Homeदेशराशन कार्ड धारक हुए मालामाल, अब सरकार फ्री में दे रही 3 गैस...

राशन कार्ड धारक हुए मालामाल, अब सरकार फ्री में दे रही 3 गैस सिलेंडर; आज ही करें रजिस्ट्रेशन

Ration card holders became rich, now the government is giving 3 gas cylinders for free; Register today

Date:

बीते 2 सालों में महामारी ने देश में ऐसा कहर बरपाया था जिससे लोगों की नौकरी जाने के साथ ही कई लोगों के उद्योग धंधे तक बंद हो गए थे।

ऐसे में लोग सड़कों पर आ गए इतना ही नहीं कई लोग जो गांव से शहर की ओर दो वक्त की रोटी कमाने के लिए आए थे। वहां वापस अपने गांव लौट गए और कई लोग इस महामारी के जद में आकर आर्थिक तंगी से अभी भी जूझ रहे हैं।

ऐसे लोगों की मदद के लिए मोदी सरकार ने जीतोड़ मेहनत की और हर तरह की व्यवस्था करवाई। शहर से लेकर गांव तक आलम यह हो गया था लोगों के पास दो वक्त का राशन नहीं बचा था।

कई लोग आर्थिक रूप से कमजोर हो चुके थे। ऐसे में सरकार ने उनकी मदद के लिए आगे हाथ बढ़ाया और गरीब कल्याण योजना से लाभ पहुंचाया गया।

साल में 3 गैस सिलेंडर मिलेंगे फ्री

केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा सभी राज्यों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है। एक योजना महत्वपूर्ण है जोकि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना है जिसके तहत गरीबों को राशन बांटा जाता है।

इसके साथ जिन लोगों के पास राशन कार्ड है ऐसे उपभोक्ताओं के लिए एक बहुत ही खुशखबरी वाली खबर सामने आई है। राशन कार्ड धारकों को अब सरकार की तरफ से साल में तीन फ्री गैस सिलेंडर दिए जा रहे हैं। अगर सरकार की इस योजना का लाभ लेना है तो इसके लिए कुछ शर्ते हैं जिसे ध्यान में रखकर इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

अंत्योदय कार्ड आधारकों को मिल रहा लाभ

अगर आपके पास राशन कार्ड है और देव भूमि उत्तराखंड के निवासी हैं यहां पर सरकार की तरफ से अंत्योदय कार्ड जिन लोगों के पास है उन्हें साल में तीन गैस सिलेंडर सरकार की तरफ से फ्री दिए जा रहे हैं ।अगर आपके पास भी यह कार्ड है तो इसका लाभ ले सकते हैं।

जाने सरकार पर कितना पड़ेगा भार

बता दें कि उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान मुख्य सचिव एसएस संधू ने कहा कि इस योजना से प्रदेश में 1 लाख 84 हजार 142 कार्ड धारक लाभान्वित होंगे। वहीं सरकार पर इसका भार 55 करोड रुपए का भार पड़ेगा। इसके साथ ही किसानों को गेहूं खरीदी पर 20 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने का फैसला लिया गया है।

इन लोगों को मिल रहा योजना का लाभ

इस मामले में जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव ने कहा कि साल में तीन सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे । अंत्योदय कार्ड धारक के साथ ही एससी एसटी और पिछड़ा वर्ग के लोग ही इस योजना के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके साथ ही सामान्य वर्ग के लोगों को उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर फ्री में दिए जाएंगे। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो सरकार के द्वारा दी जा रही इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related