Homeमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग का मास्टर प्लान: इंदौर, भोपाल, ग्वालियर समेत इन...

मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग का मास्टर प्लान: इंदौर, भोपाल, ग्वालियर समेत इन 5 शहरों में पहले बंद होंगे स्कूल

Master plan of Madhya Pradesh School Education Department: Schools to be closed first in these 5 cities including Indore, Bhopal, Gwalior

Date:

भोपाल । बीते 24 घंटों में मध्यप्रदेश के 46 जिलों में 3639 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सागर में एक और युवक की मौत हुई है, जिसे मिलाकर तीसरी लहर अब तक 12 लोगों की जान ले चुकी है। एक दिन पहले सागर में ही 22 साल की लड़की की भी संक्रमण से मौत हो चुकी है। दोनों को वैक्सीन का एक भी डोज नहीं लगा था।

प्रदेश में 24 घंटे में सबसे ज्यादा 1169 केस इंदौर में आए हैं। भोपाल में 572 तो ग्वालियर में 555 मरीज मिले हैं। जबलपुर में 210 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पन्ना को छोड़ प्रदेश के सभी जिलों में संक्रमण फैल गया है। कोविड की पहली लहर से अब तक 10540 लोग जान गंवा चुके हैं।

नए संक्रमितों में 2622 फुल्ली वैक्सीनेटेड और 102 को सिंगल डोज लगा है। 13834 मरीज होमआइसोलेट हैं। पॉजिटिविटी रेट 4.57% पहुंच गया है। महामारी पर काबू पाने के लिए इसका 1 से नीचे रहना जरूरी है।

भोपाल, इंदौर और छिंदवाड़ा में भी मरीजों में ओमिक्रॉन का म्यूटेंट मिल चुका है। इंदौर एयरपोर्ट से दुबई जाने वाले यात्रियों में से 5 संक्रमित मिले हैं। भोपाल के एक ही परिवार के 3 यात्री, इंदौर और बड़वानी के 1-1 यात्री की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग का मास्टर प्लान: इंदौर, भोपाल, ग्वालियर समेत इन 5 शहरों में पहले बंद होने स्कूल

प्रदेश के कई बड़े शहर जहाँ कोरोना वायरस बहुत तेजी से पाँव पसार रहा है उन शहरों में सबसे पहले स्कूल बंद कर पूरी तरह से ऑनलाइन क्लास की तैयारी हो चुकी है, मध्यप्रदेश के उन बड़े शहरों में जहाँ कोरोना तेजी से फ़ैल रहा है इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन है, इन जिलों में स्कूल खोलने पर प्रतिबंध पहले लग सकते हैं।

इसके साथ ही प्रदेश के ऐसे जिलोने को भी देखा गया है जिन जिलोने में कोरोना के मामले बहुत कम है उन जिलोने में अभी 50% क्षमता के साथ ही ऑफलाइन क्लास चलाई जाएगी.

MP School Close News: स्कूलों पर फैसला जल्द

मध्यप्रदेश में स्कूल खोले रखने या बंद करने पर सरकार जल्द फैसला ले सकती है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के कारण राज्य सरकार स्कूलों को पूरी तरह से ऑनलाइन करने का विचार कर रही है।

इस मामले में जल्द से जल्द निर्णय लिया जाएगा। इधर, बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपने सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं…

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related