Homeमध्य प्रदेशMP Vaccination Schedule: मध्य प्रदेश में वैक्सीनेशन शेड्यूल के लिए 2...

MP Vaccination Schedule: मध्य प्रदेश में वैक्सीनेशन शेड्यूल के लिए 2 घंटे फिक्स, डेली इस समय कर पाएंगे शेड्यूल

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का समय हुआ निश्चित,

Date:

भोपाल : MP Vaccination Schedule: मध्य प्रदेश में वैक्सीनेशन शेड्यूल के लिए समय हुआ फिक्स, डेली इस समय कर पाएंगे शेड्यूल . मध्य प्रदेश स्तर से प्राप्त जानकारी के आधार पर अब 18 साल से 44 साल आयु वर्ग वाले लाभार्थियों के रजिस्ट्रेशन के बाद वैक्सीन लगवाने की तारीख और समय सिलेक्ट करने के लिए समय फिक्स कर दिया गया है.

कोविड 19 टीकाकरण के सत्र के लिए वैक्सीन लगवाने की तारीख और समय (शेड्यूल) सिलेक्ट करने के लिए अब समय फिक्स कर दिया गया है, अब 1 दिन पहले (24 घंटे पूर्व) प्रातः 9:00 am से 11:00 am के बीच में रखा गया है।

उदाहरण के लिए= यदि किसी 18 साल से 44 साल वाले लाभार्थियों को 13 मई 2021 के लिए स्लाट बुक करना है,तो उसे 12 मई 2021 को प्रातः काल सुबह 9:00 am बजे से लेकर 11:00 am बजे के बीच में अपना स्लाट बुक करना होगा और यह क्रम आने वाले तारीखों के लिए भी जारी रहेगा

यदि किसी लाभार्थी का रजिस्ट्रेशन दी गई दिनांक में हो जाता है ,और उसे दिए गए सत्र स्थल का नाम ,वैक्सीन का नाम ,एवं एक निश्चित समय सत्र स्थल में उपस्थित होने का का संदेश लाभार्थी को प्राप्त होता है रजिस्ट्रेशन के उपरांत, तभी उस लाभार्थी बुकिंग कंप्लीट माना जाएगी, यह लाभार्थी दी गई तारीख में टीके के लिए पात्र हैं, इनकी बुकिंग कंप्लीट है।

यदि किसी लाभार्थी का रजिस्ट्रेशन हो जाता है, परंतु उसे सत्र स्थल का नाम, वैक्सीन का नाम, समय नहीं मिल पाता है, मतलब उनकी टीकाकरण सत्र में बुकिंग नहीं हुई है, ऐसे लाभार्थी को आगामी तारीखों में बुकिंग के लिए प्रयास करते रहना चाहिए, दिए गए समय में, प्रातः काल सुबह 9:00 am से 11:00 am के बीच में (1 दिन पूर्व)।

कंप्लीट संदेश= लाभार्थी का नाम,दिनांक,सत्र स्थान का नाम, वैक्सीन का नाम, दिया गया समय स्लॉट , यह संदेश लाभार्थी से प्राप्त होने के बाद में ही, लाभार्थी सत्र स्थल में कोविड-19 का टीका लगवाने के लिए टीकाकरण केंद्र में पात्र हैं, मतलब बुकिंग कंप्लीट है।

कोविड-19 टीकाकरण के सत्र सोमवार, बुधवार ,गुरुवार,और शनिवार के दिन टीकाकरण आयोजित किए जाएंगे, रविवार या अन्य शासकीय अवकाश के दिन कोविड-19 टीकाकरण के सत्र आयोजित नहीं किए जाएंगे, 12 मई 2021 को,जिला सिवनी में 18 साल से 44 साल आयु वर्ग वाले लाभार्थियों के लिए जिला सिवनी में 3 जगह सत्र ऑनलाइन पूर्व रजिस्ट्रेशन के माध्यम से आयोजित किए जा रहे हैं,

  1. स्वास्थ्य मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल सिवनी, गांधी भवन के पास में,
  2. शासकीय तिलक हायर सेकेंडरी स्कूल, छिंदवाड़ा चौक ,सिवनी,
  3. शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल लखनादौन।

12 मई 2021 को इन तीन जगह में आयोजित सत्र की बुकिंग फुल हो चुकी है, अब कल 12 मई को 13 मई को वैक्सीन लगाने के लिए शेड्यूल कर सकते है

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related