Homeमध्य प्रदेशMP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम मारेगा पलटी, सोमवार से शुरू...

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम मारेगा पलटी, सोमवार से शुरू हो सकता है बारिश का सिलसिला

MP Weather Update: The weather will reverse in Madhya Pradesh, rain may start from Monday

Date:

भोपाल । मध्य प्रदेश में मौसम का बदला मिजाज बदलने वाला है। उत्तर भारत और उसके आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके प्रभाव से उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 26 दिसंबर को एक तीव्र आवृति वाला पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में प्रवेश करेगा। इसके असर से 26 दिसंबर की शाम से ही मध्य प्रदेश में बादल छाने की संभावना है।

इससे रात का तापमान बढऩे लगेगा। 27 दिसंबर से प्रदेश में कहीं-कहीं बौछारें पडऩे का भी सिलसिला शुरू होने के आसार हैं।

MP Waether: सोमवार से शुरू हो सकता है बारिश का सिलसिला

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार से एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के आसपास सक्रिय हुआ है। उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है।

इस वजह से अब हवाओं का रुख बदलने लगा है। रविवार को एक अधिक फ्रीक्वेंसी वाले पश्चिमी विक्षोभ के भी उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है।

इसके साथ ही मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। हवाओं के साथ नमी आने के कारण रविवार शाम से ही बादल छाने लगेंगे।

MP के इन जिलोने में बारिश की ज्यादा संभावना

उन्होंने बताया कि सोमवार से ग्वालियर-चंबल, सागर संभाागों के जिलों में बौछारें पडऩे का सिलसिला शुरू हो सकता है। इस दौरान जबलपुर, शहडोल, भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर संभागों के जिलों में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है।

28 दिसंबर को शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। इस दौरान सुबह के समय प्रदेश के अधिकतर जिलों में घना कोहरा भी रहने की संभावना है। जिसके चलते रात का तापमान बढ़ा हुआ रहेगा, लेकिन दिन में तापमान में गिरावट होगी। जिसके चलते सिहरन महसूस होगी।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...