सिवनी: हाईवे में डीजल की लूट करने वाले 6 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

Date:

सिवनी: बीते दिवस 30 मई 2022 को प्रार्थी नासिर पिता मोहम्मद रसीद खान उम्र 24 साल निवासी ग्राम छपरा थाना स्लीमनाबाद जिला कटनी के द्वारा 100 डायल पर सूचना दी थी कि रात्रि करीब 02 बजे नगझर बायपास में अपना ट्रक क्रमांक सी.जी. 04 एम. एफ. 4989 को खड़ा करके आराम कर रहा था तभी नेक्सन कार से तीन-चार लोग आये और ट्रक चालक को ट्रक से नीचे उतारकर ट्रक की चाबी छीन ली तथा गाली गलौच कर मारपीट करके ट्रक चालक को धमकाकर उसके सामने उसके ट्रक के डीजल टैंक से करीब 250 लीटर डीजल कीमती 24000 रूपये का लूटकर चल दिए थे।

जहां डूण्डासिवनी पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर धारा 392, 394 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। इस प्रकरण में थाना प्रभारी डूंडासिवनी द्वारा तत्काल  आमाझिरिया चौक में नाका बंदी कर चौकिंग लगाई गई।

चौकिंग के दौरान संदिग्ध कार क्रमांक यूपी 61 एएक्स 1118 को रोककर कार में सवार कुल 04 आरोपी एवं 02 विधि विरूद्ध बालक अभिरक्षा में लिये गये।

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपियो द्वारा नगझर बायपास से डीजल लूटकर छपारा शुभ ढाबा में भी चोरी करना स्वीकार किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियो से घटना में प्रयुक्त कार तथा सात प्लास्टिक की केनों में लूटा हुआ 250 लीटर डीजल, लूट करने के लिये प्रयुक्त की जाने वाले प्लास्टिक के पाईप, डंडा एवं लाठी तथा छपारा थाना अंतर्गत शुभ ढाबा से चोरी किये गए नगद 430 रूपये, एक पेनड्राईव व 20 लीटर डीजल बरामद किया गया। आरोपियों की अन्य और अपराधों में संलिप्तता की संभावना को देखते पूछताछ हेतु पृथक से पुलिस रिमांड में लिया है।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार  गिरफ्तार किए गए आरोपियों के विरूध्द जिला बालाघाट के चांगूटोला थाना में भी डीजल चोरी का मामला पंजीबद्ध पाया गया है। गिरफ्तार किये गये आरोपियों में अंशु उर्फ भूरा ठाकुर निवासी नैनपुर के विरूद्ध पूर्व में थाना मोहखेड़ जिला छिन्दवाडा में डकेती एवं हत्या का प्रयास के मामले व जिला बैतूल अंतर्गत थाना सारणी में चोरी का मामला पंजीबद्ध पाया गया है।

प्रकरण का मुख्य आरोपी राकेश बरमैया निवासी नैनपुर ने स्वयं के विरूद्ध भी थाना मंडीदीप व आदेगांव में आपराधिक रिकार्ड होना बताया है। इसके अतिरिक्त नाबालिक बालक के विरूद्ध थाना नैनपुर जिला मंडला में मोटर सायकल चोरी का अपराध पंजीबद्ध है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अभिषेक पिता अरविंद राय निवासी ग्राम अमाव जिला बलिया उ.प्र. हाल महाराजपुर मंडला,  हर्षितराज पिता राजकुमार विश्वकर्मा निवासी खैरमाई मोहल्ला नैनपुर, राकेश पिता चून्ना बरमैया उर्फ चिरोंजी निवासी रामनगर थाना महाराजपुर, अंशु ठाकुर उर्फ भूरा पिता राजकुमार ठाकुर निवासी निवारी थाना नैनपुर व दो अपचारी बालक के नाम शामिल है। 

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मानसून अवधि में SEONI जिले में रेत उत्खनन पर 30 जून की मध्यरात्रि से प्रतिबंध

सिवनी/ कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने मानसून अवधि को...