Homeमध्य प्रदेशMP WEATHER: मध्यप्रदेश​ में अगले 3 दिन बारिश की चेतावनी जारी, इन...

MP WEATHER: मध्यप्रदेश​ में अगले 3 दिन बारिश की चेतावनी जारी, इन जिलो में आंधी तूफान के साथ होगी बारिश; 25 मई को लगेगा नौतपा

MP WEATHER: Rain warning issued for the next 3 days in Madhya Pradesh; Nautapa will be held on May 25

Date:

MP WEATHER: मध्यप्रदेश में अचानक मौसम बदल गया है। अगर सोमवार की बात करें तो सतना जिले में बारिश ने कहर मचा दिया है। अचानक हुई बारिश और आंधी तूफान के बाद 3 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

इसके साथ ही राजधानी भोपाल से देश की राजधानी दिल्ली के लिए रवाना होने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट को रद्द करना पड़ा। वहीं ग्वालियर चंबल संभाग के कई जिलों में आंधी और बारिश की वजह से तापमान में 405 डिग्री तक की कमी देखी गई।

वहीं कई इलाकों में ओले गिरने की जानकारी भी सामने आई है जिसमें शिवपुरी जिला भी शामिल है।

मौसम विभाग की माने तो अगले 3 दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं मंगलवार की बात करें तो 16 जिलों में आंधी और बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी जारी की है।

बता दें कि मध्य प्रदेश के 16 जिलों में प्री मानसून एक्टिवेट हो चुका है। ऐसे में जबलपुर में आंधी बारिश से पेड़ उखड़ गए तो वहीं सतना में एक मकान का छज्जा गिरने से 3 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

इसके साथ ही ग्वालियर, शहडोल, जबलपुर, रीवा, सतना, सागर, समेत कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं कई इलाकों में बिजली गिरने की संभावना है।

25 मई को लगेगा नौतपा

मौसम वैज्ञानिक पीके शाह ने जानकारी दी है कि राजस्थान के उत्तर पश्चिम हिस्से में ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है जिसका असर अब मध्यप्रदेश में देखने को मिल रहा है। अरब सागर से आ रही नमी की वजह से मध्य प्रदेश के कई जिलों में मौसम परिवर्तित हुआ है।

ऐसे में बारिश की वजह से गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। वहीं मंगलवार को इंदौर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। ऐसे में यहां भी कुछ दिनों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। 25 मई यानी बुधवार से मध्यप्रदेश में नौतपा लग जाएगा जिसमें एक बार फिर तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी सताएगी।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में तड़के सुबह तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिली। वहीं दोपहर तक भोपाल, देवास ,आगर, शाजापुर, शिवपुरी, भिंड, दतिया में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा विदिशा और सागर में 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई जा रही है।

वहीं उमरिया, पन्ना, कटनी, दमोह, रायसेन, रतलाम में 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसके अलावा सीहोर, उज्जैन, मंदसौर, अशोक नगर, सीधी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना अनूपपुर जबलपुर में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा का अलर्ट जारी कर दिया है।

इन जिलों में 3 दिन तक बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश के कई जिलों में 3 दिन तक बारिश की संभावना जताई गई है। जिनमें मुरैना, उमरिया, भिंड, दतिया शिवपुरी, ग्वालियर और उमरिया जिला शामिल है। जिनमें 24 और 25 को हल्की तेज बारिश की संभावना के साथ ही अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, कटनी, छिंदवाड़ा, जबलपुर, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, रीवा, सतना, सिंगरौली, सीधी और बेतूल में अगले 3 दिन तक बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...