Homeमध्य प्रदेशमप्र के नीमच में ख़ुशी की लहर: नीमच के अंशुल खंडेलवाल का...

मप्र के नीमच में ख़ुशी की लहर: नीमच के अंशुल खंडेलवाल का इसरो में वैज्ञानिक के रूप में चयन

Wave of happiness in Neemuch, MP: Anshul Khandelwal of Neemuch selected as scientist in ISRO

Date:

नीमच । नीमच के लाल माटी के गौरव अंशुल पुत्र दिलीप खंडेलवाल पौत्र जगदीश प्रसाद खंडेलवाल का भारत के सर्वश्रेष्ठ अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र इसरो के अंदर वैज्ञानिक के रूप में चयन हुआ।

ज्ञातव्य है कि अंशुल खंडेलवाल नीमच के पारसी कंपाउंड के निवासी है।

बता दें कि गौरव अंशुल की शिक्षा केंद्रीय विद्यालय नीमच एवं आईपीएस अकैडमी इंदौर से हुई जहां इन्होंने बीई की डिग्री विशेष सम्मान से अर्जित करके भारत संचार निगम लिमिटेड में जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के रूप में 4 वर्ष तक कार्य किया।

लगातार परिश्रम करते हुए इसरो में इन्होंने टेस्ट व साक्षात्कार दिया और अखिल भारतीय स्तर पर इनकी 47वीं रैंक बनी। अंशुल की इस उपलब्धि पर उनके परिवारजनों स्नेही मित्रों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related