Homeसिवनीसिवनी: कही 2 साल की मासूम ने खाई BP की दवाई, किसान...

सिवनी: कही 2 साल की मासूम ने खाई BP की दवाई, किसान ने पिया कीटनाशक, युवक ने पिया सैनिटाइजर जिला अस्पताल में भर्ती

Seoni: Somewhere a 2-year-old innocent ate BP medicine, farmer drank insecticide, youth drank sanitizer, admitted to district hospital

Date:

सिवनी। जाने अनजाने में कहीं 2 साल की मासूम बच्ची ने गलती से अपने दादा की ब्लड प्रेशर की रखी दवाई गोली का सेवन कर लिया तो कहीं खेत में लगी फसल में कीटनाशक डालने के बाद खाली डिब्बे में पानी भरकर अपनी प्यास बुझाने से किसान मूर्छित होकर गिर गया

इसके साथ ही युवक को खांसी चलने पर खांसी की शीशी में रखी सैनिटाइजर का धोखे से सेवन कर लेने से तबीयत खराब होने पर परिजनों ने सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अलग-अलग घटना में पहुंचे लोगों का उपचार किया गया। जहां सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अरी थाना क्षेत्र के गांव टिकारी निवासी 2 साल की मासूम पूर्वी चौरसिया पिता पंकज चौरसिया ने अपने दादा की रक्तचाप की गोली को धोखे से खा लिया। गोली खाने के बाद पूर्वी की तबीयत खराब हुई जहां परिजन तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका उपचार किया गया। व स्थिति सामान्य हो गई।

इसी प्रकार छिंदवाड़ा जिले के चौरई थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बगदरी निवासी दीपक तेकाम पिता रंगी तेकाम 21 अपने खेत में लगी मूंग, बरबटी की फसल में कीटनाशक नष्ट करने के लिए एक डिब्बे में कीटनाशक का छिड़काव करने खेत पर पहुंचा।

डिब्बे में कीटनाशक का छिड़काव करने के बाद धूप गर्मी से बेहाल दीपक को जब प्यास लगी तो वह उसी खाली डिब्बे में पानी भरकर पी लिया। कीटनाशक मिले पानी के सेवन से दीपक को चक्कर आने लगे। व तबीयत बिगड़ने पर उसने यह बात अपने बड़े भाई देवेंद्र तेकाम को बताई। जहां स्वजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। उपचार के बाद युवक की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

इसी प्रकार एक अन्य तीसरी घटना में लखनवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव लखनवाड़ा निवासी अज्जू बघेल पिता देवचंद 19 युवक को खांसी आने पर घर में खांसी की खाली बोतल में कई समय से रखी सैनिटाइजर को धोखे से खांसी की दवा समझकर पी लिया। सेनीटाइजर के सेवन से अज्जू की तबीयत खराब हुई। जहां उनके परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। उपचार के बाद युवक की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni NH-44 Accident: लखनादौन के सिरमंगनी के पास खड़ी बस में ट्रक घुसा, देवेंद्र पटेल की मौत, 15 घायल

रिपोर्ट बालमुकुंद सिंह: सिवनी जिले के लखनादौन क्षेत्र में...