Homeमध्य प्रदेशMP में शादी के सर्टिफिकेट से फर्जीवाडा: विवाह के फर्जी दस्तावेज बनाकर...

MP में शादी के सर्टिफिकेट से फर्जीवाडा: विवाह के फर्जी दस्तावेज बनाकर लाखों रुपये का गबन, चार पंचायतकर्मियों पर केस

Fake marriage certificate in MP: Embezzlement of lakhs of rupees by making fake marriage documents, case against four panchayat workers

Date:

राजगढ़ । जनपद पंचायत राजगढ़ में पदस्थ चार कर्मियों के द्वारा कर्मकार कल्याण मंडल योजना में विवाह के फर्जी दस्तावेज तैयार कर सात लाख 14 हजार रुपये के गबन का मामला सामने आया है।

पुलिस ने विभाग के लेखा प्रभारी की शिकायत पर गुरुवार को आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

थाना प्रभारी उमेश यादव के अनुसार लेखा प्रभारी जनपद पंचायत राजगढ़ भंवरलाल (56) पुत्र जगन्नाथ सिंह चौहान ने बताया कि पांच माह पहले विभाग के कर्मचारियों ने कर्मकार कल्याण मंडल योजना में विवाह समारोह के वितरण में अनियमितता करते हुए फर्जी विवाहों के दस्तावेज तैयार कर सात लाख 14 हजार की राशि का गबन किया।

पुलिस ने प्रकरण में विभाग के प्रदीप पुस्पद, ममता इंगले, राहुल शर्मा और बीरवल वर्मा के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 409, 120 बी के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

8 कमरों में 900 छात्रों की पढ़ाई! SEONI के इस स्कूल की तस्वीर ने खोली शिक्षा व्यवस्था की पोल

मध्यप्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावों के...