Homeबॉलीवुडराज की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई क्राइम ब्रांच ने दायर की 1500 पन्नों...

राज की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई क्राइम ब्रांच ने दायर की 1500 पन्नों की चार्जशीट, शिल्पा पहुंचीं वैष्णो देवी मंदिर

Date:

मुंबई। राज कुंद्रा के खिलाफ मुंबई क्राइम ब्रांच ने 1500 पन्नों की चार्जशीट (पूरक आरोपपत्र) दायर की है। पूरक आरोप पत्र में अभीनेत्री शिल्पा शेट्टी के बयान को भी दर्ज किया गया है। वहीं इस मुश्किल हालात में शिल्पा बुधवार को वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटरा पहुंचीं। मुंबई क्राइम ब्रांच ने बुधवार को पोर्नोग्राफी मामले में 1500 पन्नों की सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर किया है। शिल्पा शेट्टी के पति सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ बुधवार को अस्प्लेनेड कोर्ट में मुंबई क्राइम ब्रांच ने 1500 पन्नों का पूरक आरोपपत्र पेश किया।

इन आरोप पत्रों में शिल्पा शेट्टी के बयान भी दर्ज हैं। बता दें कि राज कुंद्रा 19 जुलाई से जेल में बंद हैं। मुंबई पुलिस के अनुसार शिल्पा शेट्टी, शर्लिन चोपड़ा उन 43 गवाहों में शामिल थीं, जिनके बयान 1,500 पन्नों के पूरक आरोप पत्र दर्ज किए गए थे, जो राज कुंद्रा के खिलाफ अश्लील साहित्य मामले के संबंध में अदालत में पेश किए गए थे।

रिपोर्ट के मुताबिक आरोपपत्र में राज कुंद्रा के आलावा दो और नाम शामिल किए हैं। इसमें एक नाम यश ठाकुर उर्फ अरविंद श्रीवास्तव का है, जो रिपोर्ट्स के मुताबिक सिंगापुर में रह रहा और अगला नाम लंदन में रह रहे राज कुंद्रा के बहनोई प्रदीप बख्शी का है। उधर शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा के खिलाफ क्राइम ब्रांच की ओर से दायर पूरक आरोप पत्र वाले दिन वैष्णो माता के दर्शन के लिए कटरा पहुंचीं। वैष्णो माता के पुलिस अधिकारियों ने के मुताबिक शिल्पा शेट्टी बुधवार को गुफा मंदिर के आधार शिविर कटरा पहुंचीं। शिल्पा आगमन के तुरंत बाद पुलिस कर्मियों के साथ घोड़े पर सवार होकर मंदिर की यात्रा पर निकलीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Seoni News: स्कूल वाहनों की सघन जांच, बिना बीमा-फिटनेस चल रहे दो वाहन जब्त, 4 हजार रुपये का जुर्माना

सिवनी जिले में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन...