HomeसिवनीMP के सिवनी में 2 आदिवासियों की मौत पर गरमाई राजनीति, अब...

MP के सिवनी में 2 आदिवासियों की मौत पर गरमाई राजनीति, अब तक 13 गिरफ्तार

Politics heats up over the death of 2 tribals in MP's Seoni, 13 arrested so far

Date:

सिवनी। विकासखंड कुरई के सिमरिया गांव में दो युवकों की पीट-पीटकर की गई हत्या और मुख्य मार्ग 44 को जाम किए जाने के साथ ही शासन प्रशासन द्वारा उचित सहायता राशि व नौकरी दिए जाने के साथ ही अभी भी राजनीति गरमाई हुई है।

पीड़ितों की खैर खबर लेने जहां छिंदवाड़ा सांसद गुरुवार को गांव पहुंचे वहीं शुक्रवार को मध्य प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग सदस्य प्रदीप अहिरवार राज्यमंत्री स्तर दर्जा प्राप्त गांव पहुंचेंगे। वहीं इस मामले में अभी तक पुलिस ने 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इसके साथ ही जिला मुख्यालय में गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में नेता प्रतिपक्ष डाक्टर गोविंद सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि नंदी की पूजा करने वाले कभी गो हत्या नहीं कर सकते हैं। आदिवासी समाज भगवान शंकर व नंदी की पूजा करते हैं। उन्हें गो हत्या के मामले में फंसा कर हत्या करने की घटना प्रायोजित थी। इसमें भाजपा, बजरंग दल व आरएसएस के लोगों का हाथ है। साथ ही पुलिस ने आरोपितों का घटना में पूरा साथ दिया है।

प्रेसवार्ता के पूर्व गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे नेता प्रतिपक्ष डाक्टर गोविंद सिंह, पूर्व मंत्री तरुण भनोट, छिंदवाड़ा सांसद नकुल नाथ व विधायक विनय सक्सेना सिमरिया, सागर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने दोनों आदिवासी मृतकों के स्वजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली।

इस दौरान नेताओं ने अपने साथ लाए गए फोटो से आरोपियों की पहचान की। इस दौरान मृतकों के स्वजनों ने आरोपितों को फांसी देने की मांग उठाई। पीडि़त परिवार से मिलने के बाद छिंदवाड़ा सांसद वापस लौट गए।

दोपहर करीब 2 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह व पूर्व मंत्री तरुण भनोट ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा के विभिन्न संगठन के लोग आदिवासियों का दमन करने के लिए कैंप आयोजित कर रहे हैं।

प्रदेश में आदिवासियों के साथ अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं।उन्होंने सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि बजरंग दल और आरएसएस के लोग ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।घटना की पूरी रिपोर्ट मृतकों के स्वजनों व ग्रामीणों से बातचीत के आधार पर तैयार की गई है। 2 दिन बाद प्रदेश स्तर पर इस रिपोर्ट पर चर्चा होगी।

प्रेस वार्ता में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि शासन प्रशासन ने जो मदद व सहायता राशि मृतकों के स्वजनों को दी है इससे वे संतुष्ट नहीं है। उन्होंने कहा है कि मृतक संपत बट्टी के सिर पर पूरे परिवार के पालन पोषण का भार था।उनकी हत्या हो जाने के बाद परिवार लाचार हो गया है।दोनों मृतकों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जानी चाहिए। साथ ही हत्या में शामिल सभी आरोपितों की गिरफ्तारी जल्द होनी चाहिए।

प्रेस वार्ता में कुछ मीडिया कर्मी सवाल पूछ रहे थे इसी दौरान नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मंत्री समेत अन्य नेताओं ने प्रेसवार्ता समाप्ति की बात कहते हुए उठ गए।इस दौरान कुछ मीडियाकर्मी भड़क गए और करीब 5 मिनट तक काफी हंगामा हुआ।इसके बाद बंद कमरे में फिर से प्रेसवार्ता आयोजित की गई।

गिरफ्तार आरोपी –

  1. शेरसिंह राठौर पिता दुर्गा प्रसाद राठौर उम्र 28 वर्ष निवासी बादलपार, कुरई, सिवनी
  2. अजय साहू पिता शिवप्रसाद साहू उम्र 27 वर्ष निवासी गोपालगंज, लखनवाडा, सिवनी
  3. वेदांत चौहान पिता पूनम सिंह चौहान उम्र 18 वर्ष निवासी बादलपार कुरई, सिवनी
  4. दीपक अवधिया पिता लेखराम अवधिया उम्र 38 वर्ष निवासी गोपालगंज थाना लखनवाडा, सिवनी
  5. बंसत रघुवंशी पिता रेवाराम रघुवंशी उम्र 32 वर्ष निवासी विजयपानी, कुरई, सिवनी
  6. रघुनंदन रघुवंशी पिता गजराज रघुवंशी उम्र 20 वर्ष निवासी विजयपानी कुरई, सिवनी
  7. अंशुल चौरसिया पिता सुनील चौरसिया उम्र 22 वर्ष निवासी बादलपार, कुरई, सिवनी
  8. शिवराज पिता धनराज रघुवंशी उम्र 23 वर्ष निवासी विजयपानी, कुरई, सिवनी
  9. .बलराम पिता भागवत राठौर उम्र 24 वर्ष निवासी बादलपार
  10. अविनाश राठौर पिता प्रेमलाल उम्र 27 वर्ष निवासी बादलपार
  11. केवल पिता किशोरी चौहान उम्र 30 वर्ष निवासी बादलपार
  12. नीलम उर्फ छोटू पिता जुगल सिंह चौहान उम्र 27 वर्ष निवासी बादलपार, कुरई।
  13. मन्कोज पिता रहमत सिंह उईके उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम पतराई चौकी बादलपार थाना कुरई, सिवनी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni NH-44 Accident: लखनादौन के सिरमंगनी के पास खड़ी बस में ट्रक घुसा, देवेंद्र पटेल की मौत, 15 घायल

रिपोर्ट बालमुकुंद सिंह: सिवनी जिले के लखनादौन क्षेत्र में...