Homeसिवनीसिवनीः ग्रामीण क्षेत्र से तेंदुए का रेस्क्यू कर पेंच पार्क क्षेत्र में...

सिवनीः ग्रामीण क्षेत्र से तेंदुए का रेस्क्यू कर पेंच पार्क क्षेत्र में छोड़ा

Date:

सिवनी । जिले के दक्षिण सामान्य वन मंडल के अंतर्गत कान्हीवाड़ा परिक्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुआ के तहशत से ग्रामीणजन परेशान थे जिन्हें अब राहत मिली है।

वन विभाग के कर्मचारियों के द्वारा रविवार को सफल रेसक्यू कर पीपरदौन क्षेत्र तेंदुआ को सुरक्षित पकड़कर उसे पेंच पार्क क्षेत्र के प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया है।

कान्हीवाडा परिक्षेत्र अधिकारी मंयक उपाध्याय ने रविवार की देर रात्रि को बताया कि बीते कई दिनों से कान्हीवाड़ा परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पीपरदौन सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुआ की दहशत व्याप्त थी। जिसको लेकर ग्रामीणजन परेशान व डर का माहौल में अपना जीवन व्यतीत कर रहे थे।

वहीं वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी तेंदुए को सुरक्षित पकड़कर उसे प्राकृतिक आवास में छोड़ने के लिये दिन रात मशक्कत कर रहे थे।

विभाग द्वारा लगाये गये पिंजडे में तेदुए शनिवार-रविवार की दरम्यिानी रात्रि लगभग 3 से 4 बजे आया इस दौरान पेंच पार्क, दक्षिण सामान्य वनमंडल की टीम ने रेस्क्यू कर रविवार की सुबह तेदुए को सुरक्षित प्राकृतिक आवास पेंच नेशनल पार्क में छोडा है। वहीं तेंदुए के सफल रेसक्यू के बाद ग्राम पीपरदौन एवं अन्य ग्रामीणों को तेंदूए की दहशत से राहत मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related