Homeसिवनीसिवनी में कोरोना विस्फोट 24 घंटो में 168 नए कोरोना पॉजिटिव के...

सिवनी में कोरोना विस्फोट 24 घंटो में 168 नए कोरोना पॉजिटिव के साथ अब 529 एक्टिव केस

Seoni Corona: Corona explosion in Seoni, now 529 active cases with 168 new corona positives in 24 hours

Date:

सिवनी: देश और प्रदेश के साथ साथ अब सिवनी जिले में भी कोरोना वायरस संक्रमण के पॉजिटिव मामलों में लगातार ही वृद्धि देखि जा रही है, कोरोना वायरस की तीसरी लहर में सिवनी आज सबसे ज्यादा कोरोना वायरस से पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है.

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने 24 जनवरी 2022 दिन सोमवार को बताया कि आईडीएसपी से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में कोविड-19 जांच हेतु सोमवार को 503 तथा अभी तक प्रगति 281416 सैंपल लिए गए।

सिवनी जिले में 24 घंटो में 168 कोरोना पॉजिटिव

सोमवार को भेजे गये सैंपल की जांच में 168 केस पॉजिटिव मिले है तथा आज दिनांक तक कुल 7457 केस पॉजिटिव मिले है। कोरोना उपचार पश्चात सोमवार को 22 तथा अभी तक 6900 मरीज ठीक हुए है। जिले में एक्टिव कोरोना पॉजिटिव वर्तमान में 168 तथा अभी तक कुल 529 केस है। 

दोनों डोज अवश्य प्राप्त करें एवं कोरोना महामारी के नियंत्रण में सहयोग करें

मुख्य चिकित्सा  एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के पात्र नागरिको से अपील की है कि अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र में जाकर कोविड-19 टीके के दोनों डोज अवश्य प्राप्त करें एवं कोरोना महामारी के नियंत्रण में सहयोग करें। साथ ही टीकाकरण पश्चात भी कोविड-19 अनुकूल व्यवहार का पालन करें। तथा संक्रमण से पूर्ण सुरक्षा के लिए हमेशा सही तरीके से मास्क पहने, साबुन/पानी या सेनेटाईजर से अच्छे से हाथ साफ करें, 2 गज (6 फीट) की शारीरिक दूरी का पालन करें।  

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

8 कमरों में 900 छात्रों की पढ़ाई! SEONI के इस स्कूल की तस्वीर ने खोली शिक्षा व्यवस्था की पोल

मध्यप्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़े-बड़े दावों के...