Homeमध्य प्रदेशमप्र नगरीय निकाय चुनावः नामांकन जमा करने का आज अंतिम दिन

मप्र नगरीय निकाय चुनावः नामांकन जमा करने का आज अंतिम दिन

- अब तक महापौर के लिये 77, पार्षद पद के लिए 17,844 नामांकन दाखिल

Date:

भोपाल: राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्रदेश में नगरीय निकाय चुनावों के लिए जारी नामांकन प्रक्रिया का आज (शनिवार) को अंतिम दिन है।

नगरीय निकाय निर्वाचन के तहत नगर निगम के महापौर, पार्षद तथा नगरीय निकायों के पार्षद पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार आज 18 जून को अपरान्ह 3 बजे तक अपने नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राकेश सिंह ने बताया कि प्रदेश में नगरीय निकाय निर्वाचन-2022 के अंतर्गत जारी नामांकन प्रक्रिया के दौरान अब तक प्रदेशभर में महापौर पद के लिए 77 नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त हुए हैं। इनमें से 48 पुरुष, 28 महिलाएं एवं एक अन्य अभ्यर्थी के नाम निर्देशन-पत्र शामिल हैं।

वहीं पार्षद पद के लिए 17 हजार 844 नाम निर्देशन-पत्र प्राप्त हुए हैं। इनमें से 8577 पुरुष, 9264 महिलाएं और 3 अन्य अभ्यर्थी के नाम निर्देशन-पत्र हैं। नाम निर्देशन-पत्र भरने का कार्य 11 जून से शुरू हुआ है।

उन्होंने बताया कि महापौर पद के लिए नगरपालिक निगम मुरैना में 3, ग्वालियर में 5, सागर में 3, सतना में 3, रीवा में 5, सिंगरौली में 12, कटनी में 5, जबलपुर में 8, छिंदवाड़ा में 6, भोपाल में 2, देवास में 2, खण्डवा में 2, बुरहानपुर में 2, इंदौर में 12, उज्जैन में 3, रतलाम में 4 नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किये गए हैं।

इसी प्रकार पार्षद पद के लिए जिला भोपाल में 107, श्योपुर में 172, मुरैना में 514, भिंड में 755, ग्वालियर में 630, दतिया में 256, शिवपुरी में 606, गुना में 379, अशोकनगर में 262, सागर में 709, टीकमगढ़ में 653, छतरपुर में 1016, दमोह में 389, पन्ना में 332, सतना में 764, रीवा में 740, सीधी में 66, सिंगरौली में 177, शहडोल में 177, अनूपपुर में 322, उमरिया में 199, कटनी में 98, जबलपुर में 527, बालाघाट में 218, सिवनी में 155, नरसिंहपुर में 173, छिंदवाड़ा में 505, बैतूल में 10, हरदा में 73, नर्मदापुरम में 516, रायसेन में 455, विदिशा में 398, सीहोर में 585, राजगढ़ में 766, आगर-मालवा में 212, शाजापुर में 285, देवास में 194, खण्डवा में 140, बुरहानपुर में 183, खरगोन में 368, बड़वानी में 70, झाबुआ में 42, धार में 68, इंदौर में 553, उज्जैन में 607, रतलाम में 382, मंदसौर में 424, नीमच जिले में 427 तथा निवाड़ी जिले में 185 नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किये गये हैं।

नाम निर्देशन-पत्र लेने की अंतिम तारीख 18 जून (अपरान्ह 3 बजे तक) है। नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा 20 जून को होगी। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 22 जून (अपरान्ह 3 बजे तक) है।

इसी दिन अभ्यर्थियों को निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन होगा। प्रथम चरण का मतदान 6 जुलाई और दूसरे चरण का मतदान 13 जुलाई को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।

प्रथम चरण की मतगणना और परिणाम की घोषणा 17 जुलाई और दूसरे चरण की मतगणना और परिणाम की घोषणा 18 जुलाई को सुबह 9 बजे से होगी। निर्वाचन 347 नगरीय निकायों में होगा। इनमें 16 नगरपालिक निगम, 76 नगर पालिका परिषद और 255 नगर परिषद हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related