Homeसिवनीसिवनी: 29 सितम्बर को होगा निःशुल्क शुगर चेकअप

सिवनी: 29 सितम्बर को होगा निःशुल्क शुगर चेकअप

Date:

सिवनी: वर्तमान समय मे होने वाली सबसे सामान्य बीमारी जिसेसे आज हमारी एक बड़ी जनसंख्या जूझ रही है, अनियमित खानपान, व्यायाम न करने एवं नियमित चेकअप न करवाने से शुगर की बीमारी बड़ी तेजी से बढ़ती जा रही है।

रोटरी क्लब ऑफ पेंच टाइगर सिवनी के सचिव अखिलेश सिंह चौहान ने बताया कि 29 सितंबर विश्व ह्रदय दिवस के उपलक्ष्य में रोटरी इंटरनेशनल द्वारा एक दिवसीय शुगर चेकअप का राष्ट्र व्यापी अभियान चलाया है।

इस अभियान के अंतर्गत सिवनी शहर में 3 स्थानों पर निःशुल्क शुगर चेकअप किया जाएगा। इस अभियान के बारे में अधिक जानकारी के लिए क्लब अध्यक्षा श्रीमती वंदना तिवारी एवं अभियान प्रभारी डॉ अमित सोनगोतिया से मोबाइल न 9907523232 संपर्क किया जा सकता है।

सिवनी में इन स्थानों पर होगा निःशुल्क शुगर चेकअप

  • मॉडर्न हायर सेकेंडरी स्कूल छिंदवाड़ा चौक
  • गोविंद मेमोरियल हॉस्पिटल मठ रोड विवेकानंद वार्ड
  • अनुराग हौंडा ज्यारत नाका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related