Homeसिवनीसिवनी: नगझर बायपास में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक में जा घुसा...

सिवनी: नगझर बायपास में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक में जा घुसा दूसरा ट्रक कंडेक्टर की मौत

Date:

सिवनी। जिला मुख्यालय से लगे हुए नगझर बायपास के पास बुधवार को एक सड़क हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं अन्य व्यक्ति गंभीर घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर से जबलपुर रोड़ पर नगझर बाईपास के समीप खड़े ट्रक से एक अन्य तेज गति से आते हुए ट्रक टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कंडेक्टर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि कंडेक्टर सोया हुआ था और टक्कर के कारण उसे संभलने का मौका नही मिल पाया और उसका सर टकरा गया। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। वहीं ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी स्थानीय लोगो ने पुलिस को दी। जिसके बाद 100 डायल एवं 108 वाहन मोके पर पहुंच गया। और लोगो की मदद से मृतक एवं घायल को जिला चिकित्सालय सिवनी लाया गया। जहाँ घायल को उपचार के लिए भर्ती करा दिया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुँच गई थी। और पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। जहाँ पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इस घटना में ट्रक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यह ट्रक जबलपुर से नागपुर जा रहा था।

फिलहाल पुलिस द्वारा मृतक व घायल के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पूरे घटनाक्रम की सूक्ष्मता से जांच भी की जा रही है। एवं घटना के संबंध में मोके में उपस्थित लोगों से पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related