Homeमध्य प्रदेशभोपाल: रंगपंचमी पर घर से निकले किशोरों के शव कलियासोत डेम में...

भोपाल: रंगपंचमी पर घर से निकले किशोरों के शव कलियासोत डेम में मिले, साइकिल और कपड़े किनारे पर मिलने पर की गई थी खोज

Date:

भोपाल । रंगपंचमी पर साइकिल लेकर घर से निकले दो किशोरों के शव शनिवार सुबह कलियासोत डेम में मिलने से हड़कंप मच गया। डेम के किनारे पर किशोरों का सामान मिलने के बाद गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया था। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव पानी से बाहर निकाल लिए गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोलार के कान्हा कुंज के पास स्थित बस्ती में रहने वाले 42 साल के अखिलेश तिवारी पुत्र राजशरण तिवारी पेट्रोल पंप पर नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि वे शुक्रवार दोपहर करीब 1.30 बजे काम पर चले गए थे।

रात 11.30 बजे जब ड्यूटी से लौटे, तो उन्हें घर पर उनका 14 साल का बेटा अंश उर्फ शुभम तिवारी कहीं दिखा नहीं। परिजनों ने बताया कि अंश तो दोपहर 3 बजे घर से साइकिल लेकर निकला था, लेकिन अब तक नहीं लौटा है। 

उसके बाद उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। पूरी रात वे उसे परिचितों और यहां-वहां खोजते रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। उन्हें पता चला कि उसके साथ ही 15 साल का वरुण नाम का किशोर भी गायब है। शनिवार सुबह उन्हें कलियासोत डेम के 13 गेट के पास अंश की साइकिल और कपड़े आदि रखे मिले।

अखिलेश ने तत्काल पुलिस को फोन लगाया। पुलिस ने सूचना मिलते ही तत्काल नगर निगम के गोताखोरों को मौके पर बुलाया।

गोताखोर शेख असिफ ने बताया कि गोताखोर ओम प्रकाश बाथम, अरसलान, इमरान और मधुकर के साथ पानी में उतर गए। करीब एक घंटे की तलाश के बाद दोनों युवकों के शव मिल गए। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

Web Title : Bhopal: The bodies of teenagers who got out of the house at Rangpanchami were found in Kaliyasot Dame, the bicycle and clothes were discovered on the shore

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related