Homeखेल'द ग्रेट खली' की मां का निधन, लुधियाना के अस्पताल में ली...

‘द ग्रेट खली’ की मां का निधन, लुधियाना के अस्पताल में ली अंतिम सांस

Date:

डेस्क।अंतरराष्ट्रीय रेसलर दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली की 79 वर्षीय मां टंडी देवी का रविवार को निधन हो गया। वह लंबे अरसे से लुधियाना के अस्पताल में उपचाराधीन थीं। टंडी देवी पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं। उनकी मौत से सिरमौर में शोक की लहर है।


बता दें कि द ग्रेट खली की मां टंडी देवी की तबीयत नासाज थी। जिसके बाद उनको लुधियाना के एक अस्पताल में 14 जून को भर्ती कराया गया था। उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी। हालत गंभीर होने पर आईसीयू में भर्ती किया गया था।


जानकारी के मुताबिक 79 वर्षीय टंडी देवी की हालत बिगड़ने पर खली खुद उन्हें लेकर डीएमसी अस्पताल पहुंचे थे। मां के इलाज के दौरान खली यहीं अस्पताल में ही रहे। खली के बड़े भाई मंगल राणा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सोमवार को मां का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Also read- https://khabarsatta.com/entertainment/rahul-raj-singh-will-file-a-case-against-vikas-gupta-kamya-said-pratyusha-was-killed-by-the-greed-of-the-parents/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related