Homeसिवनीसिवनी: धारनाकला में डी.ए.पी. खाद के लिए होने लगे विवाद

सिवनी: धारनाकला में डी.ए.पी. खाद के लिए होने लगे विवाद

Date:

धारनाकला एस. के. शुक्ला: डी ए पी खाद के लिये सोसायटी मे आये दिन किसानो का जमावड़ा देखा जा सकता है और डी ए पी खाद पाने के किसान प्रति दिन लम्बी कतार लगाकर खडे हो रहे है और आये दिन विवाद की स्थिति बन रही है सबसे बडी समस्या तो समिति कर्मचारीयो के सामने तब खडी हो रही जब छेत्र के किसान खाद के लिये आपस मे ही विवाद कर रहे है

उल्लेखनीय है कि धारनाकला समिती मे सत्रह गाव के किसान जूडे हुऐ है और सभी किसानो को खाद की पूर्ती यही से करना है परन्तु खाद की आवक कम होने से किसानो को समय पर डी ए पी खाद नही मिल पाई रही है आज समिति मे खाद प्राप्त करने के लिये सैकड़ो किसानो का भीड सबेरे से ही लग गई और धीरे धीरे विवाद की स्थिति निर्मित हो गई

यहा यह बताना भी लाजिमी है कि कल 30 जून को 400 बेग यूरिया जिस ट्रक मे आ रहा था वह रास्ते मे ही खराब हो गया ऐसी स्थिति मे समिति करमचारीयो के उपर बाहर गाव से आने वाले किसानो ने और जन प्रति निधियो ने दबाव बनाया की खाद हमे खडे ट्रक से ही दिया जाये ऐसी स्थिति मे बढते विवाद के चलते उपरोक्त ट्रक को ठीक करवाने के बाद खाद समिति गोदाम मे ही खाली करवाई गई किन्तु यहा भी किसानो की भारी तादाद मे विवाद की स्थिति बन गई

समिति प्रबंधक नितिन मालवीय की सूझ बूझ से कम मात्रा मे आने वाली खाद का वितरण करवाया गया किन्तु इसी तरह खाद की आवक कम रही तो आने वाले समय मे और ज्यादा विवाद की स्थिति निर्मित होने से इंकार नही किया जा सकता

वही किसानो का कहना है कि हम ट्रेक्टर और वाहन खाद के काम धाम छोडकर आ रहे परन्तु हमे डी ए पी खाद नही मिल रहा है और कृषि कार्य सामने खडा है ऐसी स्थिति मे हम किसानो की सुनने वाला कोई नही है

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related