सिवनी कोरोना न्यूज़: 151 मरीज हुए स्वस्थ, वहीं 162 नये मरीज मिलें – एक्टिव 855

SHUBHAM SHARMA
1 Min Read
Seoni Corona News | सिवनी कोरोना न्यूज़

सिवनी : जिलें के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के सकारात्मक प्रयासों से कोरोना मरीजो का स्वस्थ होना लगातार जारी हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत दिवस कुल 151 मरीजों ने कोरोना को मात दी हैं, वही 162 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज विगत दिवस प्राप्त रिपोर्ट मे पाये गए हैं।

जानकारी अनुसार अब तक जिले में कुल 85547 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। जिसमें से 3655 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। जिनमें 2785 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

वर्तमान में कोरोना के 855 एक्टिव केस हैं। जिनमें से 712 मरीज होंम कोरोनटाइन हैं। जिनकी मॉनिटरिंग कोविड़ कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से की जा रहीं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *