Homeखेलडैनिल मेदवेदेव ने जीता यूस ओपन चैंपियनशिप

डैनिल मेदवेदेव ने जीता यूस ओपन चैंपियनशिप

Date:

न्यूयॉक। रूस के डैनिल मेदवेदेव (Daniil Medvedev) यूस ओपन चैंपियन बन गए हैं। डैनिल मेदवेदेव ने विश्व के नंबर वन खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को यूएस ओपन फाइनल में सीधे सेटों में हराया। इसी के साथ जोकोविच के कैलेंडर ग्रैंड स्लैम का सपना टूट गया। जोकोविच ने साल 2021 में ऑस्ट्रेलिया ओपन, फ्रैंच ओपन और विंबलडन का खिताब जीता था। मेदवेदेव ने जोकोविच को 6-4, 6-4, 6-4 से हराकर यूएस ओपन जीतने के सपने को तोड़ दिया।


मैच के बाद जोकोविच ने कहा, डेनियल (Daniil Medvedev) को बधाई, उन्होंने कहा, अगर कोई है जो इस समय ग्रैंड स्लैम खिताब का हकदार है तो वो आप है। 2019 यूएस ओपन के रनरअप रहे मेदवेदेव ने अपने तीसरे स्लैम फाइनल में पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है।


अगर नोवाक जोकोविच खिताब जीत जाते तो यह उनका 21वां ग्रैंडस्लैम होता। वह अभी 20 ग्रैंडस्लैम खिताब के साथ रोजर फेडरर और राफेल नडाल की बराबरी पर हैं। आपको बता दे, कि रूस के 25 साल के मेदवेदेव (Daniil Medvedev) ने सेमीफाइनल में कनाडा के 12वें वरीय फेलिक्स ऑगर एलियासिमे को 6-4 7-5 6-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। 2019 अमेरिकी ओपन फाइनल में उन्हें नडाल ने हराया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

सिवनी पुलिस का ‘SAFE CLICK 2.0’ अभियान: नुक्कड़ नाटक और संवाद के जरिए लोगों को किया साइबर सुरक्षित

सिवनी: पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार, साइबर अपराधों...