Homeमनोरंजनसिद्धार्थ निगम अपने भाई अभिषेक निगम के साथ नज़र आएंगे सोनी सब...

सिद्धार्थ निगम अपने भाई अभिषेक निगम के साथ नज़र आएंगे सोनी सब के ‘हीरो -गायब मोड ऑन’ में

तैयार हो जाइये इस दोहरे रोमांच के लिए!

Date:

पर्दे पर जोशीले और करिश्माई व्यक्तित्व ने सिद्धार्थ निगम और अभिषेक निगम को फैन्स के बीच काफ़ी लोकप्रिय बना दिया है। अब निगम ब्रदर्स एक साथ सोनी सब के शो ‘हीरो-गायब मोड ऑन’ के आगामी एपिसोड में नज़र आयेंगे।

सोनी सब के फैंटेसी शो ‘हीरो- गायब मोड ऑन’ के रोमांचकारी एक्शन ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस रोमांच को और बढ़ाने के लिए टीवी जगत के चहेते सितारे सिद्धार्थ निगम सोनी सब शो पर वापसी कर रहे हैं।
सिद्धार्थ की वापसी से पूरी कहानी को एक नयी दिशा मिलेगी।

आगामी एपिसोड्स नये मिशन, नयी चुनौतियों और साथ में मज़ेदार एक्शन सीक्वेंीस से भरपूर होने वाला है। दर्शकों को एक रोमांचक सफर पर जाने का मौका मिलेगा और वे दिल थामकर बैठे रहने के लिये मजबूर हो जायेंगे।

सिद्धार्थ की वापसी से, शो में कुछ शानदार मोड़ देखने को मिलेंगे। दोनों भाइयों को एक साथ परदे पर देखना बहुत ही दिलचस्प और मज़ेदार होने वाला है। यह किसी जादू से कम नहीं होगा और दर्शकों का रोमांच एक अलग ही स्तलर पर पहुंचने वाला है।

सिद्धार्थ शो की शानदार कास्ट का हिस्सा बनने जा रहे हैं, जिसमें पहले से ही मनीष वाधवा और नितेश पाण्डे जैसे कई मंझे हुए कलाकार हैं, वहीं जुड़वां बहनों सुरभि और समृद्धि की अद्भुत जोड़ी है, बेहद प्रतिभाशाली ऐशा रुघानी तथा हमारे हीरो अभिषेक निगम के साथ हैं केशव साधना।

शो में अपनी एंट्री के बारे में सिद्धार्थ निगम कहते हैं “मैं सोनी सब पर अपनी वापसी को लेकर बहुत उत्साहित हूं। यह मेरे लिये बेहद ही खास पल है कि मुझे अपने भाई के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। इतनी अच्छी कहानी बनाने के लिए मैं सोनी सब और पेनिन्सुला पिक्चरर्स का शुक्रगुज़ार हूं।

मुझे पक्कान विश्वाुस है फैन्स। को काफी मजा आने वाला है। मुझे यह भी पता है कि फैन्सा इस शो में, मेरे लुक्स और किरदार को लेकर खासे उत्साहित होंगे, पर उन्हें अभी थोड़ा इंतज़ार करना होगा।‘’

देखते रहिये ‘हीरो -गायब मोड ऑन’ सिर्फ सोनी सब पर सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related