Homeबॉलीवुडनहीं रहे ‘प्रतिज्ञा’ के सज्जन सिंह, 64 की उम्र में ली अंतिम...

नहीं रहे ‘प्रतिज्ञा’ के सज्जन सिंह, 64 की उम्र में ली अंतिम सांस

Date:

मुंबई।टीवी के पॉप्युलर एक्टर अनुपम श्याम का निधन हो गया है. लाइफ लाइन अस्पताल में अनुपम ने आखिरी सांस ली. बता दें कि अनुपम को किडनी से जुड़ी समस्या की वजह से कुछ दिनों पहले ही अस्पताल में भर्ती किया गया था. वह आईसीयू में थे लेकिन कुछ दिनों पहले ही वह वेंटिलेटर से बाहर आए थे।

अशोक पंडित ने अनुपम की निधन की जानकारी दी. उन्होंने ट्वीट किया, ‘बहुत दुख हुआ ये जानकर कि दिग्गज एक्टर अनुपम श्याम का मल्टीपल ऑर्गन फेलियर होने से निधन हो गया है. ये फिल्म और टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नुकसान है.’
बता दें कि पिछले साल ही एक्टर किडनी की दिक्कतों की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए थे. उनके भाई ने अस्पताल के बिल भरने के लिए लोगों से आर्थिक मदद भी मांगी थी. हालत बेहतर होने के बाद एक्टर को रोजाना डायलिसिस के लिए जाना होता था. फिर इसी साल मन की आवाज प्रतिज्ञा के दूसरे सीजन की शुरुआत होने पर एक्टर ने एक्टिंह में वापसी की. शूट खत्म होने के बाद वह हफ्ते में 3 बार डायलिसिस पर जाते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related