सिवनी: प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार काबीज हुई है इस सरकार की जो भी रीती नीति होती है वह सिर्फ गरीब और आम जनों को लूटने के लिए ही होती है अगर इनकी योजनाओं का कोई विरोध करें तो उसे सभी तरह से त्रस्त किया जाता है .
वर्तमान में जो सेलवा घाटी में अवैध टोल नाका कमर्शियल रूप से स्थापित किया जा रहा है वास्तव में सिवनी निवासियों को लूटने के लिए ही आरंभ हो रहा है जो अनैतिक रूप से सिवनी वासियों के लिए अत्यधिक पीड़ा दायक साबित होगा, क्या भाजपा सरकार सिर्फ आम जनों को लूटने खसूटने के लिए गद्दी पर आसीन हुई है यह जन चर्चाओं में व्याप्त है।
वहीं भाजपा के छुट भैया नेता आए दिन सरकार की भ्रष्ट नीतियों का दुष्प्रचार जोरों से कर रहे हैं परंतु जनता जान चुकी है कि भाजपा सिर्फ आम जनों को लूटने के लिए ही गद्दी पर बैठी है वर्तमान में प्रत्यक्ष उदाहरण सेलुआ घाटी में कमर्शियल टोल नाका स्थापित किया जा रहा है
भाजपा सरकार एक पायदान क्षेत्रीय जनों को लूटने में इस कदर से बढ़ रही है कि आगामी समय में इन्हें सिर्फ आमजन लतियाने के साथ में ही रहेंगे अब तक सिवनी वासियों को लगता था कि टोल नाका बालाघाट सिवनी मार्ग पर स्थापित नहीं होगा परंतु भाजपा सरकार के छुट भैया नेताओं ने संकीर्ण विचारधारा के चलते क्षेत्र के आम जनों को जलती आग में झोंकने का कार्य भारतीय जनता पार्टी और भाजपा की सरकार कर रही है।
कमर्शियल वाहनो पर टोल टैक्स वसूली के रूप में पुनः लुटेगी सिवनी जिले की जनता सिवनी वाशियो को मिलेगा तोहफा
मंत्रिपरिषद के निर्णय अनुसार अब केवल कमर्शिलय व्हीकल्स पर लगेगा टोल
- भोपाल- राज्य शासन के द्वारा प्रदेश के 13 मार्गों पर टोल वसूली का निर्णय लिया है। इसमें सिवनी बालाघाट मार्ग भी शामिल है। इन 13 वाहनों में व्यवसायिक वाहनों पर टोल वसूली की जाएगी।
- मंत्रि-परिषद द्वारा यूजर फी योजना में 13 मार्गों पर केवल व्यावसायिक वाहनों से टोल संग्रहण किये जाने का अनुमोदन किया। जिन मार्गों पर सिर्फ व्यावसायिक वाहनों से टोल वसूली की जाएगी।
जिनमें होशंगाबाद-पिपरिया मार्ग (एस.एच.-67) 70 कि.मी., होशंगाबाद- टिमरनी मार्ग (एस.एच.-67) 72.40 कि.मी., हरदा-आशापुर-खण्डवा मार्ग (एस.एच.-71) 113.20 कि.मी., सिवनी-बालाघाट मार्ग (एस.एच.-72) 87 कि.मी., रायसेन-गैरतगंज-राहतगढ़ मार्ग (एस.एच.-29 एवं 62 ) 101.50 कि.मी., पिपरिया-नरसिंहपुर-शाहपुर मार्ग (एस.एच.-67) 161 कि.मी., देवास- उज्जैन-बड़नगर-बदनावर मार्ग (एस.एच.-64) 98.25 कि.मी., रीवा-ब्यौहारी मार्ग (एस.एच.-57) 80 कि.मी., ब्यौहारी-शहडोल मार्ग (एस.एच.-57) 85 कि.मी., रतलाम-झाबुआ मार्ग (एस.एच.-26) 102 कि.मी., गोगापुर-महिदपुर-घोसला मार्ग (एस.एच.-16) 45 कि.मी., मलेहरा-लौंदी-चांदला-अजयगढ़ मार्ग (एस.एच.-12) 60 कि.मी. और चांदला-सरवई-गौरीहर-मतौंड मार्ग (एस.एच.-5) 43.70 कि.मी. शामिल है।
क्या इस बार कांग्रेसी नेता करेंगे बड़ा आंदोलन क्षेत्रीय जनता को उम्मीद विगत कुछ माह पूर्व जब सिलवा घाटी पर आनन-फानन में टोल नाका आरंभ किया था तब जिसका कांग्रेसी नेताओं ने पूरजोर विरोध कर सड़क पर उतरे थे विधानसभा क्षेत्र के विधायक अर्जुन सिंह का कोरिया के द्वारा आमरण अनशन पर बैठा गया था जिससे कांग्रेस की छवि क्षेत्रीय जनता में पुनः बन गई थी।
अब वर्तमान समय में जो टोल नाके से कमर्शियल वाहनों पर वसूली के आदेश पारित हुए हैं तो इस बार क्या कांग्रेसी जन कोई बड़ा आंदोलन करेंगे या नहीं यह समझ के परे है।