Homeमध्य प्रदेशINDORE RUNWAY पर विमान लैंड होते ही बंद हो गया FLIGHT इंजन,...

INDORE RUNWAY पर विमान लैंड होते ही बंद हो गया FLIGHT इंजन, झटके के बाद 135 यात्रियों की अटक गई सांस; जानें क्या पूरा मामला

As soon as the plane landed on the INDORE RUNWAY, the FLIGHT engine stopped, after the shock 135 passengers got stuck breathing; Know what's the whole matter

Date:

इंदौर के अंतरराष्ट्रीय देवी अहिल्या विमानतल पर बीती रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया है। जानकारी मिली है कि 11:00 बजे इंडिगो की दिल्ली फ्लाइट लैंड होते ही अचानक इंजन बंद हो गया। जिसकी वजह से एक समय के लिए यात्रियों की सांसे थम गई ।

हालांकि इस दौरान किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं एयरलाइंस कंपनी ने फ्लाइट बंद होने के इंजन में तकनीकी खराबी का हवाला दिया है।

हालांकि इस दौरान फ्लाइट में सवार सभी यात्रियों की सांसे अटक गई थी। पायलट ने एयर ट्रेफिक कंट्रोल से संपर्क किया जिसके बाद फ्लाइट को रनवे से पार्किंग एरिया तक लेकर आए रनवे क्लियर हुआ तब आने की अनुमति दी गई।

विमान में सवार थे 135 यात्री

बता दें कि इंदौर के देवी अहिल्या विमानतल पर रोजाना 70 से अधिक फ्लाइट उड़ान भरती है, लेकिन सोमवार रात 11:00 बजे अचानक इंडिगो की दिल्ली फ्लाइट इंदौर एयरपोर्ट पर जैसे ही लैंड हुई। अचानक से इंजन बंद हो गया। इस दौरान फ्लाइट में 135 यात्री सवार थे।

झटके से अचानक फ्लाइट बंद होने की वजह से विमान में बैठे सभी यात्री की सांसे थम गई थी। इसके बाद पायलट ने ट्रैफिक कंट्रोल स्टाफ को सूचना दी और मशीन की मदद से फ्लाइट को रनवे से पार्किंग एरिया तक ले जाया गया। हालांकि इस दौरान रनवे पूरी तरह से किलियर था गनीमत रही कि इस दौरान किसी तरह का हादसा नहीं हुआ।

जोरदार झटके के बाद घबरा गए थे यात्री

वहीं इस मामले में एयरलाइंस कंपनी ने अचानक फ्लाइट बंद होने का हवाला इंजन में तकनीकी खराबी होना बताया। गनीमत यह रही फ्लाइट रनवे पर लैंड होने के दौरान इंजन में खराबी आई अगर उड़ान के दौरान इस तरह से इंजन बंद हो जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

फिलहाल इस घटना के बाद देर तक इंदौर एयरपोर्ट पर हड़कंप की स्थिति निर्मित होती रही। वहीं यात्रियों ने बताया की उन्हें किसी भी तरह की समस्या नहीं आई, लेकिन फ्लाइट इंदौर एयरपोर्ट के रनवे पर उत्तरी तो अचानक कुछ दूर दौड़ने के बाद जोरदार झटके लगे।

इसके बाद थोड़ी सांसे जरूर अटक गई थी, लेकिन बाद में प्लेन को मशीन की मदद से खींचकर पार्किंग एरिया में ले जाया गया।

इंडिगो दिल्ली फ्लाइट इंदौर एयरपोर्ट पर लैंड हो जाने के बाद अचानक इंजन बंद हो गया था। इस दौरान करीब 20 मिनट तक यात्रियों को विमान में ही रुकना पड़ा था। फिलहाल एक बड़ा हादसा टल जाने से सभी यात्रियों ने राहत की सांस ली है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...