Homeउत्तर प्रदेशUP के बदायूं में काजी के अंतिम संस्कार के लिए उमड़ी भीड़,...

UP के बदायूं में काजी के अंतिम संस्कार के लिए उमड़ी भीड़, COVID प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर FIR दर्ज

Date:

शाहजहांपुर: UP के बदायूं में काजी के अंतिम संस्कार के लिए कोरोना महामारी के बीच अत्यधिक संख्या में भीड़ एकत्रित क्र अंतिम यता में जाने का मामला सामने आया था, कोतवाली पुलिस स्टेशन में धारा 144, 188 और अन्य संबंधित धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोषी पाए गए सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एडिशनल एसपी के तहत एक टीम का गठन किया गयाए

काजी अब्दुल हमीद मोहम्मद सलीमुल कादरी का रविवार (9 मई) को निधन हो गया था और उनके अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए हजारों लोग जमा हुए थे।

जुलूस का एक वीडियो, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें कई लोग बिना चेहरे के मुखौटे के साथ दिख रहे हैं और सोशल डिस्टेंसिंग मानदंडों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।

” Covid Protocol” तोड़ने और जुलूस में बड़ी संख्या में इकट्ठा होने के लिए अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आईपीसी 188 (प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन), महामारी अधिनियम और प्रासंगिक धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी।”

आईपीसी, पुलिस अधीक्षक, संकल्प शर्मा ने कहा

उन्होंने आगे यह भी कहा कि, “बदायूं जिले से एक मामला सामने आया है जहां लोग एक धर्मगुरु के अंतिम संस्कार के लिए भारी संख्या में इकट्ठा हुए थे। कोतवाली पुलिस स्टेशन में धारा 144, 188 और अन्य संबंधित धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोषी पाए गए सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एडिशनल एसपी के तहत एक टीम का गठन किया गया है। ”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related