Homeबॉलीवुडशादी के लिए जगमगाया Six Senses Fort Barwara, वेडिंग वेन्यू हुआ रौशन

शादी के लिए जगमगाया Six Senses Fort Barwara, वेडिंग वेन्यू हुआ रौशन

Date:

बॉलीवुड कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी को लेकर हर तरफ गहमागहमी का माहौल है. देश भर में इस स्टार जोड़ी की शादी (Vicky Kaushal-Katrina Kaif Wedding) को लेकर चर्चा हो रही है. विक्की और कैटरीना की बिग फैट वेडिंग पर हर किसी की नज़रें टिकी हैं. इस कपल ने अपनी शादी को सीक्रेट रखने का प्लान किया है और इसी के मद्देनज़र तैयारियां ज़ोर शोर से चल रही है. मुंबई से यह कपल राजस्थान के लिए रवाना हो चुका है. सिक्स सेंसेस फोर्ट बड़वाड़ा (Six Senses Fort Barwara) में इस मोस्ट अवेटेड शादी (Vicky Kaushal-Katrina Kaif Wedding Venue) को लेकर खूब रौनक दिख रही है. राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट होटल में ही विक्की और कैटरीना शाही अंदाज में अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करेंगे. सूत्रों के मुताबिक इस शादी में काम करने वाली इवेंट कंपनी ने शादी को शाही लुक देने के लिए विदेश से क्रिस्टल बॉल और झूमर मंगवाए हैं. इन्हें जल्द ही होटल में लगाया जाएगा. सिक्स सेंसेस होटल ने मेहमानों के आसानी से होटल तक पहुंचने के लिए लगातार अंतराल पर संकेतक वाहन भी सड़क पर खड़े किए हैं.

हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार जोड़े के लिए फेरे (अग्नि के चारों ओर चक्कर लगाना) लेने के लिए रजवाड़ा शैली में एक ग्लास मंडप तैयार किया गया है और सजाया गया है. इसके अलावा, मंडप पर कांच की नक्काशी ऐसी है कि यह एक ऑप्टिकल भ्रम पैदा करता है. यह शादी समारोह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था (Vicky Kaushal-Katrina Kaif Wedding Details) के बीच होगा.

View this post on Instagram

A post shared by PeepingMoon: Bollywood News (@peepingmoonofficial)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related