AASHRAM 3 में दमदार रोल में नजर आया MP के SEHORE के किसान का बेटा

By SHUBHAM SHARMA

Published on:

Follow Us
Aashram 3 Sehore Vikram

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

मध्य प्रदेश धीरे-धीरे फिल्म इंडस्ट्री का हब बनता जा रहा है। यहां कई लोकेशन पर फिल्म की शूटिंग हो रही है। वहीं प्रदेश के कई कलाकार अब धारावाहिक प्रोग्राम के साथ ही अब फिल्म इंडस्ट्री और वेब सीरीज में भी अपना रोल निभा रहे हैं।

ऐसे में सीहोर जिले के सलकनपुर में जन्मे विक्रम मस्ताल शर्मा प्रकाश झा की निर्देशित वेब सीरीज आश्रम 3 में दमदार रोल में नजर आ रहे हैं। बता दें कि आश्रम 3 वेब सीरीज 3 जून को मैक्स प्लेयर ऐप्स रिलीज हुई है। इस फिल्म को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया है।

आश्रम 3 में इस विक्रम ने किया रोल

दरअसल आश्रम 3 वेब सीरीज में मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के सलकनपुर के किसान के बेटे अभिनेता विक्रम मस्ताल शर्मा एमपी दिल्ली भूमिका में नजर आ रहे हैं। विक्रम दर्शन कुमार भाई बने हैं जो बाबा निराला को पकड़ने में मदद करते हैं। आपने दर्शन कुमार को कश्मीर फाइल्स फिल्मों में भी देखा है।

विक्रम हायर सेकेंडरी तक की शिक्षा ग्राम बाया में हुई है। इसके बाद स्नान तक की पढ़ाई नर्मदा महाविद्यालय होशंगाबाद में पूरी की है। उनकी बचपन से ही एक्टिंग में रुचि रही है। इसी के चलते अब कई कठिनाइयों और परेशानियों के बीच अब इस मुकाम को हासिल किया है।

इस सीरियल और फिल्में कर चुके काम

बता दें कि इससे पहले विक्रम मस्ताल शर्मा रामायण में हनुमान का रोल करते हुए भी नजर आए हैं। इसके अलावा कई टीवी सीरियल और फिल्मों में वेब सीरीज में काम किया है।

आंखें, रामायण में हनुमान की भूमिका अलिफ लैला, जय गंगा मैया, जैसे कई सुपरहिट टीवी कार्यक्रमों में काम कर चुके हैं। इसके बाद अब विक्रम आश्रम 3 वेब सीरीज में नजर आए हैं।

इससे पहले वेब सीरीज एक सरफरोश सारागढ़ी एवं अस्सी नब्बे पूरे सो वेब सीरीज में भी बेहतरीन प्रदर्शन और अपनी एक्टिंग से लोगों का मनोरंजन कर चुके हैं।

विक्रम मस्ताल शर्मा का मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के सलकनपुर में जन्मे हैं। विक्रम मस्ताल शर्मा अभिनीत फिल्म साक्षी और सस्पेंस को बहुत प्यार और सम्मान दिया गया है। वहां अपनी एक्टिंग में काफी मेहनत करते हैं। इसी की बदौलत है कि आज वहां आश्रम 3 वेब सीरीज में अपनी प्रतिभा दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। विक्रम के इस रोल को लोगों के द्वारा काफी पसंद किया गया है।

SHUBHAM SHARMA

Khabar Satta:- Shubham Sharma is an Indian Journalist and Media personality. He is the Director of the Khabar Arena Media & Network Private Limited , an Indian media conglomerate, and founded Khabar Satta News Website in 2017.

Leave a Comment