्तक के...