Homeक्रिकेटपांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को इस सीजन में सिर्फ यह...

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को इस सीजन में सिर्फ यह टीम दे सकती है कड़ी टक्कर, आकाश चोपड़ा ने बताया नाम

Date:

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग की अब तक की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस है जो रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच बार खिताब जीत चुकी है और इस सीजन में भी उसे सबसे बड़े दावेदार के तौर पर देखा जा रहा है। इसके बाद तो खिताबी जीत के कई दावेदार हैं, लेकिन एक टीम ऐसी है तो मुंबई इंडियंस के बराबर के टक्कर की है और उसे खिताबी जीत के प्रबल दावेदार के तौर पर देखा जा सकता है। अब मुंबई को इस मामले में कौन सी टीम टक्कर दे रही है इसके बारे में पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने बताया है।

आकाश चोपड़ा ने कहा कि, दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने रेगुलर कप्तान श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी के बावजूद मुंबई इंडियंस को खिताबी जीत के लिए सबसे ज्यादा चुनौती देने वाली साइज है। इस बार दिल्ली की कप्तानी रिषभ पंत करेंगे। दिल्ली की टीम में शिखर धवन, आर अश्विन, अजिंक्य रहाणे व स्मिथ जैसे खिलाड़ी होने के बावजूद टीम मैनेजमेंट ने रिषभ पंत पर अपना भरोसा दिखाया और ये टीम पिछले सीजन में उप-विजेता रही थी।

आकाश चोपड़ा ने कहा कि, दिल्ली कैपिटल्स काफी मजबूत दिख रही है और ये टीम मेरी फेवरेट है। मुंबई इंडियंस को आइपीएल 2021 में कोई टीम टक्कर दे सकती है तो वो दिल्ली ही है। उन्होंने कहा कि, दिल्ली की टीम में कई सारे मैच विनर्स खिलाड़ी मौजूद जो अपनी टीम को मजबूती देने के साथ-साथ निरंतर बेहतर प्रदर्शन भी करते हैं। इस टीम की सबसे बड़ी ताकत कई शानदार भारतीय खिलाड़ी हैं जिनमें शिखर धवन, रिषभ पंत, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, आर अश्विन, अक्षर पटेल, उमेश यादव व इशांत शर्मा मौजूद हैं। यही नहीं इस टीम में अमित मिश्रा भी हैं जो शानदार स्पिनर हैं।

आकाश चोपड़ा ने दिल्ली की गेंदबाजी की भी जमकर तारीफ की और कहा कि, इस टीम के पास कगिसो रबादा, एनरिच नॉर्त्जे, आर अश्विन, उमेश यादव और इशांत शर्मा जैसे गेंदबाज हैं। हालांकि इनमें से रबादा और एनरिच प्लेइंग इलेवन में पक्का रहेंगे। इसके अलावा उनके पास क्रिस वोक्स भी हैं साथ ही आवेश खान भी टीम में मौजूद हैं। टीम में बतौर स्पिनर अश्विन के अलावा अमित मिश्रा व अक्षर पटेल भी हैं। मार्कस स्टॉयनिस भी टीम को विकल्प उपलब्ध कराते हैं यानी टीम का ये डिपार्टमेंट भी कमाल का है। दिल्ली का पहला मुकाबला 10 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के साथ होगा।

Khabar Satta
Khabar Sattahttps://khabarsatta.com
खबर सत्ता डेस्क, कार्यालय संवाददाता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related