Homeउत्तर प्रदेशजीपीएल पॉलीफिल्स कम्पनी में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जला

जीपीएल पॉलीफिल्स कम्पनी में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जला

Date:

कानपुर देहात । अकबरपुर थानाक्षेत्र के रनिया इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार को जीपीएल पॉलीफिल्स कम्पनी में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई।

मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

गर्मी के चलते एक बार फिर से रनियां इंड्रस्ट्रीयल एरिया में आग लगने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी के चलते अकबरपुर के रायपुर स्थित जीपीएल पॉलीफिल्स कम्पनी में सन्दिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई।

आग लगने से कम्पनी में हड़कम्प मच गया। मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई। भोर पहर लगभग 3:30 बजे लगी आग को बुझाने में दमकल कर्मियों अभी भी जुटे हुए हैं। इस आग में करोड़ों रुपये का समान जलकर खाक हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related