Homeदेशइस भारतीय बच्चे ने रचा कीर्तिमान, 8 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया...

इस भारतीय बच्चे ने रचा कीर्तिमान, 8 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

This Indian child created a record, at the age of 8, hoisted the tricolor on Australia's highest peak

Date:

भारत में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में काबिलियत और प्रतिभा की कमी नहीं है। बच्चे और बुजुर्ग अपने हौंसलो से कई तरह के कीर्तिमान रच रहे है। ऐसे में अब एक 8 साल के बच्चे के बारे में बताने जा रहे हैं।

जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट पर तिरंगा फेराकर भारत का नाम रोशन किया है। दरअसल हम बात कर रहे हैं तेलंगना से 8 साल के समन्यु पोतुराजू की जिसने 5 सदस्यों की अपनी टीम के साथ इस कीर्तिमान को रखा। इसमें उनकी मां लावण्य और उनकी बहन भी शामिल है।

समन्यु पोतुराजू ने बताया मां को प्रेरणास्रोत

दरअसल समन्यु पोतुराजू को यह सफलता 12 दिसंबर को मिली है। उनकी यह पहली सफलता नहीं है इससे पहले वहां तंजानिया के माउंट किलिमंजारो को भी फतह हासिल कर चुके हैं।

इस सफलता को हासिल करने के बाद वहां देश के सबसे कम उम्र के पर्वत रोही बने थे। यह पर्वत अफ्रीका का सबसे ऊंचा पर्वत है और इस पर उन्होंने फतेह हासिल की थी। अपनी सफलता के बाद वहां काफी खुश नजर आ रहे हैं और अपनी मां को अपना प्रेरणास्रोत बता रहे हैं।

अब पायलट बनने का सपना देख रहे समन्यु

समन्यु पोतुराजू ने बताया कि अभी तक वहां चार पर्वतों पर तिरंगा फहरा चुके हैं। जापान के माउंट फूजी पर चढ़ाई की तैयारी कर रहे हैं। उनका सपना पायलट बनना है। मां उन्हें बेहद उत्साहित करती है और समन्यु पोतुराजू हमेशा अपने को सफल बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में उनके पागल बनने का सपना जल्द ही पूरा हो जाएगा।

इससे पहले बने थे सबसे कम उम्र के पर्वतरोही

गौरतलब है कि इससे पहले समन्यु पोतुराजू दुनिया के सबसे कम उम्र के पर्वत रोही बनने का तमगा हासिल कर चुके हैं। इन्होंने माउंट किलिमंजारो अफ्रीका का सबसे बड़े और ऊंचे पर्वत पर भारत का तिरंगा फहराया था। इसके बाद वह काफी सुर्खियों में रहे थे। ऐसे में इस सफलता के बाद भी उनकी काफी तारीफें हो रही है और उन्हें बधाई भी दी जा रही है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related