काजल अग्रवाल नजर आयी फैबलुक मैगजीन के कवर पेज पर

Ranjana Pandey
2 Min Read

काजल अग्रवाल ने तेलुगु, तमिल और हिंदी फिल्मों में अपना करियर पूरी तरह से एस्टब्लिश किया हुआ है। साउथ में उनकी फैन फोलोविंग काफी बड़ी है। काजल जो पिछले साल शादी के बंधन में बंधी थी अपनी शादी शुदा ज़िन्दगी को काफी एन्जॉय कर रही है और यह बात उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स से साफ़ ज़ाहिर होती है। वह नजर आयी फैबलुक मैगजीन के कवर पेज पर।

कवर पेज अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए काजल ने लिखा, “शूट फॉर फैबलुक मैगज़ीन। “
इस कवर पेज पर वह बेहद खूबसूरत और स्टनिंग लग रही है। उनकी सुंदरता आपको मेस्मराइस कर देगी। लाइट पर्पल गाउन में वह किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रही है।

काजल ने साल 2004 में हिंदी फिल्म क्यों! हो गया ना से अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 2007 में उन्होंने फिल्म लक्ष्मी कल्याणम से अपना तेलुगु डेब्यू किया और उसके बाद से अब तक उन्होंने अपने करियर में कई हिट तमिल और तेलुगु फिल्में दी है।


पिछले साल 30 अक्टूबर को वह बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ शादी के बंधन में बंधी।

वर्कफ्रंट पर, काजल के पास कई फिल्में है जो जल्द ही रिलीज़ होंगी। वह तमिल फिल्म ‘हे सिनमिका’, करुणगापियम’, ‘घोस्ती’ ‘ इंडियन २’, और ‘पेरिस पेरिस’ में नजर आएँगी। इसके साथ साथ उनकी तेलुगु फिल्में है ‘आचार्य’ और ‘द घोस्ट’ . वह हिंदी फिल्म उमा में भी नजर आएंगी।

- Join Whatsapp Group -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *