Homeदेशजिंदा है अंडरवर्ल्ड डॉन Chhota Rajan, चल रहा है इलाज - AIIMS

जिंदा है अंडरवर्ल्ड डॉन Chhota Rajan, चल रहा है इलाज – AIIMS

Date:

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमित अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की मौत की खबर झूठी निकली है. छोटा राजन की मौत की खबर को गलत करार देते हुए दिल्ली के एम्स अस्पताल ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से कहा कि वो ज़िंदा है और उसका इलाज किया जा रहा है. 

बता दें कि इससे पहले कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि छोटा राजन का कोरोना से निधन हो गया है. कोरोना से संक्रमित होने के बाद 62 वर्षीय छोटा राजन को 25 अप्रैल को तिहाड़ जेल से एम्स में भर्ती कराया गया था. 

बीते माह अप्रैल के आखिरी सप्ताह में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव (Corona Report Positive) आने के बाद उसे दिल्ली के AIIMS में एडमिट कराया गया था। कई दिनों तक उसकी हालत स्थिर बनी हुई थी

डॉन छोटा राजन (Chhota Rajan) पर अपहरण और हत्या के कई मामलों समेत 70 से भी अधिक केस दर्ज थे, छोटा राजन को मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार ज्योतिर्मय डे की हत्या में दोषी करार देते हुए आजीवन कैद की सजा सुनाई गई थी। हालाँकि कुछ दिनों उसे हनीफ कड़ावाला की हत्या के केस में विशेष सीबीआई कोर्ट (Special CBI Court) ने बरी कर दिया था।

इन सबमे सबसे बड़ी बात यह भी है कि मुंबई में 1993 में हुए सीरियल बम ब्लास्ट में भी छोटा राजन (Chhota Rajan) आरोपी था, छोटा राजन का असल नाम राजेंद्र निकालजे (Rajendra nikalje) था। 2015 में उसे इंडोनेशिया से भारत प्रत्यर्पित कर लाया गया था।

बीते माह की 26 अप्रैल को उसे कोरोना संक्रमण (Corona Virus) से इलाज के लिए एम्स (AIIMS) ले जाया गया था। तिहाड़ जेल (Tihad Jail) के एक अधिकारी ने 26 अप्रैल को एक केस की सुनवाई के दौरान बताया था कि छोटा राजन को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (Video Connfrence) पर पेशी के लिए नहीं लाया जा सकता उसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया है और अस्पताव में भर्ती कराया गया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related