HomeदेशAmul Milk Price Hike: 1 जुलाई से दूध होगा महंगा, Amul Milk...

Amul Milk Price Hike: 1 जुलाई से दूध होगा महंगा, Amul Milk ने 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए दाम

Date:

Amul Milk Price Hike: कोरोना महामारी (Coronavirus) और पेट्रोल-डीजल (Petro lDiesel Price Hike) की बढ़ती कीमतों से आम जनता तो पिछले कुछ समय से जूझ ही रही है, जिसके बाद अब 1 जुलाई से आम जनता को महंगाई की एक और मार झेलनी पड़ेगी, आम जनता को अब दूध (Amul Milk Price Hike) के लिए भी ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे. अमूल ने दूध की कीमतों में इजाफा कर दिया है जो की 1 जुलाई 2021 से लागू हो जायेंगे

Amul Milk पर 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए दाम

पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) की बढ़ती कीमतों का साइड इफेक्ट (Side Effect) रोजमर्रा में समझ आता ही है. इसी बीच Amul के Milk पर प्रति लीटर दो रुपये की बढ़ोतरी कर दी है, और ये ह्प्रिस देश के हर राज्य में कल गुरुवार यानी 01 जुले से लागू हो जायेंगे. हालाँकि देश के कुछ हिस्सोने में आज से ही दामो में बढ़ोत्तरी हो चुकी है जिनमे दिल्ली, एनसीआर समेत देशभर के कई शहर शामिल है.

Amul Milk के इन प्रोडक्ट के बढे है दाम

अमूल गोल्ड, अमूल शक्ति, अमूल ताज़ा, अमूल टी स्पेशल, अमूल स्लिम एन्ड ट्रीम इन सभी के दाम प्रति लीटर 2 रुपये तक बढ़ गए हैं.

Amul Milk पर करीब डेढ़ साल बाद बढ़ाए दाम

Amul ने Milk प्रोडक्ट पर करीब डेढ़ साल के बाद कीमतों में इजाफा किया है. नई कीमतों को देखा जाये तो अब देश के हर हिस्से में अमूल गोल्‍ड का भाव 58 रुपये प्रति लीटर हो गया है. इसके साथ साथ अमूल शक्ति, अमूल ताजा, अमूल टी स्पेशल, अमूल स्लिम एन्ड ट्रीम दूध के दाम में भी 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया है. कल से नई कीमतों को गुजरात, महाराष्ट्र , कोलकता, दिल्ली, एनसीआर समेत देश सभी राज्यों में लागू किया जाएगा. 

Amul के बाद अब बाकी कंपनियां भी महंगा कर सकती हैं दूध

देश में नेस्ले, ब्रिटानिया, नमस्ते इंडिया, पतंजलि, आनंदा जैसी निजी क्षेत्र में कई कंपनियां मौजूद हैं, जो दूध और इससे बने उत्पादों को बेचने का काम करती हैं. अमूल की ओर से की गई बढ़ोतरी के बाद ये कंपनियां भी कीमत में इजाफा कर सकती हैं.

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related