Homeमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक: प्रदेश के इन 23 जिलों में...

मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक: प्रदेश के इन 23 जिलों में आंधी के साथ साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी- MP WEATHER FORECAST

Monsoon knock in Madhya Pradesh: In these 23 districts of the state, along with rain and thunderstorm warnings issued- MP WEATHER FORECAST

Date:

भोपाल। देश के कई हिस्सों के साथ साथ मध्यप्रदेश में भी अब मानसून जल्द ही दस्तक देने वाला है, भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के मौसम विज्ञान विभाग केंद्र भोपाल ने ताजा रिपोर्ट के बाद अब प्रदेश के 23 जिलों में आंधी और बारिश के साथ साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की है, इस चेतावनी में मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील भी की है .

सैटेलाइट से प्राप्त रिपोर्ट और फोटो भी सामने आया है, जिस फोटो में साफ़ दिखा दे रहा है मध्यप्रदेश में मानसून आने ही लगा है, जो हाल फिलहाल छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र नागपुर के रास्ते मध्य प्रदेश की सीमा में प्रवेश करेगा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, धार, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, नर्मदा पुरम, हरदा, बैतूल, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, मंडला, सिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, डिंडोरी, अनूपपुर, रायसेन, सागर एवं दमोह जिलों में लगभग 50 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से आंधी चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है। 

सैटेलाइट का ताजा चित्र, मानसून छत्तीसगढ़ के निकट आ गया है

भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के मौसम विज्ञान विभाग केंद्र भोपाल द्वारा उपर दिए हुए सभी जिलों के लिए आंधी एवं वज्रपात के लिए येलो अलर्ट (MP YELLOW ALERT CITY) जारी किया गया है। यानी कि लोग सावधान रहें और मौसम को ध्यान में रखते हुए अपनी गतिविधियां संचालित करें। मौसम विभाग का कहना है कि अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे कमी आएगी और यह चेतावनी दिनांक 13 जून 2022 तक बनी रहेगी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...