Homeमध्य प्रदेशMP ELECTION UPDATE: अब जनता ही चुनेगी महापौर-नगर पालिका व परिषदों के...

MP ELECTION UPDATE: अब जनता ही चुनेगी महापौर-नगर पालिका व परिषदों के अध्यक्ष, शिवराज सरकार के अध्यादेश को राज्यपाल की मंजूरी

MP ELECTION UPDATE: अब जनता ही चुनेगी अध्यक्ष और महापौर, शिवराज सरकार ने अध्यादेश भेजा राजभवन | MP ELECTION UPDATE: Now only the public will choose the president and mayor, Shivraj government sent an ordinance to Raj Bhavan

Date:

MP ELECTION UPDATE: यह निर्णय बीते मंगलवार देर शाम भाजपा दफ्तर (BJP OFFICE) में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM SHIVRAJ SINGH CHOUHAN) ने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (V D SHARMA) के साथ हुई बैठक के बाद लिया।

इसमें तय किया गया कि नगरीय निकायों के चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराए जाएंगे। सरकार नगरीय निकायों के चुनाव एक बार फिर प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने के लिए नया अध्यादेश लेकर आ रही है।

इसके बाद देर रात एक बार फिर प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव कराने के लिए अध्ययादेश राज्यपाल की मंजूरी के लिए राजभवन भेज दिया गया था, जिसके बाद आज राज्यपाल द्वारा इसे मंजूरी दे दी गयी।

इससे पहले सरकार ने महापौर-अध्यक्ष को सीधे जनता द्वारा चुने जाने का अध्यादेश लाने का प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए राज्यपाल को भेजा था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इसे वापस बुला लिया था।

बता दें कि कमलनाथ सरकार ने जब अप्रत्यक्ष प्रणाली (पार्षदों को महापौर चुनने का अधिकार) से चुनाव कराने का निर्णय लिया था।

जैसे ही, शिवराज चौथी बार सत्ता में आए, उन्होंने कमलाथ सरकार के इस फैसले को एक अध्यादेश के जरिए पलट दिया था, लेकिन इसे विधानसभा में डेढ़ साल तक पेश नहीं किया था। इससे कमलनाथ सरकार के समय बनाई गई, यह व्यवस्था आज भी प्रभावी है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related