BHOPAL PLASMA HELPLINE: भोपाल में कोरोना संक्रमितों के लिए WhatsApp हेल्पलाइन

0
695
plazma donation seoni mp

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल में युवाओं की एक टोली कोरोना महामारी में कोरोना वायरस से पीड़ितों की मदद के लिए लगी हुई है, कोरोना वायरस से पीड़ित व्यक्तियों को प्लाज्मा एवं ब्लड नि:शुल्क ही उपलब्ध कराया जा रहा है.

नीरज माहेश्वरी ने जानकारी देते हुए बताया कि वह खुद और उनकी टीम ने WhatsApp पर WhatsApp Group बनाया है जिसे नि:शुल्क ब्लड डोनेशन ग्रुप के नाम से जाना जाता है।

इस कोरोना वायरस महामारी के बीच कोरोनावायरस से पीड़ित लोगों को प्लाज्मा एवं ब्लड उपलब्ध नीरज माहेश्वरी और उनकी टीम द्वारा कराया जा रहा है। नीरज माहेश्वरी ने बताया कि अब तक करीब 300 से ज्यादा लोगों को सहायता हमारे Whatsapp Group के माध्यम से उपलब्ध कराई जा चुकी है।

नीरज माहेश्वरी ने बताया कि जरूरतमंद लोग व्हाट्सएप नंबर 9009748008 या नीचे दी हुई डायरेक्ट लिंक से से आप हमें WhatsApp पर अपनी पूरी जानकारी भेज सकते हैं हमारे ग्रुप के सभी सदस्य पीड़ित मानवता की सेवा के लिए सभी जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं। नीरज माहेश्वरी ने बताया कि मदद करने वाले साथियों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है।

Whatsapp Direct Message Link के लिए यहाँ क्लिक करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here